मंदोतरी की अमर आत्मा | तंत्र हिंदी हॉरर स्टोरी
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम राहुल शर्मा है और मैं हरियाणा के एक छोटे से गांव से आता हूं और मै आज आपको अपनी ज़िंदगी की सबसे भयानक घटना सुनाने जा रहा हूँ और यह कहानी तब की है जब मेरी स्कूल की छुट्टियां पड़ चुकी थी।
और उस समय मैं अपने पुराने गाँव गया हुआ था जो हरियाणा के एक सुनसान इलाके में बसा है गर्मी की छुट्टियाँ थीं और मैं अपने चचेरे भाइयों के साथ वहाँ ठहरा था गाँव के बच्चे रोज़ शाम को मैदान में क्रिकेट खेलते थे तो मैं भी उनके साथ शामिल हो गया धूल भरी ज़मीन पर हम बल्ले गेंद से खेल रहे थे और हँसी खुशी मना रहे थे और फिर तभी अचानक एक तेज़ शॉट लगा और गेंद उछलकर एक पुराने बंद पड़े मकान के अंदर चली गई।
मैंने धीरे धीरे कदम बढ़ाए और इधर उधर देखा तभी मुझे एक कोने में गेंद पड़ी दिखाई दी तो मैं खुश होकर उसकी तरफ बढ़ा और झुका ताकि उसे उठा सकूँ और जैसे ही मेरी नज़र नीचे गई मुझे दो सड़े गले पाँव दिखे वह पाँव का मांस सड़ चुका था और हड्डियाँ बाहर निकली हुई थीं मैं सिहर उठा फिर मैंने ऊपर की तरफ देखा और जो देखा उससे मेरी रूह काँप गई।
पुराने घर मे डरावनी औरत
वहाँ एक औरत खड़ी थी जिसका चेहरा पूरी तरह सड़ चुका था आँखें धँसी हुई थीं और उनमें एक लाल चमक थी बाल बिखरे हुए और उलझे हुए थे जैसे साँप हाथों में लंबे नुकीले नाखून थे जो चाकू जैसे चमक रहे थे उसका शरीर सिकुड़ा हुआ था और कपड़े फटे हुए वह हँस रही थी लेकिन हँसी इतनी डरावनी थी कि मेरे कानों में गूंज रही थी उसने भयानक आवाज़ में कहा आज बहुत दिनों बाद शिकार मिला है।
मैं डर के मारे चीख पड़ा और भागने लगा लेकिन तभी दरवाज़ा अपने आप बंद हो गया और मैं इधर उधर भाग रहा था रो रहा था चीख रहा था चिल्ला रहा था पर वह चुड़ैल मेरे पीछे पीछे आ रही थी उसके नाखून ज़मीन पर खरच रहे थे और आवाज़ इतनी तेज़ थी कि दिल धड़क रहा था अचानक उसने मुझे पकड़ लिया और अपने लंबे नाखून मेरे हाथ में चुभाने लगी और दर्द इतना तेज़ था कि मैं चिल्लाने लगा।
और मैं नीचे गिरा और शरीर पर थोड़ी बहुत चोट लग गई हाथ घुटने खरच गए और खून निकलने लगा लेकिन डर इतना था कि दर्द महसूस नहीं हो रहा था मैं लड़खड़ाते हुए घर की तरफ भागा और सबको बताया मेरे घरवाले और गाँव वाले सब इकट्ठे हो गए सब मेरी बात सुनकर सिहर उठे।
एक बुढे आदमी का आना
तब गाँव के एक बूढ़े आदमी ने धीरे से कहा बेटा यह कोई साधारण घटना नहीं है करीब डेढ़ सौ साल पहले यहाँ एक औरत रहती थी जिसका नाम मंदोतरी था और वह तंत्र मंत्र में बहुत माहिर थी गाँव में कई बच्चे बीमार पड़ जाते और कई मर जाते और जो लोग रात में बाहर निकलते वे भी मर जाते कई लोगों ने उसे रात में घूमते देखा था और कई बार श्मशान में भी घूमते देखा गया था लोग उससे डरने लगे थे और रात में कोई बाहर नहीं निकलता था उसके डर से क्योंकि जो भी रात को बाहर निकलता उसका शिकार हो जाता।
फिर गाँव वालों ने फैसला किया कि इसको इसी के घर में जलाकर राख कर देना चाहिए और लोगों ने उसके घर मै आग लगा दी और घर पर ताला लगा दिया लेकिन गाँव में मौतों का सिलसिला फिर भी नहीं रुका क्योंकि मंदोतरी ने पहले ही अपनी आत्मा शैतान को दे दी थी और वह मरने के बाद भी अमर थी फिर बहुत प्रसिद्ध तंत्रिक को बुलाया गया उन्होंने गाँव वालों को बताया कि मंदोतरी को अब काबू में नहीं किया जा सकता और न ही खत्म किया जा सकता क्योंकि उसने अपनी आत्मा का सौदा शैतान से किया है इसलिए वह मरकर भी अमर है।
गाँव वालों ने पूछा तंत्रिक महाराज तो क्या कुछ नहीं हो सकता तो तंत्रिक ने कहा हाँ उसके घर को पवित्र धागा और मंत्र से बाँधकर उस घर को बंद किया जा सकता है और ध्यान रहे कि उस घर की ओर कोई न जाए फिर तंत्रिक महाराज ने धागा मंत्र तंत्र से उसके घर को बाँधकर बंद कर दिया था और तब से लेकर आज तक उस घर की तरफ कोई नहीं गया और लोग रात में तो छोड़ो दिन में भी उसके घर के पास से गुजरने से डरते हैं।
Moral of the Story
इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि जिज्ञासा कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है, राहुल ने बच्चों की चेतावनी को नजरअंदाज करके पुराने बंद घर में गेंद लेने घुस गया और मंदोतरी की अमर आत्मा से आमना-सामना हो गया, यह कहानी हमें सिखाती है कि पुराने बंद और डरावने स्थानों में घुसना खतरनाक हो सकता है, बड़ों की चेतावनियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, तंत्र-मंत्र की दुनिया में कुछ शक्तियाँ ऐसी होती हैं जिन्हें काबू करना असंभव होता है, अपनी सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दें।
Discussion / Thinking Questions
- गेंद पुराने घर में गिरने के बाद बच्चों ने मना किया, फिर भी राहुल अंदर क्यों गया?
- सड़े हुए पाँव और सड़ी हुई चुड़ैल को देखना आपको सबसे ज्यादा कौन-सी बात डरा गई?
- मंदोतरी का “आज बहुत दिनों बाद शिकार मिला है” कहना कितना भयानक था?
- क्या आप मानते हैं कि कोई आत्मा शैतान से सौदा करके अमर हो सकती है?
- अगर राहुल घर में नहीं घुसता, तो क्या होता?
- छत से कूदकर जान बचाना – यह फैसला कितना सही था?
- इस कहानी में जिज्ञासा, डर और अमर आत्मा कैसे एक साथ दिखते हैं?
- आपके विचार से शापित माने गए घरों में जाना कितना खतरनाक है?
- इस कहानी से आपको सबसे महत्वपूर्ण सीख क्या मिली?
- क्या आप कभी ऐसे पुराने बंद घर में घुसेंगे जहाँ लोग जाने से मना करते हों?
निष्कर्ष
यह कहानी हमें याद दिलाती है कि कुछ दरवाजे कभी नहीं खोलने चाहिए, राहुल की जिज्ञासा ने उसे मंदोतरी की अमर आत्मा के सामने ला खड़ा किया, डेढ़ सौ साल पहले जलाई गई औरत की आत्मा आज भी उस घर में कैद है, डर के साथ-साथ यह कहानी हमें सतर्कता, चेतावनियों को मानने और खतरनाक जगहों से दूर रहने की सीख देती है, कुछ शक्तियाँ काबू से बाहर होती हैं।
कहानी का सारांश
राहुल गर्मी की छुट्टियों में अपने गाँव गया हुआ था, शाम को बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, एक शॉट में गेंद पुराने बंद पड़े मकान के अंदर चली गई, बच्चे बोले कि घर शापित है, लेकिन राहुल भूत-प्रेत में विश्वास नहीं करता था। वह गेंद लेने अंदर घुस गया।
अंदर घुसते ही सड़ी गंध आई, गेंद उठाते समय उसे सड़े हुए पाँव दिखे, ऊपर देखने पर एक सड़ी-गली चुड़ैल खड़ी थी, धँसी आँखें, लंबे नाखून, बिखरे बाल, उसने कहा “आज बहुत दिनों बाद शिकार मिला है” राहुल भागने लगा लेकिन दरवाजा बंद हो गया, चुड़ैल ने नाखून चुभोए, राहुल ने गेंद मारकर मौका निकाला और छत से कूदकर भाग निकला।
गाँव के बूढ़े ने बताया कि डेढ़ सौ साल पहले मंदोतरी नाम की तांत्रिक औरत रहती थी, गाँव वालों ने उसे जला दिया था, लेकिन उसने आत्मा शैतान को सौंप दी थी इसलिए वह अमर हो गई, तांत्रिक ने घर को धागा और मंत्र से बाँध दिया था, तब से कोई उस घर के पास नहीं जाता, राहुल आज भी उस घटना को याद करके डरता है।
मुख्य पात्र
- राहुल शर्मा – कहानी का कथावाचक और मुख्य पात्र
- मंदोतरी – अमर आत्मा / चुड़ैल
- गाँव के बच्चे – जिन्होंने चेतावनी दी
- बूढ़ा आदमी – जिसने मंदोतरी की कहानी सुनाई
हमारा Telegram Chhanel Join करे
हमारे Hindi Horror Stories वाले Telegram Chhanel में Join होने के लिए निचे दिए गये Telegram Button पर टेब कर के आप हमारे Telegram Chhanel में Join हो सकते हैं
Jary Nyala
नमस्कार दोस्तों मै Jary Nyala हूँ, और मैं ScaryPanchal.Com चलाता हूँ क्योंकि मुझे इस बात का थोड़ा जुनून हो गया था कि Horror Story कितनी अच्छी बन सकती हैं और जब उन्हें ठीक से लिखा जाए, और आप यहाँ जितनी भी Horror Story पढ रहे हैं उनको मैंने खुद बनाया है मनोरंजन के लिए ताकि आपका मनोरंजन भी हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले और फिर मैंने सोचा कि यह Hindi Horror Stories को मे आपके साथ शेयर करूं और अपके लिए ऐसे ही Horror Story लाता रहूंगा और तब तक आप इस कहानी को अपने दोस्त वह फेमली के साथ शेयर करे ताकि उनका भी मनोरंजन हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले।
0 Comments