मटके वाली चुडेल | Chudail Hindi Horror Story
नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप लोग सो आई होप सो कि आप सब बढ़िया होंगे तो आज मे एक डरावनी हॉरर स्टोरी लेकर आया हूं और आप सभी को ये स्टोरी पसंद आएगी तो ये स्टोरी मेरे एक रेडर ने भेजी है जिनका नाम शिवम है तो अब यह स्टोरी स्टार्ट होती है।
तो वो तीनों दिल्ली जाने के लिए रात के 10:00 बजे तक ऑलमोस्ट रेडी हो जाते हैं भाई अच्छे से मतलब सेंट इवेंट लगा के अच्छे से वो सब रेडी हो जाता है क्योंकि शादी में जाना है और लड़कियों को भी तो सेट करना है औरत का चक्कर बाबू भैया औरत का चक्कर।
और करीब 11:00 बजे वो तीनों दिल्ली जाने के लिए निकल जाते हैं वो अपनी कार में बैठते हैं और उनके पास साथ में दो चार बोतलें भी होती है दारू की जो कि उन्होंने रात को एंजॉय करने के लिए रखी हुई थी और भाई अच्छे से दारू वारू पी के वो अपनी कार में बैठ के निकल जाते हैं लेकिन शिवम ने दारू नहीं पी थी क्योंकि वो कार चला रहा था और उसका होश में होना भी बहुत जरूरी था।
🌟🤵♀️ सुनसान रात और अजीब औरत
अब रात के करीब 12:30 बज गए थे और रोड बिल्कुल सुनसान था वहां पर एक भी बंदा नहीं था और वहां पर सिर्फ अंधेरा था अब दिल्ली आने में ऑलमोस्ट आधे घंटे बचे थे तभी थोड़ी देर बाद उनको रोड पर एक औरत दिखाई देती है जिने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी और सर पर उसने मटका ले रखा था।
और ऐसी वो चल रही थी जैसे पहले होता था ना कि भाई कुएं से पानी लेकर आते थे मटका भर के वैसे ही सेम वो मटका लेकर चल रही थी अब ये देखकर भाई वो तीनों थोड़ा सा शॉक्ड हो जाते हैं कि भाई रात के करीब एक बज रहे हैं और ये औरत अकेली सड़कों पर क्यों चल रही है और वो भी मटका लेकर।
उसकी खूबसूरती देखकर वो तीनों मनमोहित हो गए थे मतलब उन तीनों में ये बातें होने लगी कि भाई मैं ही इस लड़की से जाके बात करूंगा मतलब वो तीनों ही उस लड़की से बात करना चाहते थे लेकिन इतने में ही वो जंगल की तरफ मुड़ जाती।
🌲 जंगल में पीछा
और जैसे ही वो तीनों देखते हैं कि वो जंगल की तरफ मुड़ गई है तो वो उसका पीछा करने लगते हैं और वो तीनों उसको पीछे से आवाजें भी लगाते हैं लेकिन वो आवाजें नहीं सुनती वो बस जंगल की तरफ जाए ही जा रही थी।
तभी शिवम और राजीव देखते हैं कि भाई अंकित वहां से गायब है अब यह देखकर वो और भी ज्यादा डर जाते हैं और अपने दोस्त को ढूंढने के लिए जंगल में निकल जाते हैं और अंकित को ढूंढते ढूंढते वो जंगल के एकदम अंदर चले जाते हैं।
डरावना सच
जंगल के थोड़ा और अंदर जाने के बाद उन्हें जो दिखाई देता है ना भाई उसे देखने के बाद तो उनकी खड़े-खड़े ही फट जाती है क्योंकि वो देखते हैं कि वही औरत जो उनको इतनी खूबसूरत लग रही थी मतलब हूर की परी लग रही थी वही औरत एकदम डाइन के रूप में बदल चुकी थी।
अब शिवम और राजीव की बॉडी एकदम सुन हो जाती है क्योंकि उन्होंने ऐसा देख लिया था जो कि उन्होंने कभी अपनी जिंदगी में भी इमेजिन नहीं किया था वो अपने दोस्त को बचाना भी चाहते थे लेकिन वो चाकर भी कुछ नहीं कर सकते थे क्योंकि वो अंकित मर चुका था।
💨 भागना
उसके बाद जब वो थोड़ा होश में आते हैं तब वो इतना तेज भागते हैं इतना तेज भागते हैं कि जैसे कि उनके पीछे कोई शेर पड़ गया हो और जल्दी से भागते भागते भाते अपनी कार में आते हैं और बैठते हैं और भाई अपने दिल्ली वाले दोस्त के घर निकल जाते हैं।
और वहां पर जाकर वह सबको सब कुछ बता देते हैं जो भी उनके साथ हुआ था और यह सब सुनने के बाद वहां पर डर का माहौल बन गया था और अंकित की मौत की वजह से सारा सेलिब्रेशन रोकना पड़ा।
📚 कहानी से सीख
इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि रात के अंधेरे में सुनसान सड़कों पर अजनबी लोगों के पीछे नहीं भागना चाहिए लालच और जिज्ञासा कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है दोस्तों के साथ यात्रा करते समय हमेशा सतर्क रहें अनजान जगहों पर बिना सोचे समझे प्रवेश करना खतरनाक हो सकता है अपनी सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दें सतर्कता ही सबसे बड़ी रक्षा है।
0 Comments