Diwali Ka Chhalawa | Horror Story In Hindi

⚠️ Disclaimer :- आप सभी को सूचित किया जाता है कि इस वेबसाइट पर दी गई सभी कहानियाँ काल्पनिक ( Fiction ) है और इनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, अंधविश्वास जादू-टोना फैलाना या किसी को डराना नहीं है और हमारी इस वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर केवल और केवल हम मनोरंजन के लिए कहानी बनाकर लिखते है जिसे आपका मनोरंजन हो सके और कमजोर दिल वाले लोग और बच्चे इसे सावधानी से पढ़ें धन्यवाद।
दिवाली की अमावस्या की काली रात और चार दोस्तों ने सोचा था सिर्फ पटाखे जलाकर आएंगे, लेकिन गंगा घाट पर जो कुछ हुआ, उसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।
Diwali Ka Chhalawa | Horror Story In Hindi

Diwali Ka Chhalawa | Horror Story In Hindi

दिवाली की अमावस्या की काली रात, दूर-दूर से रह-रह कर पटाखों की आवाज आ रही थी, ऐसे में शहर से दूर गंगा जी के घाट पर बेहद गंभीर और गहरा सन्नाटा पसरा हुआ था, गंगा जी के घाट से सटकर जाती हुई ऊबड़-खाबड़ सड़क पर दो स्कूटी आकर रुकीं, स्कूटी पर सवार तीन लड़के उतर कर गंगा जी के अंधेरे में डूबे घाट की ओर बढ़ने लगे।

दिल और दिमाग में सिहरन पैदा कर देने वाले माहौल को देखकर उनमें से एक लड़का आरव बोल पड़ा - अबे राज, हम इतनी रात यहां क्यों रुक गए भाई? हमें तो हाईवे वाले ढाबे पर खाना खाने जाना था ना?

अरे कुछ नहीं, बस मेरे पीछे आओ।

तू पागल हो गया है क्या राज? गंगा जी का यह घाट जब दिन में इतना वीरान रहता है तो रात में कितना खौफनाक होगा, नहीं-नहीं, चल यहां से वापस चलते हैं।

अरे डरपोक कहीं के, एक बार चल तो सही, अगर कुछ भी गड़बड़ लगी तो तुरंत स्कूटी स्टार्ट करके भाग निकलेंगे, तुम दोनों चुपचाप मेरे पीछे आओ।

दोनों दोस्त पहले तो झिझके, फिर राज के समझाने पर डरते हुए उसके पीछे-पीछे अंधेरे घाट की ओर बढ़ने लगे, कच्ची सीढ़ियों से नीचे उतरते ही हवा में अजीब सी गंध और भारीपन महसूस होने लगा, कुछ दूर आगे बढ़ने पर टूटे हुए चबूतरे के पास उन्हें तंत्र-मंत्र करते हुए कुछ तांत्रिक दिखाई दिए जिनके चारों तरफ अजीब सी काली और डरावनी छाया घूम रही थी, उनके चेहरे नहीं थे, बस अंधेरे में दो चमकती हुई आंखें दिखाई दे रही थीं।

अब राज, यहां कुछ तो गड़बड़ है, अब हमें निकलना होगा, वो काले साए हमें ही घूर रहे हैं।

तीनों डर कर वहां से उल्टे पैर भागे, मगर जो दोस्त उन्हें यहां लेकर आया था यानी राज, वो मुख्य रास्ते और स्कूटी की तरफ ना भागकर दूसरे अंधेरे की ओर वीरान घाट पर भागने लगा, यह देखकर आरव और तरुण हैरान रह गए।

अबे राज, अंधा हो गया है क्या तू? रास्ता तो पीछे था, तू उस वीराने की तरफ क्यों भाग रहा है? राज रुक जा, आगे दलदल हो सकता है, रास्ता बंद है, जान बचानी है।

तुम मेरे पीछे आओ, जैसा कह रहा हूं वैसा करो।

उधर उन तीनों के पीछे वे काले डरावने साए पड़े हुए थे जिनके रक्त से सने दांत और शरीर लंबा और काले धुएं जैसा था, भागते-भागते तीनों आखिरी घाट के एक सुनसान किनारे पर पहुंचे जहां आगे सिर्फ गंगा जी का गहरा पानी था।

राज हांफते हुए गंगा जी के पानी को घूर रहा था, उधर उसके पीछे खड़े आरव और तरुण हांफते हुए गुस्से में बोले - तू क्या हमें यहां जान से मरवाने के लिए लेकर आया है? बोल ना राज, रास्ता बंद है यहां अब कहां जाएं हम?

इतने में राज एक बेहद डरावनी आवाज और खौफनाक चेहरे के साथ अपना पूरा सिर बिना धड़ हिलाए पीछे घूमते हुए बोला - किसी और के हाथों नहीं बल्कि खुद अपने हाथों मारने के लिए लाया हूं तुम्हें यहां।

राज ये तो क्या बोल रहा है?

नहीं नहीं आरव, ये राज नहीं है, जल्दी भाग यहां से।

दोनों वहां से भाग पाते कि तब तक राज ने हवा में हाथ उठाया और एक ही झटके में उन दोनों के शरीर को हवा में उठा लिया, आरव और तरुण की गर्दनें किसी अदृश्य फंदे में जकड़ गईं, दोनों की एक दर्दनाक चीख निकली और उनकी सांसें उखड़ने लगीं।

चार दोस्तों की शुरुआत

आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ था जिसने चार दोस्तों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी, और क्यों वो इस बार दिवाली की छुट्टियों में अपने घर नहीं जा पाए।

दरअसल इसकी शुरुआत होती है प्रयागराज में, गंगा जी के घाट से कुछ किलोमीटर दूर बने एक हॉस्टल से जहां चार दोस्त रहा करते थे, इनमें पहला था राज जो बेहद निडर और रहस्यमयी स्वभाव का लड़का था, दूसरा था आरव जो एक सीधा-सादा और सामान्य लड़का था, तीसरा था तरुण जो हर मुश्किल वक्त में राज का साथ देता था, और चौथा था आलोक जो इतना डरपोक था कि अंधेरे में अकेले जाने से भी घबराता था। चारों के स्वभाव भले ही अलग-अलग थे लेकिन उनकी दोस्ती गहरी थी।

पूरा हॉस्टल खाली पड़ा है यार सब दिवाली पर घर चले गए और हम यहीं फंस गए, कैंटीन भी बंद है आज तो भूख के मारे बुरा हाल हो रहा है भाई।

भूख तो मिट जाएगी भाई, उसका जुगाड़ तो हो जाएगा, लेकिन आज की रात कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है जो शायद जिंदगी में दोबारा देखने को ना मिले, आज दिवाली की रात है, और मैंने सुना है कि गंगा जी के घाट पर कुछ तांत्रिक इस रात गुप्त तंत्र-मंत्र करते हैं, क्यों ना आज रात चलकर देखा जाए कि यह सच है या सिर्फ अफवाह।

दिमाग खराब है क्या तेरा राज? अमावस्या की रात को कोई श्मशान और वीरान घाटों पर जाता है क्या? मुझे नहीं जाना भाई।

हां राज, आरव ठीक कह रहा है, फालतू का खतरा मोल लेने की जरूरत नहीं है।

अच्छा ठीक है, वहां नहीं चलेंगे, पर किसी अच्छे ढाबे पर चलकर खाना खा लेते हैं और रास्ते में कुछ पटाखे वगैरह जलाकर वापस आ जाएंगे, अब तो चलोगे?

हां, खाना खाने और पटाखे जलाने के लिए मैं तैयार हूं।

अब खाना खाने के लिए हाईवे ढाबा ठीक रहेगा, आलोक, तू भी चलना साथ में।

कमरे के एक कोने में आलोक कंबल ओढ़े बैठा था वो दो दिन पहले ही अचानक गांव से वापस लौटा था।

अब मुझे भूख नहीं है तुम लोग जाओ।

अरे चलना भाई दो दिन से कमरे में ही घुसा हुआ है थोड़ा बाहर निकलेगा तो मन हल्का होगा।

मैंने एक बार कह दिया ना मुझे नहीं जाना दरवाजा बंद करके जाओ तुम लोग।

अब रहने दो उसे चलो हम तीनों निकलते हैं।

इसके बाद राज, आरव और तरुण तीनों स्कूटी लेकर हॉस्टल से निकल पड़े, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस रात को वे सिर्फ दिवाली की एक आम रात समझकर घर से निकले थे, वही रात उन्हें मौत के इतने करीब ले आएगी।

घाट पर मौत का साया

कुछ ही देर बाद वे गंगा जी के उस वीरान घाट पर पहुंच गए जहां अब उनके सामने एक भयानक मंजर खड़ा था राज अब एक बेहद डरावना रूप ले चुका था उसने अपने दोनों हाथों से आरव और तरुण को हवा में उठा रखा था दोनों की गर्दनें किसी अदृश्य ताकत की पकड़ में जकड़ी हुई थीं उनकी सांसें धीरे-धीरे उखड़ने लगी थीं और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा था आरव की आंखें उलटने लगी थीं ऐसा लग रहा था मानो अब दोनों का बचना नामुमकिन है।

लेकिन तभी तरुण ने अपनी बची-खुची हिम्मत जुटाई, उसने किसी तरह अपने गले में पहनी बजरंगबली की माला उतारी और राज के कंधे तक पहुंचा दी।

मैं चल रहा हूं, मुझे छोड़।

माला का स्पर्श होते ही राज बुरी तरह से चीखते हुए झुलसने लगा और उसने उन दोनों को छोड़ दिया, दोनों जमीन पर गिरते ही वहां से भागने लगे।

आरव, तेजी से भाग, वरना राज हमारी जान ले लेगा।

तू सही कह रहा है, जल्दी स्कूटी की तरफ भाग।

तभी अचानक राज का पैर सीढ़ी की काई पर फिसला और वो सीधे गंगा जी के पानी में गिर गया, गंगा जी के पानी में गिरते ही राज और जोर-जोर से छटपटाने लगा, मानो जैसे उसके शरीर में आग जैसी जलन होने लगी हो, थोड़ी देर में उसके शरीर से एक काली परछाई निकली और हवा में विलीन हो गई, धीरे-धीरे सब शांत हो गया।

तरुण और आरव अपनी जान बचाकर स्कूटी की तरफ भागे और किसी तरह वहां से निकलकर हॉस्टल पहुंचे।

हॉस्टल में वापसी

रात के करीब 2:30 बजे जैसे ही उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला, उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं, कमरे में अजीब से तंत्र-मंत्र किए हुए थे, फर्श पर राख और बुझे हुए दिए पड़े थे, और दीवार पर लाल सिंदूर से अजीबोगरीब डरावनी आकृतियां बनी थीं।

ये सब कमरे में किसने किया है आरव? आलोक कहां है?

मैं आलोक को फोन लगाता हूं।

आरव ने तुरंत आलोक का नंबर मिलाया, मगर आलोक का कॉल नहीं लगा, फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था, दोनों बुरी तरह घबराए हुए थे।

अब आरव, किसी को पता चला तो हम फंस जाएंगे, पहले ये दीवार का सिंदूर और सामान यहां से हटाओ, मुझे इस कमरे में बहुत डर लग रहा है भाई।

दोनों ने बिना किसी से कुछ बताए सब कुछ कमरे से हटाया और फिर किसी तरह डरते हुए उस कमरे में रात बिताई, मगर रात भर उन्हें कमरे में अजीब से डरावने एहसास होते रहे, कभी खिड़की पर खटखटाहट होती तो कभी किसी के चलने की आवाज सुनाई देती।

राज की वापसी

अगली सुबह कमरे की घंटी बजी, दोनों चौंक कर उठ बैठे, इतनी सुबह कौन आ गया?

रुक, मैं देखता हूं।

तरुण ने जैसे ही दरवाजा खोला वो पूरी तरह डर कर चीख पड़ा, क्योंकि उनके सामने राज खड़ा था, कपड़े भीगे और फटे हुए, चेहरा बेहद थका हुआ और कमजोर।

तू भाग जा यहां से तू एक पिशाच बन चुका है और हमारी जान ले लेगा तू अंदर मत आना दूर रह हमसे कल रात तू ने हमें मारने की कोशिश की थी।

तुम दोनों मेरी बात सुनो कल रात पता नहीं कैसे मेरे अंदर एक पिशाच का वास हो गया था इसलिए जिसने तुम्हें मारने की कोशिश की वो मैं नहीं बल्कि कोई पिशाच था मुझे खुद होश नहीं था कि मेरे साथ क्या हो रहा है अगर वो बजरंगबली का लॉकेट तुमने मेरे गले में ना डाला होता और गंगा जी का पवित्र जल मेरे शरीर को ना लगता तो आज मैं बच ना पाता तुम दोनों के साथ-साथ मेरी भी जान चली जाती उसी जगह।

तीनों अभी यह बात कर ही रहे थे कि तभी कमरे में आलोक दाखिल हुआ उसके हाथ में एक बैग था जैसे कि वो सीधे घर से आ रहा हो उसके चेहरे पर सफर की थकान थी तीनों चौंक कर फटी आंखों से उसे देखने लगे।

आलोक, तू बैग लेकर कल रात से कहां लापता था?

कल रात से मैं तो गांव गया हुआ था और तुम लोगों से बता कर गया कि दिवाली के दूसरे दिन आऊंगा।

तू तो दो दिन पहले से ही यहां आ चुका था और हमारे साथ कमरे में था फिर आज बैग लेकर आने का झूठ क्यों बोल रहा है तू?

क्या बकवास कर रहे हो तुम लोग? मैं तो आज सुबह ही ट्रेन से उतरा हूं मैं घर से आ रहा हूं दिवाली मना कर यह देखो मेरी ट्रेन की टिकट मैं दो दिन पहले यहां कैसे आ सकता हूं?

अगर तू आज आया है तो दो दिन से हमारे साथ इस कमरे में कौन रह रहा था?

मुझे क्या पता? मैं तो घर पर था मैं नहीं जानता कि तुम लोगों के साथ यहां दो दिन से जो सो रहा था वो कौन था।

चारों के होश उड़ चुके थे कमरे में सन्नाटा छा गया था।

छलावे का सच

तभी दरवाजे से हॉस्टल का पुराना गार्ड रामपाल अंदर आया और गंभीर आवाज में बोला - जो तुम लोगों के साथ दो दिन से इस कमरे में रह रहा था वो तुम्हारा दोस्त नहीं बल्कि इस कमरे में आठ साल से रहने वाला एक छलावा था।

छलावा?

रामपाल काका, खुलकर बताइए ना।

आज से ठीक आठ साल पहले तुम्हारे इसी कमरे में पुलकित नाम का एक लड़का रहा करता था वो पढ़ाई के तनाव और कुछ निजी परेशानियों से जूझ रहा था दिवाली की अमावस्या वाले रात को वो अपने कमरे से बाहर तो निकला लेकिन फिर वापस नहीं लौटा अगले दिन खबर मिली कि वो अब नहीं रहा उसका शव गंगा जी में डूबा मिला था।

पर उसे किसने मारा था?

किसी ने नहीं मरने से पहले उसने एक खत लिखा था जिसमें उसने बताया कि उसकी मौत के पीछे किसी का कोई दोष नहीं है उसने जो कुछ किया अपनी मर्जी से किया था।

कल रात जब तुम तीनों हॉस्टल से बाहर निकले होंगे तब उसी छलावे ने राज को अपने वश में कर लिया होगा ये छलावा हर साल दिवाली की अमावस्या पर सक्रिय होता है ये हॉस्टल में रहने वाले किसी एक लड़के को अपने झूठे बहकावे में फंसाता है और फिर उसे गंगा घाट तक ले जाता है और उसे मार देता है।

तुम दोनों के साथ अब तक जो कुछ भी हुआ वो उसी छलावे का रचा हुआ माया जाल था तुमने जो कुछ देखा, जो आवाजें सुनी और जिस डरावने मंजर का सामना किया वो सब तुम्हें अपने जाल में फंसाने के लिए था आठ साल से ये मनहूसियत इस कमरे से जुड़ी है लेकिन तुम दोनों खुशनसीब हो कि सही वक्त पर उस छलावे से बच निकले वरना आज तुम्हारे साथ भी वही अनहोनी हो सकती थी।

लेकिन रामपाल जी, कल रात हमारे कमरे में तंत्र-मंत्र की चीजें मौजूद थीं वो सब किसने किया था? और आखिर उसका मकसद क्या था?

वो सब मैंने ही किया था बेटा हॉस्टल की डुप्लीकेट चाबी से कमरे का ताला खोलकर तंत्र-मंत्र किया था ताकि उस छलावे का असर खत्म हो सके और वो दोबारा इस कमरे में प्रवेश ना कर पाए पर अब घबराने की कोई बात नहीं है तुम सब सुरक्षित हो।

रामपाल की बात सुनकर चारों के रोंगटे खड़े हो गए उनके जहन में कल रात की घटना बार-बार उभर रही थी।

दोस्तों, अपना-अपना बैग उठाओ एक मिनट भी अब इस कमरे में नहीं रुकेंगे उसका क्या भरोसा कहीं फिर से आ गया तो?

हां भाई, आज ही ये हॉस्टल छोड़ रहे हैं हम।

उस दिन के बाद से उन दोस्तों ने वो कमरा हमेशा के लिए छोड़ दिया और कसम खाई कि फिर कभी जिंदगी में रात के वक्त गंगा जी के उस वीरान घाट की तरफ नहीं जाएंगे।

Moral of the Story

जिज्ञासा और बेवजह का खतरा मोल लेना कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है अंधेरे और वीरान जगहों पर रात को जाना खतरनाक होता है दोस्ती और सही समय पर लिया गया फैसला जिंदगी बचा सकता है।

Discussion / Thinking Questions

1. क्या राज सच में दोस्तों को घाट पर ले जाना चाहता था या छलावा उसे नियंत्रित कर रहा था?
2. आलोक दो दिन से कमरे में कैसे था जबकि वो गांव में था?
3. रामपाल ने तंत्र-मंत्र क्यों किया था?
4. क्या पुलकित की आत्मा को शांति मिल गई या छलावा अभी भी कहीं है?

निष्कर्ष

कहानी बताती है कि कुछ जगहें और कुछ रातें बहुत खतरनाक होती हैं दिवाली की अमावस्या पर सक्रिय होने वाला छलावा आठ साल से लड़कों को निशाना बना रहा था सही समय पर बजरंगबली की माला और गंगा जल ने जान बचाई और दोस्तों ने वो कमरा हमेशा के लिए छोड़ दिया।

कहानी का सारांश

प्रयागराज के एक हॉस्टल में चार दोस्त रहते थे दिवाली की अमावस्या की रात राज आरव और तरुण को गंगा घाट ले जाता है जहां छलावा राज पर हावी हो जाता है और दोनों को मारने की कोशिश करता है, तरुण बजरंगबली की माला से बचा लेता है, बाद में पता चलता है कि दो दिन से उनके साथ रहने वाला आलोक असल में आठ साल पहले मरे पुलकित का छलावा था रामपाल के तंत्र-मंत्र और गंगा जल से वे बच जाते हैं और हॉस्टल छोड़ देते हैं।

मुख्य पात्र

• राज - निडर दोस्त जिस पर छलावा हावी होता है
• आरव - सीधा-सादा दोस्त
• तरुण - बहादुर दोस्त जिसने माला से बचाया
• आलोक - डरपोक दोस्त
• पुलकित - आठ साल पहले मरा छात्र जिसका छलावा था
• रामपाल - हॉस्टल का पुराना गार्ड

- यह भी पढ़ें 📖
Chandralekha Ki Aatma | Horror Story In Hindi
Chandralekha Ki Aatma
Horror Story In Hindi

हमारा Telegram Chhanel Join करे

हमारे Hindi Horror Telegram Chhanel में Join होने के लिए निचे दिए गये Telegram Button पर टेब कर के आप हमारे Telegram Chhanel में Join हो सकते हैं

✦ WEB OWNER PROFILE ✦
Jary Nyala
WEB OWNER

Jary Nyala

★ ★ ★ ★ ★
✦ मेरे बारे में ✦

नमस्कार दोस्तों मै Jary Nyala हूँ, और मैं ScaryPanchal.Com चलाता हूँ क्योंकि मुझे इस बात का थोड़ा जुनून हो गया था कि Horror Story कितनी अच्छी बन सकती हैं और जब उन्हें ठीक से लिखा जाए, और आप यहाँ जितनी भी Horror Story पढ रहे हैं उनको मैंने खुद बनाया है मनोरंजन के लिए ताकि आपका मनोरंजन भी हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले और फिर मैंने सोचा कि यह Hindi Horror Stories को मे आपके साथ शेयर करूं और अपके लिए ऐसे ही Horror Story लाता रहूंगा और तब तक आप इस कहानी को अपने दोस्त वह फेमली के साथ शेयर करे ताकि उनका भी मनोरंजन हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले।

❤️ THANK YOU FOR VISITING ❤️
तो ये थी दोस्तों आज कि एक डरावनी भूतिया कहानी जिसे पढ़ कर मे भी डर गया और क्या आप लोगों को भी डर लगा है और कहानी कैसी लगी कोमेंट मे जरुर बताएं और इसी तरह की बेहद डरावनी भूतिया कहानी पढ़ने के लिए बने रहे हमारी वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर और इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर कर दे धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments