मेरे दोस्त की गर्लफ्रेंड का भूत | हिंदी हॉरर स्टोरी

⚠️ Disclaimer :- आप सभी को सूचित किया जाता है कि {मेरे दोस्त की गर्लफ्रेंड का भूत} की यह कहानी काल्पनिक है और इस वेबसाइट पर दी गई सभी कहानियाँ काल्पनिक ( Fiction ) है और इनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, अंधविश्वास जादू-टोना फैलाना या किसी को डराना नहीं है और हमारी इस वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर केवल और केवल हम मनोरंजन के लिए कहानी बनाकर लिखते है जिसे आपका मनोरंजन हो सके और कमजोर दिल वाले लोग और बच्चे इसे सावधानी से पढ़ें धन्यवाद।
जरा सोच कर देखिए दोस्तों आप एक कमरे में बैठे हैं और अचानक आपके कमरे का डोर लॉक होता है और जब आप दरवाजा खोलते हैं तब आपके सामने एक लड़की बारिश में भीगी हुई और हाथ में बैग लिए हुए कांपते हुए खड़ी हो और वह आपसे मदद मांग रही हो और कह रही हो कि मेरी यहां पर गाड़ी खराब हो गई है क्या एक रात आप मुझे यहां रहने दे सकते हैं और आप उस पर दया कर के उस लड़की को अपने घर में पना दे देते हैं और फिर अचानक लाइट चली जाती है और फिर आप मोबाइल की टॉर्च में देखते हैं कि वह लडकी गायब हो चुकी होती है और आप इधर-उधर मोबाइल की टॉर्च मार मार कर देख रहे हैं कि वह लड़की कहां गई और उसी लड़की का सिर्फ वहां पर बैग रखा रहता है और उस बैग में आप देखते हैं कि एक कटा हुआ सर रखा हुआ है और वह कटा हुआ सर किसका है चलिए पढ़ते हैं इस कहानी में,
मेरे दोस्त की गर्लफ्रेंड का भूत | हिंदी हॉरर स्टोरी

मेरे दोस्त की गर्लफ्रेंड का भूत | हिंदी हॉरर स्टोरी

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम रवि सिंह है और मे दिल्ली का रहने वाला हूं और आज मैं आपको मेरी एम भूतिया कहानी बताने वाला हूं जो कि मेरे साथ घटी थी।

जब मै मुंबई मे रहता था तो एक रात में अपने छोटे से कमरे में बैठा हुआ था और बाहर घनघोर बारिश हो रही थी और बिजली कभी-कभी कड़क कर माहौल को और भी डरावना बना रही थी।

और मेरी आंखों में चिंता साफ झलक रही थी क्योंकि मे एक छोटे से गांव से बड़े सपने लेकर शहर आया था पर लेकिन 3 महीने बीत गए और ना नौकरी मिली ना ही कोई सहारा और जो थोड़ी बहुत जमा पूंजी थी वो भी खत्म होने को थी।

और मेरी सोच में खलल तब पड़ा जब दरवाजे पर अचानक दस्तक हुई और मे सोचने लगा कि इतनी रात को कोन‌ होंगा और वह भी इस तेज बारिश में कौन हो सकता है?

और मेरे दिल में डर और जिज्ञासा का मिश्रण था फिर मैं बोला कि कौन है और धीरे से दरवाजा खोला।

दरवाजे पर खूबसूरत लड़की खड़ी थी

तो मेने देखा कि एक 26 27 साल की खूबसूरत लड़की बारिश में भीगे हुए दरवाजे पर खड़ी थी और उसका बदन ठंड से कांप रहा था उसके भीगे हुए बालों से बारिश की बूंदे टपक रही थी उसके पास एक बैग भी था जिसे उसने अपने बाहों में ऐसे पकड़ा हुआ था जैसे वह बैग उसके लिए बहुत कीमती हो।

फिर वह लड़की बोल पड़ी कि मुझे माफ कीजिए मेरी गाड़ी यहां खराब हो गई है और इस बारिश में मेरा कहीं और जाना संभव नहीं क्या मैं कुछ देर यहां रुक सकती हूं?

फिर मैंने उस लड़की को ऊपर से नीचे तक देखा उसके ठीक पीछे कुछ दूरी पर एक गाड़ी भी खड़ी हुई थी और सोच रहा था कि इतनी रात को यह लडकी यहां क्या कर रही है? कहीं यह कोई चोर तो नहीं? दिखने में तो अच्छे घर से लगती है।

फिर लेकिन मैंने इंसानियत के नाते उसने कहा‌ कि ठीक है आप अंदर आ जाइए बारिश में बाहर खड़े रहना सही नहीं होगा और वो लड़की कमरे के अंदर आ गई।

और मैंने उसे एक तौलिया दिया और कहा अब आप बैठिए मैं चाय बनाकर लाता हूं और कुछ ही देर में मै चाय लेकर लौटा और कहां कि लो आप चाय पीजिए और फिर लड़की ने धन्यवाद कहा।

और फिर लड़की अपने बारे में बताने लग गई मेरा नाम रिया है और मैं पास के शहर से आई थी लेकिन रास्ते में मेरी यस गाड़ी खराब हो गई यहां मदद के लिए कोई नहीं दिखा तो मै आपके मकान की तरफ आ गई मैंने सोचा कोई मदद मिल जाएगी।

फिर मैंने हल्की मुस्कान देते हुए अपना नाम बताया कि मैं रवि हूं यहां काम की तलाश में आया हूं वैसे यह जगह रात के समय थोड़ी डरावनी लग सकती है क्योंकि आसपास ज्यादा लोग नहीं रहते।

और रिया ने चाय की चुस्की लेते हुए मेरी बात पर सहमति जताई और कुछ पलों के लिए खामोशी छा गई और बारिश की आवाज कमरे में गूंज रही थी और फिर तभी रिया ने कहा क्या मैं आपका फोन इस्तेमाल कर सकती हूं? मेरे फोन की बैटरी खत्म हो गई है और फिर मैने फोन उसकी तरफ बढ़ा दिया और रिया ने फोन पर किसी से बात की और बोली कि हां मैं सुरक्षित हूं आज रात सब काम हो जाएगा।

लड़की का गायब होना

रिया ने यह सब उसने कहा और फोन बंद कर दिया और मै कुछ पूछ पाता उससे पहले ही बिजली चली गई और पूरा कमरा अंधेरे में डूब गया फिर मैने मोबाइल की टॉर्च जलाई और चारों ओर देखा लेकिन रिया वहां नहीं थी और अब मैं घबराते हुए सोचने लगा कि अब ये कहां चली गई?

फिर मैने कमरे का कोना-कोना छान मारा लेकिन रिया का कोई पता नहीं चला तभी दरवाजे पर दोबारा दस्तक हुई मैने दरवाजा खोला तो मेरा दोस्त विजय खड़ा था और बोला कि क्या हुआ भाई? इतनी रात को तू इतना घबराया हुआ क्यों है? कोई डरावना सपना देखा क्या?

फिर मैं बोला कि ऐसा ही कुछ समझ और मैने पूरी घटना विजय को बताई विजय ने हैरानी और चिंता के साथ कहा तूने एक अजनबी लड़की को अंदर कैसे आने दिया? तुझे पता है ना आजकल इस शहर में कितनी चोरियां हो रही हैं।

और मै बोला कि मुझे लगा कि वो मुसीबत में है पर अब वो कहीं नजर नहीं आ रही लेकिन उसका बैग यहीं रह गया है और फिर हम दोनों ने बैग की ओर देखा और फिर मै बोला तुझे क्या लगता है? क्या हो सकता है इसके अंदर? और फिर विजय ने धीरे से बैग खोला जैसे ही उसने अंदर देखा उसके चेहरे का रंग उड़ गया वो घबरा कर पीछे हट गया।

रिया का सच

और डरते हुए बोला कि इसमें इसमें तो रिया का कटा हुआ सिर है और फिर विजय चीखा और यह सुनकर मै सुन्न होकर उसकी तरफ देख रहा था उसने घबराते हुए कहा रिया तुम रिया को कैसे जानते हो और ये कैसे हो सकता है,

फिर मैं बोला कि वो तो अभी मेरे साथ थी फिर विजय ने कांपते हुए कहा क्या? वो रिया थी लेकिन यह कैसे हो सकता है? मैंने तो उसे फिर मैंने जल्दी से बैग में झांक कर देखा पर उसमें सिर के बजाय केवल एक नोट था और उस पर लिखा था आज रात तुम्हारा काम खत्म।

तो मैंने विजय की ओर देखा और कड़े स्वर में पूछा क्या तुम रिया को जानते हो? विजय का चेहरा भय से सफेद पड़ गया और वह कांपते हुए उसने धीरे-धीरे कहा हां मैं रिया को जानता हूं।

वो मेरी मंगेतर थी फिर मैंने कड़े स्वर में पूछा कि तो यह सब क्या है विजय? और फिर विजय ने कांपते हुए अपनी गलती कुबूल की और बोला कि मैंने रिया को मारा था यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी नौकरी की तलाश में भटकते हुए मैं एक तांत्रिक के पास गया उसने कहा कि अगर मैं रिया की बलि दूं तो मेरी किस्मत बदल जाएगी और मैंने लालच में आकर उसे मार दिया।

रिया कमरे के कोने में सिर छुपाए बैठी थी

और विजय की बात सुनकर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने कांपती हुई आवाज में कहा और अब उसकी आत्मा वापस आ गई है विजय ने सिर झुका कर धीरे से कहा हां रवि उसने कहा है कि मुझे अपने गुनाह कुबूल करने होंगे।

फिर मै डरते हुए सोचने लगा कि आत्मा मतलब मैं कुछ देर पहले एक भूत के साथ बात कर रहा था हे भगवान और फिर तभी कमरे में बिजली वापस आ गई रोशनी फैलते ही हम दोनों ने देखा कि रिया कमरे के कोने में सिर छुपाए बैठी थी वो हल्के-हल्के सिसक रही थी।

हम दोनों वहीं खड़े उसकी तरफ देखते रहे थे और किसी की भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी विजय ने खुद को संभालते हुए अपने कदमों से उसकी ओर बढ़ना शुरू किया उसने कांपती हुई आवाज में कहा रिया मुझे माफ कर दो यह सब मेरी वजह से हुआ है मेरे लालच ने तुम्हें यह सब सहने पर मजबूर किया।

फिर रिया ने धीरे-धीरे अपना सिर उठाया उसके गालों पर गहरे कट के निशान थे और उनसे खून की धार टपक रही थी उसकी आंखें दर्द और गुस्से से भरी हुई थी लेकिन उसकी आवाज में एक खौफनाक मासूमियत झलक रही थी और रिया ने टूटे हुए स्वर में कहा विजय तुम आ गए कया अब भी तुम मुझसे प्यार करते हो तुमने एक बार भी मुझे देखने की कोशिश नहीं की तो मैंने सोचा मैं ही तुमसे मिलने आ जाऊं और यह सुनकर विजय की आंखों में आंसू भर आए उसने घुटनों के बल गिर कर कहा रिया मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मुझे माफ कर दो अचानक रिया के चेहरे पर एक खौफनाक मुस्कान उभरी और उसने कहा अरे मेरे सोना बाबू तुम तो सच में रोने लगे और इतना कहकर वो जोरजोर से हंसने लगी।

विजय अब भी उसके सामने घुटनों के बल बैठा था वो कांपते हुए कुछ कहने की कोशिश कर रहा था लेकिन इससे पहले कि वो कुछ कह पाता रिया ने एक झटके में अपनी तेज खून से सने नाखूनों वाली उंगलियां उसकी गर्दन में कर दी और विजय ने घबराकर अपने हाथों से उसकी पकड़ छुड़ाने की कोशिश की।

लेकिन रिया की ताकत अब ज्यादा थी।

और रिया बोली कि अब तुम मुझसे बचकर कहां जाओगे विजय? और रिया मुस्कुराई और फिर एक झटके में उसकी उंगलियां विजय के गर्दन को चीरती हुई उसकी हड्डियों तक पहुंच गई और विजय की चीख गले में अटक कर रह गई।

अगले ही पल उसकी गर्दन धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर पड़ी कटे हुए सिर से खून का फवारा फूट पड़ा जो दीवारों को लाल कर गया रिया ने कटे हुए सिर को उठाकर अपनी आंखों के सामने लाते हुए एक खौफनाक मुस्कान के साथ कहा तुझे क्या लगा विजय? मैं तुझे यूं ही माफ कर दूंगी।

और यह भयावह दृश्य देखकर मेरी तो सांसे तेज हो गई।

और मेरा शरीर बुरी तरह कांपने लगा उसके चारों ओर अंधेरा छाने लगा अगले ही पल मै बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और होस आया तो वहा पर कुछ नही था और फिर इस दिन के बाद विजय का भी कोई पता नही चला।

Moral of the Story

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि लालच, अंधविश्वास और गलत रास्ते से कभी तरक्की नहीं होती, विजय ने तांत्रिक की बात मानकर अपनी मंगेतर रिया की बलि चढ़ा दी, जिसका नतीजा यह हुआ कि रिया की आत्मा लौटकर उसका बदला ले गई, यह कहानी हमें सिखाती है कि सच्ची सफलता मेहनत और ईमानदारी से मिलती है, किसी की जान से खिलवाड़ करना सबसे बड़ा पाप है और उसका फल अवश्य भुगतना पड़ता है, अनजान लोगों पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए।

Discussion / Thinking Questions

  • बारिश में भीगी हुई रिया को देखकर रवि ने उसे अंदर क्यों बुलाया? क्या यह सही फैसला था?
  • जब लाइट गई और रिया गायब हो गई, तब आपको सबसे ज्यादा कौन-सी बात डरा गई?
  • बैग में कटा हुआ सिर और फिर नोट मिलना कितना भयानक था?
  • क्या आप मानते हैं कि आत्मा सच में बदला लेने लौट सकती है?
  • अगर रवि रिया को अंदर नहीं बुलाता, तो क्या होता?
  • रिया का विजय का सिर काटना, यह सीन आपको कैसा लगा?
  • इस कहानी में लालच, पाप और सजा कैसे एक साथ दिखते हैं?
  • आपके विचार से तांत्रिक की बात मानकर किसी की बलि चढ़ाना कितना गलत है?
  • इस कहानी से आपको सबसे महत्वपूर्ण सीख क्या मिली?
  • क्या आप रात को अकेली अजनबी लड़की को अपने कमरे में ठहराएँगे?

निष्कर्ष

यह कहानी हमें याद दिलाती है कि गलत कर्मों का फल जरूर मिलता है, विजय ने लालच में अपनी मंगेतर की हत्या कर दी, लेकिन रिया की आत्मा शांत नहीं हुई, वह लौटकर आई और उसका बदला लिया, डर के साथ-साथ यह कहानी हमें सतर्कता, लालच से दूर रहने और अनजान लोगों पर जल्दबाजी में भरोसा न करने की सीख देती है, पाप छिपता नहीं, वह अपना हिसाब जरूर लेता है।

कहानी का सारांश

रवि मुंबई में एक छोटे कमरे में रहता था, एक रात घनघोर बारिश में दरवाजे पर दस्तक हुई, बाहर एक खूबसूरत लड़की रिया खड़ी थी, उसकी गाड़ी खराब हो गई थी, रवि ने दया करके उसे अंदर बुला लिया, रिया ने चाय पी और फोन माँगकर किसी से बात की कि आज रात सब काम हो जाएगा।

अचानक लाइट चली गई, टॉर्च जलाने पर रिया गायब हो चुकी थी। सिर्फ उसका बैग रह गया था। तभी रवि का दोस्त विजय आ गया, बैग खोलने पर पहले कटा हुआ सिर दिखा, फिर एक नोट मिला जिस पर लिखा था, आज रात तुम्हारा काम खत्म, विजय ने कबूल किया कि रिया उसकी मंगेतर थी, नौकरी के लालच में उसने एक तांत्रिक की बात मानकर रिया की बलि चढ़ा दी थी।

लाइट आने पर रिया कमरे के कोने में बैठी मिली, विजय माफी माँगने लगा, रिया ने खौफनाक मुस्कान के साथ उसका सिर काट दिया, रवि बेहोश हो गया, होश आने पर वहाँ कोई नहीं था, विजय भी गायब हो गया।

मुख्य पात्र

  • रवि सिंह – कहानी का कथावाचक और मुख्य पात्र
  • रिया – विजय की मंगेतर / भूत
  • विजय – रवि का दोस्त, जिसने रिया की हत्या की

हमारा Telegram Chhanel Join करे

हमारे Hindi Horror Stories वाले Telegram Chhanel में Join होने के लिए निचे दिए गये Telegram Button पर टेब कर के आप हमारे Telegram Chhanel में Join हो सकते हैं

✦ WEB OWNER PROFILE ✦
Jary Nyala
WEB OWNER

Jary Nyala

★ ★ ★ ★ ★
✦ मेरे बारे में ✦

नमस्कार दोस्तों मै Jary Nyala हूँ, और मैं ScaryPanchal.Com चलाता हूँ क्योंकि मुझे इस बात का थोड़ा जुनून हो गया था कि Horror Story कितनी अच्छी बन सकती हैं और जब उन्हें ठीक से लिखा जाए, और आप यहाँ जितनी भी Horror Story पढ रहे हैं उनको मैंने खुद बनाया है मनोरंजन के लिए ताकि आपका मनोरंजन भी हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले और फिर मैंने सोचा कि यह Hindi Horror Stories को मे आपके साथ शेयर करूं और अपके लिए ऐसे ही Horror Story लाता रहूंगा और तब तक आप इस कहानी को अपने दोस्त वह फेमली के साथ शेयर करे ताकि उनका भी मनोरंजन हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले।

❤️ THANK YOU FOR VISITING ❤️
मेरे दोस्त की गर्लफ्रेंड का भूत तो यह थी दोस्तों आज कि एक भूतिया डरावनी कहानी जिसे पढ़ कर मे भी डर गया और क्या आप लोगों को भी डर लगा है और कहानी कैसी लगी कोमेंट मे जरुर बताएं और इसी तरह की बेहद डरावनी भूतिया कहानी पढ़ने के लिए बने रहे हमारी वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर और इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर कर दे धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments