डाकिया की भटकती आत्मा | A Hindi Horror Story
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम विकास वर्मा है मैं दिल्ली का रहने वाला हूँ और मै एक हॉरर कहानियां लिखने वाला लेखक हूँ और जो कहानी मैं आपको सुनाने जा रहा हूँ वह मेरी ज़िंदगी की सबसे भयानक और रहस्यमयी रात की कहानी है यह घटना आज भी मेरी रूह कंपा देती है अगर आप कमजोर दिल के हैं तो इसे अकेले न पढ़ें क्योंकि यह कहानी आपकी नींद भी उड़ा सकती है और आपके मन में डर की एक ऐसी छाया छोड़ सकती है जो सालों तक नहीं छूटेगी।
करीब दो साल पहले मैं अपनी नई हॉरर कहानी के लिए एक शांत और रहस्यमयी जगह की तलाश कर रहा था जहा मै वहा का मोसम और लोग वह सिन देखकर कोई भूतिया कहानी बना सकू पर मूझे कया पता था कि इस सफर मे मेरी ही भूतिया कहानी बन जायेगी।
राजस्थान के कोटा शहर का एक गांव
और फिर मै खोजते खोजते राजस्थान के कोटा शहर के पास एक छोटे से गाँव में पहुँचा वहा शाम के करीब छह बज रहे थे जब मैंने गाँव में कदम रखा और भले ही वहा गर्मी का मौसम चल रहा था पर हवा में एक अजीब सी ठंडक थी जैसे ही वहाँ के लोगों ने मुझे देखा उन्होंने बिना कुछ कहे अपनी खिड़कियाँ और दरवाजे बंद कर लिए ऐसा लगा जैसे वे मुझसे डर रहे हों या फिर शायद किसी अनजान खतरे से सड़क पर धूल उड़ रही थी और दूर से कुत्तों की रोने वह भोंकने कि आवाज़े आ रही थी जो सामान्य नहीं लग रही थी और रात के टाईम वह आवाजें डरावना माहोल बना रही थी।
थोड़ी देर तक मैं इधर उधर भटकता रहा और एक घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया थककर मैं एक पुराने सूखे पेड़ के नीचे बैठ गया तभी मेरी नज़र ऊपर गई और मैं सिहर उठा एक काली बिल्ली मुझे घूर रही थी उसकी आँखों में एक अजीब सी चमक थी जैसे वह मुझे पहचानती हो उसकी पूँछ धीरे धीरे हिल रही थी और उसकी साँसें सुनाई दे रही थीं।
तभी एक अजनबी डाकिया वहाँ से गुज़र रहा था उसने मुझे देखा और कहा यहाँ रात को कोई बाहर नहीं रहता अगर तुम चाहो तो मेरे पुराने घर में ठहर सकते हो अब मैं इस गाँव में नहीं रहता इसलिए वह घर खाली पड़ा है उसकी आवाज़ में कुछ अजीब था जैसे कोई पुरानी घंटी बज रही हो उसके चेहरे पर झुर्रियाँ थीं और आँखें धँसी हुई थीं मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था मैंने झट से चाबी ली और घर के अंदर चला गया वह घर बहुत अंधेरा और डरावना था जैसे वहाँ किसी की मौजूदगी हो।
और दीवारों पर पुरानी तस्वीरें थीं जो धूल से ढकी थीं फर्श पर लकड़ी की आवाज़ें आ रही थीं भले ही कोई चल न रहा हो लेकिन मैं अपनी कहानी पर काम करने के लिए लैपटॉप निकालकर बैठ गया लैपटॉप की स्क्रीन पर अचानक अजीब सी लाइनें आने लगीं जो मैंने नहीं टाइप की थीं।
रात के करीब बारह बजे खिड़की से बाहर झाँका तो मेरी साँसें थम गईं दो लड़के एक लड़की को जबरदस्ती पेड़ की ओर ले जा रहे थे उनकी आँखों में कोई दया नहीं थी और उस लड़की की चीखें दिल दहला देने वाली थीं वे उसे घसीट रहे थे और वह लड़की रो रही थी उसके बाल बिखरे हुए थे और कपड़े फटे हुए अगले ही पल उन्होंने उस लड़की को पेड़ से लटका दिया रस्सी कस गई और उसकी टाँगें हिलने लगीं और यह सब देखकर मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए और यह सब देखकर मैं तेजी से बाहर की तरफ भागा लेकिन जैसे ही मैंने नज़र घुमाई वहाँ कोई नहीं था पेड़ खाली था और हवा शांत थी तभी मुझे महसूस हुआ कि कोई मेरी ओर देख रहा है मैंने ऊपर देखा तो डाकिये के घर की छत पर वही लड़की वे दोनों लड़के और वह काली बिल्ली बैठे थे उनकी आँखों में एक अजीब सी चमक थी और उनके चेहरे पर एक भयानक हँसी थी चारों ओर कुत्तों के रोने और रहस्यमयी फुसफुसाहटों की आवाज़ें गूंज रही थीं फुसफुसाहट में मेरे नाम की आवाज़ आ रही थी मेरा शरीर ठंडा पड़ गया और मैं बेहोश होकर गिर पड़ा।
डाकिये का रहस्य
जब मेरी आँख खुली तो मैं उसी घर के अंदर था लेकिन अब सब कुछ अजीब रूप से शांत था खिड़कियाँ बंद थीं और दरवाजा खूला हुआ था और मैं लड़खड़ाते हुए बाहर निकला और देखा की पूरा गाँव खाली था वहां पर कोई आवाज़ नहीं कोई इन्सान नहीं था सड़कें पूरी तरह सूनी थीं और घरों की खिड़कियाँ खुली थीं लेकिन अंदर कोई नहीं था डर के मारे मैं वापस डाकिये के घर गया और अंदर जाते ही मेरी नज़र दीवार पर लगी डाकिये की तस्वीर पर पड़ी और यह देखकर मेरे पैरों तले ज़मीन खिसक गई क्योंकि तस्वीर पर हार चढ़ा हुआ था और जब मैंने ध्यान से देखा तो उसकी मृत्यु की तारीख चार साल पहले की थी तस्वीर के नीचे लिखा था कि वह और उसकी बेटी एक भयानक घटना में मारे गए थे।
डर और सदमे में मैं वहाँ से भागा और गाँव के बाहर एक चाय की दुकान पर पहुँचा दुकानदार बूढ़ा था और उसकी आँखें गहरी थीं जब मैंने दुकानदार को यह सब बताया तो उसने जो कहा वह मेरे लिए किसी सदमे से कम नहीं था।
मेने भागने का फेसला किया
यह सुनकर मेरे शरीर में सिहरन दौड़ गई और मैं तेजी से वहाँ से भागा और कसम खाई कि फिर कभी इस गाँव की तरफ नहीं जाऊँगा।
और रास्ते में मुझे बार बार वह काली बिल्ली दिखाई दी और ऐसा लग रहा था कि वह मेरी कार कि पिछली शीट पर बेठी हो और मेरा पीछा कर रही थी और दिल्ली पहुँचकर भी मैं कई रातों तक सो नहीं पाया क्योंकि मुझे सपनों में वही दृश्य दिखाई देते थे जहाँ लड़की पेड़ से लटक रही होती हो और डाकिया मुस्कुरा रहा होता था।
और आज भी जब मैं इस घटना को याद करता हूँ तो मेरी रूह काँप उठती है और दोस्तों आत्माएँ कभी नहीं मरतीं वे इंतजार करती हैं सही मौके का और कुछ रहस्य अनसुलझे ही रहने चाहिए उनको छेडना नही चाहिए वरना अनजान बहुत बुरा हो सकता है।
कहानी से सीख
इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि अजनबी जगहों और अजनबी लोगों पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि वह रात के अंधेरे में छिपे खतरे हो सकते हैं जो दिखते नहीं हैं और दोस्तों यह कहानी सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है यह एक चेतावनी है और आपके लिए अजनबी जगहों पर रात बिताना खतरनाक हो सकता है और आप अगर ऐसी जगह जाते हैं तो सावधानी जरुर बरतें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
0 Comments