Biwi Ne Kiya Kaala Jadu | Tantra Horror Story In Hindi

⚠️ Disclaimer :- आप सभी को सूचित किया जाता है कि इस वेबसाइट पर दी गई सभी कहानियाँ काल्पनिक ( Fiction ) है और इनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, अंधविश्वास जादू-टोना फैलाना या किसी को डराना नहीं है और हमारी इस वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर केवल और केवल हम मनोरंजन के लिए कहानी बनाकर लिखते है जिसे आपका मनोरंजन हो सके और कमजोर दिल वाले लोग और बच्चे इसे सावधानी से पढ़ें धन्यवाद।
सुनसान हाईवे पर छलावे के किस्से मशहूर थे और विनोद सोच रहा था कि आज वही कहानी उसके काम आएगी लेकिन सच कुछ और ही था।
Biwi Ne Kiya Kaala Jadu | Tantra Horror Story In Hindi

Biwi Ne Kiya Kaala Jadu | Tantra Horror Story In Hindi

एट बार विनोद की वाईफ कविता ने विनोद का दूसरी औरत के साथ चक्कर पकड लिया था और इसी वजह से दोनो मे झगड़ा हो गया और फिर बाद मे विनोद ने अपनी वाईफ को मनाते हुए बहार गुमने का प्लान कर डाला और बहार चल दिये और फिर विनोद गाडी मे बेठकर और गला साफ करते हुए हिम्मत करके बोला अंदर आओ कविता बाहर क्यों खड़ी हो?

कविता कार में आकर बैठ गई और उसने मुंह दूसरी तरफ कर लिया और उसकी आंखों के नीचे काले घेरे थे, जैसे वो कई रातों से ठीक से सोई नहीं थी।

ना जाने क्यों तुमने ये घूमने का प्लान बना लिया मेरा आज कहीं जाने का मन नहीं था।

विनोद राहत की सांस लेते हुए बोला अरे कविता, घर में बंद रहने से तबीयत और खराब होती है और थोड़ा खुली हवा में बाहर निकलोगी ना तो तुम्हारा मन भी हल्का हो जाएगा देखना लौटते-लौटते तुम बिल्कुल फ्रेश महसूस करोगी।

कविता ने हां में सिर हिलाया विनोद ने कार स्टार्ट की इंजन की तेज आवाज के साथ गाड़ी सुनसान सड़क पर आगे बढ़ गई ढलती शाम में शहर की रोशनी धीरे-धीरे पीछे छूटने लगी और वो तेजी से एनएच 57 की तरफ बढ़ने लगे।

गुड्डे वाली चैन

विनोद का ध्यान कविता के पर्स पर गया, जिसमें एक अजीब सा गुड्डा चैन में लगा था।

तुम भी ना कविता, अभी भी एकदम बच्ची हो आजकल की चैन में गुड्डा कौन लगाता है? और ये तो दिखता भी अजीब सा है।

कविता ने धीरे से उस गुड्डे पर हाथ फेरा और बोली शौक है विनोद, क्योंकि शौक मरने नहीं चाहिए ना, वरना इंसान भी मर जाते हैं किसी को चीजों का शौक होता है तो किसी को लोगों का।

विनोद थोड़ा संभलता हुआ नजरें चुराते हुए बोला क्या यार कविता, फिर से वही पुरानी बातें लेकर बैठ गई अरे छोड़ो ना अब, हो गई गलती एक बार मुझसे इंसान ही तो हूं, अब मुझे माफ भी कर दो मैंने तुम्हारी कसम खाई थी ना कि अब तुम्हारे सिवा किसी और लड़की को आंख उठाकर भी नहीं देखूंगा।

कविता मुस्कुराई और लेकिन वो एक ठंडी मुस्कान थी।

रुको। मुझे बाथरूम जाना है।

यहां? लेकिन यहां कहां जाओगी?

झाड़ियों में और कहां? अब यहां जंगल में टॉयलेट कहां से आएगा?

अच्छा ठीक है, जाओ जल्दी आ जाना यहां ज्यादा देर गाड़ी रोकना सेफ नहीं है, हां, सुना है कि कई लोगों ने यहां छलावा देखा है।

थोड़ी देर बाद कविता वापस आई और दोनों फिर से चल पड़े, और अब बाहर अंधेरा गहराता जा रहा था, हाईवे अब कुछ जंगली इलाकों से होकर गुजरने लगा था, दोनों तरफ घने लंबे पेड़ थे जिनकी पत्तियां एक अजीब सा शोर कर रही थीं।

प्यास और बुढ़िया

मुझे प्यास लग रही है फिर विनोद बोला कि क्या? कविता तुम भी यह घर थोड़ी ना है थोड़ी देर पहले बताती ना अब यहां कहां से पानी लाऊं?

जब प्यास लगेगी तभी तो बताऊंगी ना पहले से कैसे बता दूं?

तभी अचानक कार एक झटके से ब्रेक मारती है और कविता लड़खड़ा जाती है।

यह क्या कर रहे हो विनोद?

अरे सामने देखो कार से बस थोड़ी ही दूर पर एक बूढ़ी औरत सड़क पार कर रही थी वो अचानक ही कार के आगे आ गई इसलिए मुझे एकदम से ब्रेक लगाना पड़ा।

अच्छा है ना, इसी से पूछते हैं कि यहां पानी कहां मिलेगा काकी अरे ओ काकी जरा इधर तो आना।

बुढ़िया कार के पास आती है उसके चेहरे पर घूंघट ढका हुआ था पीठ पर सूखी लकड़ियों का एक गट्ठर बंधा था, अपने कांपते हाथों से सामने कच्ची सड़क की तरफ इशारा करते हुए वो बोली आगे एक कुआं है उससे लगकर एक नल है जिसमें कुएं का ठंडा, मीठा पानी आता है जाओ, अपनी प्यास बुझा लो।

इतना कहकर वो बुढ़िया अपने रास्ते चली गई और विनोद उसे जाते हुए देखता रहा, तब तक जब तक वो आंखों से ओझल नहीं हो गई।

चलो, पानी लेकर आते हैं।

लेकिन वो रास्ता कितना सुनसान है पता नहीं वहां कोई आता-जाता भी होगा या नहीं वहां जाना मुझे ठीक नहीं लग रहा है।

तो तुम जाओ मुझे प्यास लगी है, मैं उतर रही हूं।

इतना कहकर कविता गुस्से में कार से उतर गई और कच्चे रास्ते की तरफ जाने लगी।

फोन वाली बात

तभी विनोद का फोन बजा।

यार, मैंने कहा था ना कॉल मत करना, अभी काम पूरा नहीं हुआ है और सच कहूं तो मुझे भी डर लग रहा है, इस हाईवे पर छलावे के देखे जाने के किस्से मशहूर हैं, ऊपर से मेरी पागल बीवी किसी डरावने कच्चे रास्ते से कुएं का पानी पीने जा रही है तो अच्छा है ना ये सबसे बढ़िया मौका है, उसे कुएं में ही धक्का दे दो बस, तुमने ही तो कहा था ना कि इलाका सुनसान है तो किसी को पता भी नहीं चलेगा।

विनोद ने देखा कि कविता धीरे-धीरे आगे बढ़ती जा रही थी और दूर अंधेरे में उसकी परछाई पेड़ों के बीच गायब होने लगी थी।

अरे नहीं, ये तो सच में अकेली जा रही है।

वो जल्दी से कार से बाहर निकला और कविता के पीछे-पीछे भागा। लेकिन कविता उसकी नजर से दूर जा चुकी थी।

जंगल में छलावा

विनोद ने अपने फोन में टॉर्च जलाई और यहां-वहां देखने लगा।

और बोला कि कविता-कविता

हां, मैं यहां हूं।

विनोद को कविता की आवाज सुनाई दी और उसने आवाज का पीछा किया कुछ दूर जाने के बाद उसे फिर वही आवाज सुनाई दी - जल्दी आओ विनोद।

विनोद रुक गया आवाज उसके सामने से नहीं, बल्कि बाईं तरफ के घने पेड़ों के पीछे से आई थी उसने मोबाइल की टॉर्च उस तरफ घुमाई, लेकिन वहां कोई नहीं था पेड़ों की हिलती हुई सूखी टहनियां माहौल को और डरावना बना रही थीं।

कविता मजाक मत करो यार मुझे बहुत अजीब लग रहा है कहां चली गई हो तुम? वापस चलो।

अचानक उसके ठीक पीछे से फुसफुसाहट आई पर मैं तो यहां हूं।

और फिर उस सन्नाटे में एक डरावनी हंसी गूंज गई विनोद के हाथ से मोबाइल छूट कर गिर गया उसने झटके से पीछे मुड़कर देखा उसे पायल की हल्की सी आवाज सुनाई दी।

विनोद जल्दी से भागा और कुछ दूर पेड़ों के बीच कविता खड़ी दिखाई दी उसकी पीठ विनोद की तरफ थी, विनोद तेजी से उसकी तरफ बढ़ा और उसका हाथ पकड़ कर बोला और तुम इतनी दूर क्यों आ गई? मैंने कहा था ना अकेले मत जाओ।

मैं आ रहा हूं, तो फिर तुम रुकी क्यों नहीं?

कविता ने धीरे-धीरे अपना चेहरा उसकी तरफ घुमाया। उसका चेहरा देखकर विनोद घबराया और लड़खड़ा कर दो कदम पीछे जा खड़ा हुआ।

वो कविता नहीं बल्कि वही बूढ़ी औरत थी जो उसे थोड़ी देर पहले दिखी थी घूंघट के नीचे से उसका चेहरा आधा दिखाई दे रहा था और वो पागलों की तरह जोर-जोर से हंसने लगी।

कुएं के पास

विनोद डर के मारे भागने लगा इस बार उसने ना आओ देखा ना ताव और बस आंखें बंद करके भागता ही जा रहा था, अचानक वो एक पत्थर से टकराया और वहीं गिर पड़ा दर्द में उसने अपना पैर पकड़ लिया तभी उसे सामने एक कुआं दिखाई दिया और उसके पास कविता बैठी हुई थी।

हे भगवान यहां बैठी हो तुम? अरे यहां से जल्दी चलो यहां सच में कोई छलावा है।

छलावा क्यों? अगर मैं चली गई तो तुम्हारा प्लान तो खराब हो जाएगा ना तुम-तुम मुझे मारने लाए थे ना?

कविता की बात सुनकर विनोद के होश उड़ गए इसका मतलब कि तुमने सब सुन लिया था।

विनोद की धड़कन इतनी तेज थी कि उसे खुद भी सुनाई दे रही थी, सामने कविता खड़ी थी जो सारा सच जान चुकी थी और पीछे छलावा पड़ा था विनोद में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह अकेले वापस कार तक जा सके, इसलिए वह कविता के पैरों में गिर पड़ा।

मुझे मुझे माफ कर दो, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई और बचा लो मुझे।

तभी विनोद की नजर कविता के पैरों पर गई जो उल्टे थे उसने सर ऊपर करके देखा तो फिर से वही औरत खड़ी थी घूंघट के पीछे का डरावना चेहरा साफ दिखाई दे रहा था चेहरा फटा हुआ था, बूढ़ी खाल लटक रही थी और शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे उसकी आंखें एकदम काली थीं बिल्कुल अमावस्या की रात जैसा सूनापन था उनमें।

बचाओ!

विनोद चीख कर वहां से बाहर की तरफ भागा उसे अपने पीछे खड़ी उस बूढ़ी औरत की हंसी साफ सुनाई दे रही थी जितना वह दूर भागता जा रहा था उतनी ही उस हंसी की गूंज तेज होती जा रही थी।

कार में वापसी और सच

विनोद पूरी ताकत से भागता हुआ वापस हाईवे की तरफ आया उसके पैर दर्द से कांप रहे थे सांस फूल चुकी थी लेकिन पीछे मुड़कर देखने की उसकी हिम्मत नहीं थी वह डरावनी हंसी अब बंद हो गई थी।

विनोद ने कांपते हाथों से अपनी जेब से कार की चाबी निकाली और दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गया उसकी सांसे अभी भी तेज थीं दिल इतना जोरों से धड़क रहा था मानो अभी बाहर आ जाएगा उसने पीछे की सीट में पड़ी पानी की बोतल उठाई और एक ही घूंट में सारा पानी पी गया।

लेकिन अचानक उसकी आंखें बड़ी हो गईं और उसे खांसी आ गई।

विनोद ने बोतल को ध्यान से देखा। उसके हाथ एक बार फिर कांपने लगे अगर कार में पानी था तो फिर कविता कार से उतर कर क्यों गई?

विनोद की सवालों से भरी नजरें धीरे-धीरे सामने लगे रियर व्यू मिरर पर गईं उसे कार की पिछली सीट दिखाई दे रही थी और उस सीट पर कोई सर नीचे किए बैठा था। उसने डरते-डरते आंखें मिरर से हटाकर पीछे देखने की कोशिश की मगर पीछे कोई नहीं था।

उसने फिर से मिरर में देखा और इस बार वहां कविता बैठी थी वो बिल्कुल शांत थी, मगर उसके बाल चेहरे पर बिखरे हुए थे।

कविता

कविता के शरीर में हलचल हुई उसने सर उठाया उसका चेहरा डरावना था और अगले ही पल उसके मुंह से एक ऐसी डरावनी हंसी निकली कि विनोद का पूरा शरीर कांप उठा।

नहीं तुम कविता नहीं हो तुम कविता नहीं हो तुम कोई और हो।

विनोद घबराकर ड्राइवर सीट से बाहर निकलने लगा उसने दरवाजा खींचा लेकिन सब दरवाजे लॉक्ड थे।

खुल जा‌ - खुल जा!

वो बुरी तरह दरवाजों को पीटने लगा और तभी उसकी बगल वाली सीट पर रखा हुआ उसका फोन बज उठा फोन लगातार बज रहा था विनोद दंग था क्योंकि फोन तो जंगल में ही गिर गया था।

उसने हिम्मत करके फोन उठाया और स्क्रीन पर नाम देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई उस पर लिखा था कविता कॉलिंग।

विनोद की आंखों से आंसू बहने लगे अपनी कांपती उंगलियों से उसने कॉल रिसीव की और फोन को कान से लगाया।

हेलो

उधर से कविता की बेहद शांत आवाज आई और मैं घर पर हूं विनोद।

विनोद की सांसे तेज हो गईं क्या? लेकिन लेकिन तुम तो यहां थी।

विनोद जो गड्ढा तुमने मेरे लिए खोदा था, उसमें तुम खुद ही गिर गए।

विनोद गिड़गिड़ाता रहा और कह रहा था कि कविता - कविता मुझे यहां से निकालो प्लीज मुझे माफ कर दो

फोन कट गया, विनोद कुछ सेकंड तक फोन कान से लगाए बैठा रहा और कॉल कटने की आवाज कार के अंदर गूंजती रही।

विनोद ने धीरे-धीरे फोन नीचे किया और तभी उसकी नजर पीछे गई, वहां वही बूढ़ी औरत बैठी थी, उसकी आंखें बिल्कुल काली थीं, विनोद चीख भी नहीं पाया और वो औरत झटके से उसकी तरफ लपकी।

सुनसान रास्ते पर उस कार के अंदर से एक भयानक चीख गूंजी, और फिर कुछ ही देर में सब कुछ शांत हो गया।

घर पर कविता

उसके हाथ में चाय का कप था, वो बिल्कुल शांत थी, जैसे कुछ हुआ ही न हो, उसके सामने एक छोटी सी टेबल रखी थी जिस पर नींबू-मिर्च से एक घेरा बनाया गया था, और उस घेरे के बीच वही छोटा सा गुड्डा रखा था जो विनोद ने कविता के पर्स में देखा था।

कविता ने चाय की एक चुस्की ली और फिर उसने गुड्डे की तरफ देखा, उसके चेहरे पर एक हल्की डरावनी मुस्कान आई, उसने धीरे से गुड्डे के कंधे को अपनी उंगली से दबाया।

और उसी पल जंगल में विनोद की कार के अंदर बैठे विनोद का शरीर जोर से झटके से हिला।

कविता ने एक बार फिर गुड्डे की तरफ देखा।

छलावा तो कभी था ही नहीं विनोद वो तो बस तुम्हारे डर का नाम था असली खेल तो मैंने खेला जो बहुत पहले ही शुरू हो गया था।

Moral of the Story

जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, अक्सर खुद उसी में गिर जाता है, धोखा और विश्वासघात का अंत कभी अच्छा नहीं होता, कभी-कभी सबसे खतरनाक दुश्मन वही होता है जिसे हम कमजोर समझते हैं।

Discussion / Thinking Questions

1. क्या कविता का बदला सही था या गलत?
2. विनोद की सबसे बड़ी गलती क्या थी?
3. छलावा असल में क्या था - भूत या कविता का खेल?
4. क्या गुड्डे का इस्तेमाल जादुई था या सिर्फ मानसिक दबाव?

निष्कर्ष

कहानी बताती है कि अत्याचार और धोखे का बदला कभी भी किसी भी रूप में लिया जा सकता है, डर इंसान को सबसे ज्यादा कमजोर बना देता है, और उसी डर का फायदा उठाकर कविता ने अपना खेल खेला।

कहानी का सारांश

विनोद अपनी पत्नी कविता को सुनसान हाईवे पर ले जाकर कुएं में धकेलने की योजना बनाता है, लेकिन कविता पहले से ही सब जानती है, वह छलावे का डर दिखाकर विनोद को पागल कर देती है और अंत में एक गुड्डे की मदद से उसका खेल खत्म कर देती है, छलावा कभी था ही नहीं, असली खिलाड़ी कविता थी।

मुख्य पात्र

• विनोद – कहानी का पति और खलनायक
• कविता – विनोद की पत्नी, जो बदला लेती है
• बूढ़ी औरत / छलावा – कविता का रूप या उसका बनाया हुआ भ्रम

- यह भी पढ़ें 📖
Ek Kaal Chhakar | A TANTRA HORROR STORIES
Ek Kaal Chhakar
A TANTRA HORROR STORIES

हमारा Telegram Chhanel Join करे

हमारे Hindi Horror Telegram Chhanel में Join होने के लिए निचे दिए गये Telegram Button पर टेब कर के आप हमारे Telegram Chhanel में Join हो सकते हैं

✦ WEB OWNER PROFILE ✦
Jary Nyala
WEB OWNER

Jary Nyala

★ ★ ★ ★ ★
✦ मेरे बारे में ✦

नमस्कार दोस्तों मै Jary Nyala हूँ, और मैं ScaryPanchal.Com चलाता हूँ क्योंकि मुझे इस बात का थोड़ा जुनून हो गया था कि Horror Story कितनी अच्छी बन सकती हैं और जब उन्हें ठीक से लिखा जाए, और आप यहाँ जितनी भी Horror Story पढ रहे हैं उनको मैंने खुद बनाया है मनोरंजन के लिए ताकि आपका मनोरंजन भी हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले और फिर मैंने सोचा कि यह Hindi Horror Stories को मे आपके साथ शेयर करूं और अपके लिए ऐसे ही Horror Story लाता रहूंगा और तब तक आप इस कहानी को अपने दोस्त वह फेमली के साथ शेयर करे ताकि उनका भी मनोरंजन हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले।

❤️ THANK YOU FOR VISITING ❤️
तो ये थी दोस्तों आज कि एक डरावनी भूतिया कहानी जिसे पढ़ कर मे भी डर गया और क्या आप लोगों को भी डर लगा है और कहानी कैसी लगी कोमेंट मे जरुर बताएं और इसी तरह की बेहद डरावनी भूतिया कहानी पढ़ने के लिए बने रहे हमारी वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर और इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर कर दे धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments