जंगल का छलावा | The Forest's Illusion Horror Story
यह कहानी आज से दो साल पुरानी है जब हम 4 स्टूडेंट और दो टिचर बहार घूमने गये थे और हमारे पिछे छलावा लग गया था और मेरे साभी दोस्त और सभी टिचर मारे गए और ये सब कैसे हुआ आईये जानते हैं इस कहानी में।
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम शीतल पंचाल है और मैं राजस्थान की रहने वाली हूं।
और यह बात तब की है जब मैं कॉलेज में पढ़ा करती था और कॉलेज की छुट्टियां होने लगी तो हमने सोचा कि क्यों ना हमारा है ग्रुप बाहर घूमने के लिए जाये।
जिसमें मेरा दोस्त सनी और राहुल, मनोज और हमारे फेवरेट प्रधानाचार्य विजय सर और हमारी काजल मैडम थी और हम सब ने प्लान बनाया था कि कहीं बाहर घूमने जाएंगे और हम घूमने के लिए तैयार थे।
और हमारी कॉलेज बस रत्नागिरी से पुणे जा रही थी और एक सुनसान पहाड़ी सड़क से गुज़र रही थी बस अंतिम वर्ष के छात्रों से भरी हुई थी यह उनकी कॉलेज की आखिरी यात्रा थी और चारों ओर घना जंगल था।
और मेरी आँखें बंद थीं सनी सीट पर सिर टिकाए बैठा था आगे राहुल चुपचाप अपनी सीट से टेक लगाकर बैठा था और बीच मनोज खिड़की वाली सीट से बाहर देख रहा था और बस आगे बढ़ रही थी।
बाहर घना अंधेरा था।
लेकिन मनोज की नज़रें बार-बार बाहर जा रही थीं उसे लग रहा था कि कुछ गड़बड़ है प्रधानाचार्य विजय सर आगे वाली सीट पर बैठे थे वे बार-बार अपनी घड़ी देख रहे थे काजल मैम उनके ठीक पीछे बैठी थीं वे खिड़की से बाहर देख रही थीं।
रामू मामा का घबराना
और काफी रात हो चुकी थी लेकिन बस अभी भी जंगल के बीच से गुज़र रही थी स्टीयरिंग व्हील पकड़े रामू मामा के माथे पर पसीने की बूँदें थीं उनके हाथ हल्के से काँप रहे थे।
फिर सर बोले मामा जी बस की गति थोड़ी बढ़ा दीजिए बहुत अंधेरा हो गया है।
फिर मामा बोले सर यह अंधेरी घाटी है यहां रफ्तार नहीं किस्मत मायने रखती है दुआ करो कि बस यहां न रुके।
और फिर राहुल ने उसकी बात सुनी और बोला मामा आप ऐसे क्यों बोल रहे हैं? तभी बस को ज़ोर का झटका लगा इंजन लड़खड़ाया और अचानक बंद हो गया।
और हेडलाइट्स बुझ गईं।
बस जंगल के बीचोंबीच रुक गई और अब मैं बोली कि अब क्या हुआ मामा जी ? आपने बस क्यों रोक दी?
फिर मामा बोले कि नही जैसा मैं कह रहा हूं वैसा ही करो।
और फिर पूरी बस में सन्नाटा छा गया कोई नहीं उतर रहा औरमामा बोले कि यह कोई साधारण जंगल नहीं है फिर सर बोले रामू बच्चों को मत डराओ फिर मामा बोले लेकिन सर,
फिर सर बोले लेकिन लेकिन कुछ नहीं रामू सब इतनी देर बैठे-बैठे थक गए हैं उन्हें थोड़ी देर के लिए ताज़ी हवा मिलेगी और विजय सर ने दरवाजा खोला।
और नीचे उतर गए मनोज, सनी, काजल मैडम, और राहुल भी मेरे पीछे-पीछे बाहर चला आया।
छलावा का जिक्र
और बाहर जंगल एकदम शांत था सिर्फ़ झींगुरों की आवाज़ सुनाई दे रही थी रामू अंकल भी बस से उतर गए उनके हाथ में एक लोहे की छड़ थी उन्होंने सबको अपने पास बुलाया और बोले कि मेरी बात ध्यान से सुनो इस जंगल में कुछ रहता है एक छलावा प्रेत।
और यह बात सूनकर मनोज हँसा और हसता हुआ बोला कि एक प्रेत? भूत जैसा?
रामू अंकल ने मनोज की तरफ देखा और बोले कि प्रेत नहीं ये रूप बदलने वाला जीव है और ये तुम्हारी आवाज़ चुरा लेता है ये तुम्हारे दोस्तों जैसा दिख सकता है अगर अंधेरे में कोई तुम्हारा नाम पुकारे तो उसके पास मत जाना और अगर कोई दोस्त तुम्हें जंगल की तरफ बुलाए तो पहले उसे छूकर देखना और बिना छुए उस पर भरोसा मत करना।
और फिर विजय सर ने सिर हिलाया और बोले कि रामू अगर तुम्हारी बकवास खत्म हो गई तो चलो अब गाड़ी ठीक करते हैं आधा घंटा बीत गया।
यार यहाँ भी नेटवर्क नहीं है यह कहकर मनोज बस से दूर जाने लगा।
फिर राहुल बोला भाई कहाँ जा रहे हो? बस शौच के लिए जा रहा हूँ मैंने बहुत ज़्यादा पानी पी लिया है।
फिर राहुल बोला कि ठीक है लेकिन ज़्यादा दूर मत जाना हां भाई मैं यहीं हूं कुछ मिनट बाद झाड़ियों के पीछे से मनोज की आवाज़ आई अरे सनी इधर आओ यार देखो मुझे यहां क्या मिला।
फिर सनी बोला क्या हुआ मनोज? तुम्हें क्या मिला? और फिर सनी आगे बढ़ने लगा और फिर तभी शीतल ने उसका हाथ पकड़ लिया और बोली कि सनी क्या तुम्हें यह अजीब नहीं लगा?
वोक्योंकि मनोज तुम्हें कभी यार नहीं कहता वह हमेशा भाई कहता है और फिर सनी रुक गया।
सनी और शीतल एक-दूसरे को देखने लगे विजय सर ने टॉर्च की रोशनी झाड़ियों की तरफ की अरे वहां कौन है? रोशनी झाड़ियों पर पड़ी वहां कोई नहीं था तभी झाड़ियों के पीछे से हंसी की आवाज़ आई हंसी बिल्कुल मनोज जैसी थी।
फिर सर बोले कि चलो सब लोग बस में चढ़ो और सब लोग बस में चढ़ने लगे लेकिन रामू मामा बस के नीचे कुछ ठीक कर रहे थे फिर मैडम बोली कि मामा जल्दी बस में आ जाइए फिर मामा बोले कि बस एक पल रुकिए मैडम।
दो मिनट 5 मिनट बीत गए लेकिन रामू मामा अंदर नहीं आए और फिर सनी कहता है कि मैं जाकर देखता हूँ और सनी नीचे उतरा और बस के नीचे देखा वहाँ कोई नहीं था और बोला सर, मामा तो यहाँ हैं ही नहीं तभी ड्राइवर की सीट पर रखे रामू मामा के फोन की घंटी बजने लगी।
मामा के रुप में छलावा
सनी ने फोन उठाया स्क्रीन पर होम लिखा था अचानक बस की छत पर कुछ गिरने की आवाज़ आई पूरी बस हिल गई मै डर के मारे पीछे हट गई छत पर किसी के चलने की आवाज़ आने लगी कदमों की आहट बस के दरवाजे की ओर बढ़ रही थी।
तभी मैडम डरते हुए बोली कि सर दरवाजा बंद है ना? विजय सर ने तुरंत दरवाजा चेक किया जी मैडम बंद है।
तभी खिड़की के शीशे पर दस्तक हुई सबने एक साथ खिड़की की ओर देखा तो रामू मामा बाहर खड़े थे वे मुस्कुरा रहे थे लेकिन उनकी आँखों में सिर्फ़ अंधेरा था रामू मामा ने विजय सर की आवाज़ में कहा दरवाज़ा खोलिए सर।
सब घबराकर एक-दूसरे को देखने लगे हमें यहाँ से तुरंत निकलना होगा क्या तुम पागल हो गए हो? वो चीज़ बाहर घूम रही है तो क्या हम यहाँ बैठकर मरने का इंतज़ार करें? बस चल नहीं रही है वो चीज़ बाहर घूम रही है यहाँ बैठना सुरक्षित नहीं है।
फिर मैं डरते हुए बोली तो...तो हम कहाँ जाएँ? फिर सनी बोला कि आते समय मैंने एक बोर्ड देखा था वन गेस्ट हाउस 500 मीटर दूर है हम वहाँ जाकर मदद माँग सकते हैं मेडम बोली सनी सही कह रहा है अगर हम यहाँ रुके रहे तो वो हमें एक-एक करके मार डालेगा विजय सर ने सबकी तरफ देखा और कहा कि सब लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़ लो किसी का हाथ मत छोड़ना।
और फिर सबने एक-दूसरे का हाथ पकड़ लिया विजय सर ने बस का दरवाजा खोला बाहर घना कोहरा था और हर बोले भागो! सब बस से उतरे और जंगल की ओर दौड़ने लगे विजय सर सबसे आगे थे उनके पीछे काजल मैम और मैं राहुल मनोज और सनी सबसे पीछे थे।
उन्होंने चारों ओर देखा चारों ओर घना जंगल था राहुल धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे पीछे से सूखे पत्तों के कुचलने की आवाज आई राहुल रुक गए उन्होंने पीछे मुड़कर देखा लेकिन वहां कोई नहीं था।
तभी उन्हें पास में किसी के रोने की आवाज सुनाई दी राहुल वहीं जम गए कौन है वहां? कोई जवाब नहीं आया सिर्फ झींगुरों की आवाज सुनाई दे रही थी राहुल आगे बढ़े सनी भाई तुम कहां हो? वह अभी कुछ ही कदम चले थे ऊपर पेड़ के पत्ते सरसराए, तभी राहुल ने धीरे से ऊपर देखा लगभग 20 फीट ऊपर, एक मोटी शाखा पर कोई बैठा था और हवा चल रही थी पेड़ के पत्ते हिल रहे थे।
लेकिन वह बिल्कुल नहीं हिल रहा था राहुल की आँखें चौड़ी हो गईं वह धीरे-धीरे पीछे हटने लगा तो बोला तुम कौन हो? तभी वह ज़ोर से हँसा अगले ही पल वह प्रेत शाखा से राहुल पर कूद पड़ा और राहुल ज़ोर से चीखा राहुल की चीख पूरे जंगल में गूँज उठी।
गेस्ट हाउस मे जाना
सनी, विजय सर, काजल मैम, शीतल और मनोज, जो दूर भाग रहे थे राहुल की चीख सुनकर रुक गए य-यह तो राहुल की आवाज़ है फिर सर डरते हुए बोले कि सुबह तक हम कुछ नहीं कर सकते गेस्ट हाउस पास ही है चलो पहले वहीं चलते हैं।
फिर सभी गेस्ट हाउस की ओर चल पड़े सभी गेस्ट हाउस के अंदर पहुँच गए विजय सर ने दरवाज़ा बंद कर दिया अंदर कोई नहीं था सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था फिर सर बोले सुबह तक कोई बाहर नहीं जाएगा।
और फिर हम सब एक साथ बोले कि हाँ हम सब एक ही कमरे में रहेंगे सब लोग जाकर एक कमरे में बैठ गए कुछ देर तक कोई नहीं बोला फिर सर बोले कि मैंने सुना है कि काली घाटी का भूत केवल अकेले व्यक्ति को ही मार सकता है फिर मेडम कहती हैं कि मैंने भी यह सुना है लेकिन यह काली घाटी का भूत है यह डरे हुए व्यक्ति को अपना शिकार बना लेता है और फिर कमरे में सन्नाटा छा गया।
सनी और मनोज दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगे सर दरवाजा नहीं खुल रहा है कुछ सेकंड बाद दरवाजा अपने आप खुल गया उनके सामने विजय सर जमीन पर लेटे हुए थे बिलकुल स्थिर उसकी आँखें खुली थीं सनी पीछे हट गया फिर मैं बोली ये क्या हुआ? हमें यहाँ से निकलना होगा।
सनी का भागना
तभी बाहर से कार का हॉर्न सुनाई दिया सनी खिड़की की ओर भागा और बोला बाहर कार है वह दरवाजे की ओर भागा फिर मैंने कहा सनी रुको सनी मत जाओ ये भ्रम हो सकता है लेकिन सनी ने किसी की नहीं सुनी उसने दरवाजा खोला और बाहर भाग गया।
दरवाजा फिर बंद हो गया सनी की चीख बाहर से आई मनोज और काजल मैडम दरवाजे की ओर भागे उन्होंने दरवाजा नहीं खोला और मै खिड़की के पास गई उसने शीशे से बाहर देखा धुंध में दो काली परछाइयाँ दिखाई दे रही थीं एक परछाई जमीन पर लेटी थी दूसरी उस पर झुकी हुई थी यह देखकर मेरी की आँखें चौड़ी हो गईं।
और तभी अचानक खिड़की पर एक चेहरा दिखाई दिया मै पीछे हट गई और बेहोश होकर गिर पड़ी थोड़ी देर बाद मेने अपनी आँखें खोलीं बाहर सुबह हो चुकी थी और मै उठ बैठी।
और में सबके नाम लेकर पुकारने लगी काजल मैडम? कोई जवाब नहीं आया और काजल मैडम मेरे ठीक बगल में बेजान पड़ी थीं मेरी रोने लगी।
और मेरी नज़र दरवाज़े के पास पड़ी विजय सर भी वहीं लेटे हुए थे और मै उनके पास गई सर क्या हुआ? उसने विजय सर की आँखें बंद कीं फिर वह बाहर भागी।
मै धीरे से अंदर गई मनोज ज़मीन पर लेटा हुआ था उसके हाथ में पानी की बोतल थी नल खुला था पानी लगातार टपक रहा था यह देख कर मेरी आँखों से आँसू बहने लगे और बोली मनोज ये कैसे हुआ? और मै वहीं बैठ गई और रोने लगी।
गेस्ट हाउस में सन्नाटा पसरा हुआ था सिर्फ़ नल से पानी टपकने की आवाज़ आ रही थी मै अकेली रह गई थी लेकिन मुझे नहीं पता था कि जब वह रात को बेहोश हुई थी तो मनोज अकेले पानी लेने बाहर गया था।
उसके बाद काजल मैडम भी कुछ देर के लिए अकेली रह गईं एक-एक करके छलावा ने सबको अलग-थलग कर दिया और अपना शिकार बना लिया।
Moral of the Story
इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि अंधेरे और खतरे के समय में किसी भी आवाज़ या शक्ल पर बिना जाँचे भरोसा नहीं करना चाहिए, छलावा जैसी चीज़ें हमारी कमज़ोरियों और रिश्तों का फायदा उठाकर हमें अलग-थलग कर देती हैं, कहानी हमें सिखाती है कि समूह में रहना, एक दूसरे का हाथ न छोड़ना और संदेह होने पर तुरंत सतर्क होना ज़रूरी है, साथ ही यह याद दिलाती है कि डर और अंधविश्वास से ज़्यादा महत्वपूर्ण है होशियार रहना और जल्दबाज़ी में फैसले न लेना।
Discussion / Thinking Questions
- रामू मामा ने छलावा के बारे में क्या चेतावनी दी थी? क्या आपको लगता है कि उन्होंने सही कहा था?
- मनोज की आवाज़ में “यार” शब्द सुनकर शीतल को शक क्यों हुआ? क्या आप भी ऐसी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं?
- सबसे पहले कौन-कौन अलग हुआ और मारा गया? क्या आपको लगता है कि अगर सब साथ रहते तो बच सकते थे?
- गेस्ट हाउस में विजय सर के बाहर निकलने के बाद क्या हुआ? क्या आपको लगता है कि दरवाज़ा बंद रखना सही फैसला था?
- सनी ने कार का हॉर्न सुनकर बाहर भागने का फैसला क्यों लिया? क्या वह गलती थी?
- शीतल आखिर में अकेली कैसे बच गई? उसकी कौन-सी आदत ने उसकी जान बचाई?
- छलावा लोगों को कैसे अलग-अलग करके मारता है? क्या यह सिर्फ कहानी है या वास्तविक जीवन में भी ऐसी चालें चलती हैं?
- अगर आप उसी बस में होते तो रामू मामा की बात मानते या विजय सर की तरह बाहर निकल जाते?
- इस कहानी से आपको सबसे महत्वपूर्ण सीख क्या मिली?
- रात को जंगल या सुनसान जगह पर फँसने पर आप क्या सावधानियाँ बरतेंगे?
निष्कर्ष
यह कहानी हमें याद दिलाती है कि खतरे के समय में अकेले पड़ना सबसे बड़ा खतरा होता है, छलावा ने एक-एक करके सबको अलग किया और अपना शिकार बनाया, डर के साथ-साथ यह कहानी हमें सतर्कता, समूह की ताकत और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की अहमियत सिखाती है, अपनों की आवाज़ या शक्ल पर भी अंधेरे में बिना जाँचे भरोसा करना घातक साबित हो सकता है।
कहानी का सारांश
कॉलेज की अंतिम यात्रा पर शीतल, सनी, राहुल, मनोज और दो टीचर विजय सर व काजल मैडम बस से जा रहे थे। रात के अँधेरे में जंगल वाली सुनसान सड़क पर बस खराब हो गई, ड्राइवर रामू मामा ने चेतावनी दी कि यहाँ छलावा रहता है जो लोगों की आवाज़ और शक्ल चुरा लेता है, बावजूद इसके सब बाहर उतर गए, छलावा ने मनोज की आवाज़ में सनी को बुलाया, फिर रामू मामा की शक्ल में आया, सब गेस्ट हाउस भागे, राहुल रास्ते में अलग हो गया और मारा गया, गेस्ट हाउस में एक-एक करके विजय सर, सनी, काजल मैडम और मनोज भी छलावे के शिकार हो गए, सुबह सिर्फ शीतल ही जीवित बची।
मुख्य पात्र
- शीतल - कहानी की मुख्य पात्र और कथावाचक, जो अकेली बचती है
- सनी, राहुल, मनोज - शीतल के दोस्त
- विजय सर - प्रधानाचार्य
- काजल मैडम - टीचर
- रामू मामा - बस ड्राइवर, जो छलावे की चेतावनी देता है
हमारा Telegram Chhanel Join करे
हमारे Hindi Horror Stories वाले Telegram Chhanel में Join होने के लिए निचे दिए गये Telegram Button पर टेब कर के आप हमारे Telegram Chhanel में Join हो सकते हैं
Jary Nyala
नमस्कार दोस्तों मै Jary Nyala हूँ, और मैं ScaryPanchal.Com चलाता हूँ क्योंकि मुझे इस बात का थोड़ा जुनून हो गया था कि Horror Story कितनी अच्छी बन सकती हैं और जब उन्हें ठीक से लिखा जाए, और आप यहाँ जितनी भी Horror Story पढ रहे हैं उनको मैंने खुद बनाया है मनोरंजन के लिए ताकि आपका मनोरंजन भी हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले और फिर मैंने सोचा कि यह Hindi Horror Stories को मे आपके साथ शेयर करूं और अपके लिए ऐसे ही Horror Story लाता रहूंगा और तब तक आप इस कहानी को अपने दोस्त वह फेमली के साथ शेयर करे ताकि उनका भी मनोरंजन हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले।
0 Comments