Chandralekha Ki Aatma | Horror Story In Hindi

⚠️ Disclaimer :- आप सभी को सूचित किया जाता है कि इस वेबसाइट पर दी गई सभी कहानियाँ काल्पनिक ( Fiction ) है और इनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, अंधविश्वास जादू-टोना फैलाना या किसी को डराना नहीं है और हमारी इस वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर केवल और केवल हम मनोरंजन के लिए कहानी बनाकर लिखते है जिसे आपका मनोरंजन हो सके और कमजोर दिल वाले लोग और बच्चे इसे सावधानी से पढ़ें धन्यवाद।
रात के अंधेरे में गांव के लोग सोए हुए थे, लेकिन एक आत्मा जाग रही थी, जो भी गलत रिश्ते में फंसता, उसके पास एक चिट्ठी पहुंच जाती और फिर मौत।
Chandralekha Ki Aatma | Horror Story In Hindi

Chandralekha Ki Aatma | Horror Story In Hindi

रात के 1:00 बजे का समय था गांव के सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे ऐसे में गांव का एक आदमी मोहन जंगल की तरफ बढ़ रहा था यह काम इस ललिता का ही लग रहा है मुझे डराने के लिए यह सब कर रही है आज तो इसकी खैर नहीं इसी तरह बड़बड़ाते हुए वह आगे बढ़ रहा था।

कुछ देर चलने के बाद वह एक कुएं के सामने जाकर रुक गया अरे यह कहां रह गई? अभी तक तो इसको आ जाना चाहिए था तभी उसे सामने से ललिता आती नजर आई।

क्या बात है मेरी जान, गुस्से में दिख रहे हो? लगता है मुझसे दूरी तुमसे सहन नहीं हो रही थी।

मोहन ने अपनी जेब से एक चिट्ठी निकाली ललिता यह क्या है?

अरे दे तुम रहे हो, मुझे क्या पता क्या है?

ललिता ने मोहन के हाथ से चिट्ठी ली और उसे पढ़ा मोहन के ललिता के साथ अवैध संबंध है ललिता अपने पति के पीठ पीछे मोहन से मिलती है और अपनी गंदी ख्वाहिशों को अंजाम देती है यह बात तुम दोनों अपने मुंह से पूरे गांव के सामने कबूल लो नहीं तो

इसे पढ़ते ही ललिता के चेहरे का रंग उड़ गया यह किसने दिया तुमको? मुझे बेवकूफ मत बनाओ यह तुम ही ने लिखा है ना मुझे परेशान करने के लिए?

अरे लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी? इसमें तो मेरी भी बदनामी है।

यह सुनकर मोहन भी सोच में पड़ गया यह चिट्ठी मुझे सुबह मेरे घर के चौखट पर मिली थी कौन हो सकता है जिसने यह चिट्ठी लिखी है?

वह जो भी है उसका पता लगाओ गांव में अगर यह खबर फैल गई तो ना जाने वह हम लोगों के साथ क्या करेंगे अब चलो थोड़ा टहलते हुए सोचते हैं यह किसने किया होगा।

देखो मोहन, यह चिट्ठी देखने के बाद मेरा दिमाग खराब हो रहा है जल्दी से पहले पता लगाओ कि ये चिट्ठी किसने लिखी, इससे पहले वो सबको बता दे।

ये कहकर ललिता वहां से चली गई और मोहन दांत भींच कर रह गया ये जो भी है, इसको मैं जिंदा नहीं छोड़ूंगा।

लाल आंखें

तभी उसे जंगल की तरफ से झाड़ियों के हिलने की आवाज सुनाई दी, कौन है वहां?

उसने एक कदम झाड़ी की तरफ बढ़ाया तो उसे अंधेरे में दो लाल चमकती आंखें नजर आईं, जिसे देखकर वो डर गया और तेजी के साथ गांव की तरफ भागा, उसने अपने घर पहुंचकर एक गिलास पानी पिया।

कौन था वो? कोई जानवर?

तभी उसके कमरे की लाइट बंद हो गई, अरे अब लाइट को क्या हुआ?

अंधेरे में उसे अपने बेड पर किसी का अक्स नजर आया, ऐसा लगता था कि कोई औरत बेड पर बैठी हिल रही है, उसकी भयानक सांसों की आवाजें जैसे ही मोहन के कानों में पहुंची तो उसके डर का ठिकाना नहीं रहा, वो चीखता-चिल्लाता हुआ वहां से भागा और सीधा ललिता के घर जाकर रुका।

अरे तुम यहां क्या कर रहे हो? किसी ने देख लिया तो हम बुरे फंसेंगे।

ललिता, मेरे घर में कोई है।

कौन?

तभी इन दोनों को पायल की छन-छन सुनाई दी, इन्होंने एक साथ दरवाजे की तरफ देखा तो कोई अक्स वहां खड़ा नजर आया, उसका चेहरा ठीक से दिख नहीं रहा था, लेकिन वो कोई औरत है ये समझ आ रहा था, जैसे ही उसकी लाल चमकती आंखें इनको नजर आईं, ये दोनों बुरी तरह डर गए और खिड़की से कूद कर बाहर की तरफ भागे।

हे भगवान!

काफी देर तक भागते रहे, ये दोनों एक पेड़ की ओट में जाकर रुके और लंबी-लंबी सांसें लेने लगे, कौन थी वो?

तभी इनको फिर से सांस लेने की आवाज सुनाई दी, ये कुछ करते इससे पहले ही ऊपर से दो भयानक हाथ आए, उन्होंने इनकी गर्दन पकड़ कर इनको ऊपर खींच लिया, कई सारे पत्ते पेड़ से झड़ कर जमीन पर आ गिरे और इन दोनों की चीखें जंगल में गूंज कर रह गईं।

अगली सुबह

अगली सुबह उसी पेड़ के नीचे इन दोनों की लाशें पाई गईं, गांव में अफरातफरी मच गई, गांव का मुखिया और पूरे गांव में इकलौता पढ़ा-लिखा लड़का मोहित भी वहां मौजूद था।

मुखिया जी, ये दोनों यहां करने क्या आए होंगे? कहीं इनके आसपास भी कोई चिट्ठी तो नहीं है?

एक आदमी ने मोहन की जेबें टटोली तो उसके अंदर वही चिट्ठी नजर आई, जिसे देखकर मुखिया और गांव के सभी लोग हैरान रह गए।

मुखिया जी, आखिर हम गांव के लोग कब तक ऐसे मरते रहेंगे? ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, ये गांव में पांचवां ऐसा हादसा है, दो औरत और मर्द मरे हुए मिलते हैं और उनके पास ये चिट्ठी होती है जिसमें उनका कोई ना कोई गुनाह लिखा होता है, हमें पुलिस की मदद लेनी चाहिए।

नहीं, पुलिस गांव में नहीं आएगी मोहित, तांत्रिक महाराज तीन महीने के लिए बाहर गए हुए हैं और हम उनके अलावा किसी पर भरोसा नहीं करते। जब वो आएंगे उसके बाद ही हम कुछ निर्णय ले सकते हैं।

मुखिया ने इस हादसे को भी पिछले हादसों की तरह टाल दिया जो पिछले दो महीनों से हो रहे थे।

मोहित और रिधिमा

मोहित और गांव की एक लड़की रिधिमा एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों शादी भी करना चाहते थे।

रिधिमा, जिस तरह से गांव में मौतें हो रही हैं मुझे तो डर है कहीं हम लोग भी इसका शिकार ना हो जाएं।

ये कैसी बातें कर रहे हो तुम? हमारे कोई अवैध संबंध थोड़ी हैं, हम तो एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी भी करेंगे, वो जो भी है वो सिर्फ गलत करने वाले लोगों को ही मार रहा है।

दोनों एक दूसरे का हाथ थामे टहल रहे थे और अपने दिल-मन की सारी बातें एक दूसरे से कह रहे थे, करीब 11:00 बजे ये दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।

सेठ करोड़ीमल

अगले दिन गांव का सेठ करोड़ीमल अपने घर में बैठा हुआ पैसे गिन रहा था, वाह कितने पैसे आ गए, आज तो मजा ही आ गया, ब्याज पर पैसे देने का धंधा इस दुनिया में सबसे अच्छा धंधा है।

तभी उसके दरवाजे पर दस्तक हुई कौन है?

उसने पैसों को तिजोरी में रखा और दरवाजा खोला तो सामने एक सजी-धजी औरत खड़ी थी, कैसे हैं सेठ जी?

सेठ ने उसे ऊपर से नीचे तक देखा और फिर उसका हाथ पकड़कर उसे अंदर ले लिया। आजा मेरी बुलबुल, कैसी लग रही हूं?

अरे मेरी जान, एकदम स्वर्ग की अप्सरा लग रही हो।

बाहर बारिश शुरू हो गई थी और जैसे-जैसे बिजली कड़कने की आवाज इनको सुनाई देती, ये और ज्यादा बहक रहे थे, कुछ देर बाद सब कुछ शांत हो गया।

मालती, तुमसे कभी जी नहीं भरता।

सेठ जी, अब बहुत हो गया आपका, एक साल से मुझे घुमा रहे हैं, अब तो मेरे नाम पर एक घर कर ही दीजिए, गांव के इतने लोगों के घर आपने अपने हिस्से में लगाए हैं, मुझे इसका फायदा कब होगा?

अरे मालती, मंगरू ने दो महीने से ब्याज नहीं दिया है, अगले महीने भी नहीं दिया तो मैं उसका घर तुम्हारे नाम कर दूंगा और उसे बाहर कर दूंगा खुश?

यह सुनकर मालती खुश हो गई, तभी फिर से दरवाजे पर दस्तक हुई, अरे अब कौन आ गया? अब जल्दी से छुपो।

मालती अलमारी के पीछे छिप गई और सेठ ने दरवाजा खोला, उसने देखा कि लाल साड़ी पहनी हुई एक औरत सामने खड़ी है जिसका चेहरा घूंघट से ढका हुआ है, उसे देखते हुए सेठ की आंखों में वासना जाग रही थी।

कौन हो तुम? क्या काम है मुझसे?

उस औरत ने कोई जवाब नहीं दिया, उसने सेठ के हाथ में एक चिट्ठी थमा दी और फिर बिजली की रफ्तार से वहां से भाग निकली, सेठ उसके इस तरह से भाग जाने से हैरान था, अरे कौन थी यह पागल?

अभी मालती भी सेठ के पास आई, अब समझ आया मुझे, किसी और से भी चक्कर चल रहा है ना आपका? दिखाओ मुझे क्या लव लेटर दिया है आपको?

मालती ने सेठ के हाथ से लेटर लिया और पढ़ने लगी, गांव का सेठ करोड़ीमल बेईमान इंसान है और उसका चक्कर रमेश की बीवी मालती से चल रहा है, इस बात को सुबह होने से पहले गांव के सभी लोगों को बता दो वरना

इसे पढ़ते ही इन दोनों के पैरों तले जमीन निकल गई, अरे कौन थी यह? इसे हमारे बारे में कैसे पता चला?

यही तो मुझे भी समझ में नहीं आ रहा, तू जल्दी से यहां से जा। जल्दी निकल।

अरे यह कैसे बात कर रहे हो तुम मुझसे?

अरे जल्दी निकल यहां से, अभी उसे पता है, किसी और को पता लग गई तो मैं बुरा फंस जाऊंगा।

कमीना, कैसे बेइज्जत किया मुझे, अगर ऐसा मेरा पति करता तो दो थप्पड़ लगाती उसको।

वो बड़बड़ाती हुई जंगल की तरफ बढ़ गई तभी उसने देखा कि उसके कुछ कदम आगे वही साड़ी वाली औरत चल रही है। ऐ रुक - ऐ रुक तू वही है ना जो सेठ के पास थी?

मालती ने उस औरत की तरफ तेज कदम बढ़ाए लेकिन वो उस औरत तक नहीं पहुंच पा रही थी, कुछ देर बाद वो औरत कुएं के पास जाकर रुकी और लंबी-लंबी सांसें लेने लगी, मालती उसके पीछे जाकर रुकी, वो उसके कंधे पर हाथ रखने ही वाली थी कि तभी वो औरत कुएं में कूद गई।

अरे ये पागल थी क्या?

मालती ने कुएं में झांक कर देखा तो वो औरत उसके अंदर नहीं थी, ये डूब गई क्या?

तभी उसे फिर से सांस लेने की आवाज सुनाई दी और किसी ने उसके कंधे पर हाथ रखा, मालती एकदम से चौंक पड़ी, उसने जैसे ही पलट कर देखा तो वही औरत अब उसके सामने खड़ी थी, मालती फटी आंखों से उसे देख रही थी, उसने मालती के सीने पर एक धक्का ऐसा मारा कि वो कुएं में जा गिरी।

दो और मौतें

अगले सुबह मालती की लाश कुएं के अंदर और सेठ की लाश उसके कमरे में पाई गई, सेठ की आंखें इस तरह से खुली हुई थीं जैसे मरने से पहले उसने कुछ बहुत ही भयानक देखा हो।

मुखिया जी, सेठ के कमरे में भी एक चिट्ठी मिली है, इसमें लिखा है कि सेठ के मालती के साथ अवैध संबंध थे।

मुखिया जी अब तो हद हो गई। कब तक गांव के लोग ऐसे ही मरते रहेंगे? हमें पुलिस की मदद लेनी चाहिए।

नहीं, मैंने कहा था ना पुलिस गांव में नहीं आएगी।

पुलिस का नाम सुनते ही मुखिया ऐसे डर गया जैसे मोहित ने बहुत ही गलत बात बोल दी हो।

तो फिर कैसे होगा?

मैंने कहा ना जब तांत्रिक महाराज आ जाएंगे तभी कुछ हो पाएगा।

इस तरह फिर से ये बात दब कर रह गई, लेकिन अब हर महीने एक या दो बार ये घटना जरूर होती और अब मोहित बहुत ज्यादा परेशान था।

अब बहुत हुआ रिधिमा, अब मैं और गांव के लोगों को मरते हुए नहीं देख सकता।

लेकिन तुम करोगे क्या? इस गांव में पुलिस लेकर नहीं आना मोहित, मैं नहीं चाहती मुखिया तुमको कुछ नुकसान पहुंचाए।

इस पर मोहित के चेहरे पर एक रहस्यमयी भाव स्पष्ट हो गया।

तांत्रिका का आगमन

अगले दिन मोहित गांव में एक औरत के साथ पहुंचा, उसने काले वस्त्र धारण किए हुए थे, गले में मालाएं और माथे पर एक काला टीका था, गांव के सभी लोग उसे हैरानी से देख रहे थे।

मोहित, यह कौन है? हमने कहा था ना कि बाहर का कोई भी इंसान गांव में नहीं आना चाहिए।

मुखिया जी, मैं आपकी बात से जरा भी सहमत नहीं हूं, गांव में इतने लोगों की मौतें हो रही हैं और आप कुछ भी नहीं कर रहे हैं।

आप लोग परेशान ना हो, मैं यहां आपकी मदद के लिए ही आई हूं, मुझ पर भरोसा करें, अब इस गांव में किसी भी इंसान की मौत नहीं होगी।

यह सुनकर गांव के लोगों की हिम्मत बढ़ गई और अब मुखिया भी आगे कुछ नहीं बोल पाया।

तंत्रिका ने शाम होते ही गांव के चौक पर तंत्र क्रिया का इंतजाम किया और फिर अपने ध्यान में लग गई, तू कौन है? सामने आ, क्यों गांव के लोगों को मार रहा है?

तंत्रिका कई मंत्रों को पढ़ती और अग्निकुंड में आहुति देती, तभी गांव का मौसम बदल गया, अजीब सा धुआं सभी घरों के ऊपर घूमने लगा।

हे भगवान, यह क्या हो रहा है?

तभी अग्निकुंड अपने आप हवा में उठकर कुएं के अंदर चला गया, यह देखकर गांव वालों के साथ-साथ तंत्रिका भी हैरान रह गई।

असंभव, तंत्रिका जी क्या हुआ?

अपने 20 साल के करियर में पहली बार ऐसी आत्मा देखी है जिसने अग्निकुंड की आग बुझाकर क्रिया भंग की है।

यह सुनकर सभी के दिल की धड़कनें बढ़ गईं और मुखिया गुस्से में बोला, यह तुम जादू-टोना सिर्फ गांव के लोगों को डराने के लिए कर रही हो ना?

ये सब मैंने नहीं किया, भला मैं कैसे अग्निकुंड को हवा में उठा सकती हूं? ये कोई शक्तिशाली आत्मा है।

गांव वालों, आप चुप क्यों बैठे हो? क्या आपको लगता है कि तांत्रिका जी गलत बोल रही हैं?

इस पर सभी गांव के लोगों ने एक दूसरे की तरफ देखा, मुखिया जी इतने दिनों से कुछ नहीं कर पा रहे हैं और हमने जो अभी देखा उसे देखने के बाद तो हमें पक्का यकीन हो गया है कि जरूर ये कोई आत्मा ही कर रही है, हां, हम आपके साथ हैं तांत्रिका जी, हमें उस आत्मा से बचा लीजिए।

ये सुनकर अब मुखिया आगे कुछ नहीं बोला।

मैं कल एक महाविधि करूंगी जिसमें महामंत्रों का जाप होगा, मुझे उम्मीद है इस बार वो क्रिया भंग नहीं कर पाएगी और मैं उसे वश में कर लूंगी।

जी तांत्रिका जी, जो आपको सही लगे आप कीजिए, अब आप मेरे घर चलकर आराम कर लें।

मोहित तांत्रिका को अपने घर ले गया और सभी गांव के लोग भी अपने-अपने घरों को चले गए।

आत्मा का सच

रात करीब 2:00 बजे एक आदमी मध्यम कदमों के साथ गांव की गलियों में घूम रहा था, उसने सामने एक घर देखा और वो उसके अंदर घुस गया।

अरे परेश तुम?

हां, आ जाओ मेरी जान।

ये कहते हुए उसने औरत को गले से लगा लिया, मेरा पति आज ही गया है और तुम आज ही आ गए, कम से कम एक दिन का इंतजार किया होता।

अरे यार, मुझसे रहा नहीं गया, अब तुम भी ज्यादा मत बनो, ठीक है?

तभी दरवाजा खुलने की आवाज आई, इन्होंने देखा दो पैर हवा में जमीन से 2 फीट ऊंचे उठे हुए हैं, हे भगवान!

वो दोनों पैर धीरे-धीरे नीचे आए तो इनको पता चला ये वही घूंघट वाली औरत थी, वो तेजी से इनकी तरफ बढ़ी और परेश के हाथ में उसने एक चिट्ठी थमा दी।

तभी तांत्रिका और उस घर में छिपे सभी लोग वहां आ पहुंचे, तांत्रिका ने देर ना करते हुए उस औरत के गले में एक अभिमंत्रित चंदन की माला डाल दी।

गले में कौन है तू?

नहीं बताऊंगी, मुझे जाने दे।

उसने घेरे के बाहर कदम रखना चाहा लेकिन उसे एक झटका लगा।

देख, मैं तेरी बात सुनने के लिए ही यहां हूं, तुझे क्या परेशानी है मुझे बता, गांव के लोगों को मारने से तुझे कुछ नहीं मिलने वाला, यह लड़की शादीशुदा नहीं है और यह आदमी परेश भी कुंवारा है, इनके कोई गलत संबंध नहीं हैं।

यह सुनकर वह औरत एकदम शांत हो गई जैसे कि उसे हैरानी हो रही हो।

यह सब मेरी योजना थी तुझे यहां बुलाने के लिए। लेकिन तू डर नहीं, मैं तुझे इंसाफ दिलाऊंगी, बता मुझे, कौन है तू?

चंद्रलेखा।

यह नाम सुनकर सभी गांव के लोग एक दूसरे को देखने लगे।

मेरी शादी के 6 महीने बाद ही मेरे पति का देहांत हो गया था, ऐसे में उनका एक दोस्त रितेश, जो कि एक अनाथ लड़का था, उसने मुझे सहारा दिया, वह जो भी कमा कर लाता मेरे घर खाना बनाने का राशन ले आता और मैं भी उसके और अपने दोनों के लिए खाना बनाती थी।

इसी गांव के कुछ आदमी मोहन, सेठ करोड़ीमल और राजेश मुझ पर गंदी नजर रखते थे, इन्होंने मेरे और रितेश के बारे में गांव में गंदी-गंदी बातें फैलाईं कि मेरा रितेश के साथ अवैध संबंध है।

एक दिन हम दोनों घर में बैठे खाना खा रहे थे, तभी ये तीनों वहां आ पहुंचे, ओह! आज तो दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया हमने।

ये क्या बदतमीजी है तुम लोगों की? हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है।

ओह हो! साथ खा रहे हो, पी रहे हो, सिर्फ सोते ही तो नहीं, क्या पता वो काम दिन में ही कर लेते हो जो गांव के लोगों को तुम्हारे अवैध संबंधों के बारे में पता ही ना चले।

इन लोगों ने रितेश के सर पर डंडा मारकर उसे बेहोश कर दिया और फिर मुझे उठाकर मेरे कमरे में ले गए, मेरी चीखें मेरे कमरे के बाहर तक गूंजती रहीं लेकिन उन्हें सुनने वाला कोई नहीं था, इनकी हवस का शिकार होने के बाद मेरी जान चली गई, उसके बाद इन्होंने रितेश को भी खत्म कर दिया और हमारी लाशों को जंगल में बरगद के पेड़ के नीचे दफन कर दिया।

यह सुनकर गांव के लोगों को बहुत हैरानी हुई, मोहित और रिधिमा भी एक दूसरे को हैरानी से देख रहे थे।

इन्होंने बेवजह मुझ पर अवैध संबंधों का इल्जाम लगाया और मुझे अपनी हवस का शिकार बनाकर खत्म कर दिया, इसलिए मैं वापस आई हूं और इनको मारने से पहले मैं हमेशा इनको ये चिट्ठी दिया करती थी जिससे ये खुद गांव वालों के सामने अपना जुर्म कबूल कर लें, लेकिन इन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, इसीलिए एक-एक करके मैंने सभी को खत्म कर दिया और अब इस गांव में जो भी अवैध संबंध बनाएगा मैं उसे भी नहीं छोड़ूंगी।

मोक्ष

चंद्रलेखा, तुम्हारे साथ बहुत गलत हुआ, तुम एक अच्छी स्त्री थीं और अब एक अच्छी आत्मा हो, मैं तुमको ऐसे भटकता हुआ नहीं देख सकती, तुम्हें मोक्ष के द्वार जाना ही होगा।

नहीं - नहीं - मैं कहीं नहीं जाऊंगी।

मोहित, तुम गांव के लोगों को लेकर बरगद के पेड़ के पास जाओ इन दोनों की लाशें निकालकर इनका अंतिम संस्कार करवा दो, तब तक मैं इसे यहीं रोक कर रखती हूं।

नहीं - नहीं - ऐसा मत करना वरना सबको मार दूंगी।

मोहित गांव के सभी लोगों को लेकर जंगल में बरगद के पेड़ पर पहुंचा और वहां पहुंचकर इन्होंने खुदाई की, कुछ देर बाद नाक को सड़ा देने वाली बदबू बाहर आई और इन सभी को दो लाशें नजर आईं जो बहुत बुरी हालत में थीं, उन दोनों लाशों को लेकर ये सभी श्मशान भूमि पर पहुंचे और उन दोनों का अंतिम संस्कार किया।

मोहित ने जैसे ही चंद्रलेखा की चिता को अग्नि दी तो इस तरफ तांत्रिका के सामने उसकी आत्मा चिल्ला उठी, नहीं - नहीं

और फिर वो धुआं बनकर हवा में ही गायब हो गई।

भगवान का शुक्र है।

कुछ देर बाद गांव के लोग वापस वहां पहुंचे तो घेरे के अंदर कोई नहीं था।

तांत्रिका जी, क्या वो चली गई?

अब उसे मुक्ति मिल जाएगी, वो मोक्ष के द्वार की तरफ जा चुकी है।

उस दिन के बाद चंद्रलेखा की आत्मा किसी को नजर नहीं आई और ये बात भी सच थी कि उस घटना के बाद गांव के लोगों ने अवैध संबंध रखना ही बंद कर दिए थे, सभी पति-पत्नी अपने जीवन साथी के साथ वफादार हो गए थे, अब मोहित और रिधिमा ने भी शादी कर ली थी और अपनी जिंदगी की खूबसूरत शुरुआत कर चुके थे।

Moral of the Story

झूठे आरोप और लालच इंसान को कितना गिराल सकते हैं, अन्याय का बदला आत्मा तक लेती है, सच्चाई देर-सवेर सामने आ ही जाती है और दोषियों को सजा मिलती है।

Discussion / Thinking Questions

1. क्या चंद्रलेखा का बदला सही था?
2. मुखिया पुलिस क्यों नहीं बुलाना चाहता था?
3. गांव में अवैध संबंध रखने वालों की मौतें क्यों हो रही थीं?
4. तांत्रिका ने आत्मा को मोक्ष क्यों दिलाना चाहा?

निष्कर्ष

कहानी बताती है कि अन्याय और झूठे आरोपों का अंत कभी अच्छा नहीं होता, चंद्रलेखा की आत्मा ने अपने हत्यारों को सजा दी और अंत में मोक्ष पाकर शांति प्राप्त की। गांव में भी सच्ची वफादारी की शुरुआत हुई।

कहानी का सारांश

एक गांव में अवैध संबंध रखने वाले लोगों को एक रहस्यमयी चिट्ठी मिलने के बाद मौत हो जाती है, मोहित एक तांत्रिका को लाता है जो आत्मा का सच सामने लाती है, आत्मा चंद्रलेखा की थी जिसे झूठे आरोप लगाकर मार दिया गया था, अंत में उसकी लाश का अंतिम संस्कार कर मोक्ष दिलाया जाता है और गांव शांत हो जाता है।

मुख्य पात्र

• चंद्रलेखा - मुख्य आत्मा
• मोहित - गांव का पढ़ा-लिखा युवक
• रिधिमा - मोहित की प्रेमिका
• तांत्रिका - आत्मा को शांत करने वाली
• मुखिया - गांव का मुखिया
• मोहन, ललिता, सेठ करोड़ीमल, मालती - अवैध संबंध रखने वाले पात्र

- यह भी पढ़ें 📖
Biwi Ne Kiya Kaala Jadu | Tantra Horror Story In Hindi
Biwi Ne Kiya Kaala Jadu
Tantra Horror Story In Hindi

हमारा Telegram Chhanel Join करे

हमारे Hindi Horror Telegram Chhanel में Join होने के लिए निचे दिए गये Telegram Button पर टेब कर के आप हमारे Telegram Chhanel में Join हो सकते हैं

✦ WEB OWNER PROFILE ✦
Jary Nyala
WEB OWNER

Jary Nyala

★ ★ ★ ★ ★
✦ मेरे बारे में ✦

नमस्कार दोस्तों मै Jary Nyala हूँ, और मैं ScaryPanchal.Com चलाता हूँ क्योंकि मुझे इस बात का थोड़ा जुनून हो गया था कि Horror Story कितनी अच्छी बन सकती हैं और जब उन्हें ठीक से लिखा जाए, और आप यहाँ जितनी भी Horror Story पढ रहे हैं उनको मैंने खुद बनाया है मनोरंजन के लिए ताकि आपका मनोरंजन भी हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले और फिर मैंने सोचा कि यह Hindi Horror Stories को मे आपके साथ शेयर करूं और अपके लिए ऐसे ही Horror Story लाता रहूंगा और तब तक आप इस कहानी को अपने दोस्त वह फेमली के साथ शेयर करे ताकि उनका भी मनोरंजन हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले।

❤️ THANK YOU FOR VISITING ❤️
तो ये थी दोस्तों आज कि एक डरावनी भूतिया कहानी जिसे पढ़ कर मे भी डर गया और क्या आप लोगों को भी डर लगा है और कहानी कैसी लगी कोमेंट मे जरुर बताएं और इसी तरह की बेहद डरावनी भूतिया कहानी पढ़ने के लिए बने रहे हमारी वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर और इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर कर दे धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments