एक पुराना श्मशान | Hindi Horror Story

⚠️ Disclaimer :- आप सभी को सूचित किया जाता है कि इस वेबसाइट पर दी गई सभी कहानियाँ काल्पनिक ( Fiction ) है और इनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, अंधविश्वास जादू-टोना फैलाना या किसी को डराना नहीं है और हमारी इस वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर केवल और केवल हम मनोरंजन के लिए कहानी बनाकर लिखते है जिसे आपका मनोरंजन हो सके और कमजोर दिल वाले लोग और बच्चे इसे सावधानी से पढ़ें धन्यवाद।
वहा मूझे एक लड़की दिखाई दी वहा सड़क के किनारे बैठी हुई थी और पीठ मेरी तरफ थी और सिर घुटनों में छुपाए रो रही थी उसकी सिसकियाँ हवा में घुल रही थीं फिर मेने अपनी बाइक रोकी फिर मेने धीरे से पूछा “कौन हो तुम? इतनी रात में यहाँ क्या कर रही हो लड़की ने सिर नहीं उठाया सिर्फ रोती रही फिर मे पास गया और कहा क्या हुआ? कोई परेशानी है क्या? लड़की ने धीरे-धीरे सिर उठाया और पलटकर देखा तो...
एक पुराना श्मशान | Hindi Horror Story

एक पुराना श्मशान | Hindi Horror Story

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम सूरज है और मे बोम्बे का रहने वाला हूं और आज मे आप लोगों के साथ अपना एक डरावना वाक्य सेयर करने जा रहा हूं जिसे याद कर के आज भी मेरी रुह काप जाती है।

बात तब की है जभ मे दिल्ली के एक व्यस्त इलाके में रहता था और मे वही पडा लिखा था और मेरी उम्र उस वक्त 25 साल की रही होगी, और में दिन-रात मेहनत करके बस एक सपना देखता था कि अपना खुद का बिजनेस हो लेकिन पैसे की तंगी मूझे हमेशा परेशान करती रहती थी और एक दिन अचानक मूजे ख्याल आता है कि क्यों न अपने गाँव का पुराना मकान और कुछ ज़मीन जो है वो मे बेच दूँ?

और वहाँ से जो पैसा मिलेगा तो उसी को बिजनेस में लगा दूँगा और मे दस साल पहले जब दिल्ली आया था तब से गाँव भी नहीं गया था बस उसी दिन मेने अपनी वही पुरानी बाइक निकाली और बैग पैक किया और निकल पड़ा गाव की और।

दिल्ली से गाँव का सफर काफी लंबा था लेकिन मेरा मन उत्साह से भरा हुआ था और रास्ते भर में सोचता रहा कि गाँव पहुँचकर सबसे पहले मकान का जायजा लूंगा और फिर दलाल से बात करुंगा और पेसे लूंगा तो बिजनेस मे लगाऊंगा और बाईक चलाते चलाते काफी शाम ढल चुकी थी जैसे-जैसे रात गहराती गई और सड़कें सुनसान होती गईं और गाँव पहुँचते-पहुँचते रात के करीब ग्यारह बज चुके थे और अंधेरा इतना घना था कि लगता था जैसे आसमान ने काली चादर ओढ़ ली हो।

पुराने श्मशान का रस्ता...

और फिर मेने ने सोचा अभी गाँव में घुसने का एक छोटा सा रास्ता है जो कि एक पुराने श्मशान से होकर जाता है तो इससे आधा घंटा बच जाएगा फिर तभी मेने उसी रास्ते पर अपनी बाइक मोड़ दी।

वो पुराना श्मशान जहा लोग दिन में भी उस रास्ते से जाने से कतराते थे और मे बेखबर जैसे ही श्मशान की सीमा में घुसा वहा पर हवा ठंडी और नम हो गई और चारों तरफ घना अंधेरा और ऊपर चाँद की हल्की रोशनी दीवारों पर पड़ रही थी जिससे टूटी कब्रें और जंग लगे लोहे के गेट और भी भयावह लग रहे थे और दूर कहीं उल्लू की डरावनी आवाज़ आ रही थी हूँ-हूँ - जैसे कोई मौत का गीत गा रहा हो।

और सबसे भयानक कुत्ते भौंक रहे थे और उनकी आवाज़ में इतनी बेचैनी थी कि मानो वो सभी मौत का मातम मना रहे हों और हर भौंकने की आवाज के साथ मेरे अंदर तक सिहरन सी दौड़ जाती।

कुछ दूर चलने के बाद अचानक मूझे एक लड़की दिखाई दी और वह सड़क के किनारे बैठी हुई थी और उसकी पीठ मेरी तरफ थी और सिर घुटनों में छुपाए रो रही थी उसकी सिसकियाँ हवा में घुल रही थीं और फिर मेने अपनी बाइक रोकी फिर मेने धीरे से पूछा कौन हो तुम? और इतनी रात में यहाँ क्या कर रही हो?

और लड़की ने सिर नहीं उठाया सिर्फ रोती रही और फिर मे पास गया और कहा क्या हुआ? कोई परेशानी है क्या? और फिर लड़की ने धीरे-धीरे सिर उठाया और पलटकर देखा।

तो वह लड़की इतनी खूबसूरत थी कि मेरा दिल एक पल को धड़कना भूल गया गोरा चेहरा, लंबे बाल, बड़ी-बड़ी आँखें जैसे कोई परी आसमा से उतर आई हो और मे तो उसे देखते ही उस पर मोहित हो गया लेकिन लड़की ने आँसू पोंछते हुए पूछा तुम कौन हो? और इस भयानक श्मशान में इस रात को क्या कर रहे हो?

और यहा बेठ कर क्यूं रो रही हो

और फिर उस लड़की ने सिर को झुका लिया और धीमी आवाज़ में बोली

मेरा नाम माया है यहाँ मेरा कोई नहीं और मेरी शादी हुई थी लेकिन मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया और सबने मुझे ठूकरा दिया मैं अपनी किस्मत पर रो रही हू तो ये बात सूनकर मेरा दिल पसीज गया और फिर मेने ऊसको‌ चुप कराया और उसके आंसू पोछे।

फिर लडकी बोली कि तूम कोन‌ हो और‌ कहा जा रहे हो।

तो फिर मेने बताया कि मैं तो अपने गाँव जा रहा था और तुम्हारी रोने की आवाज़ सुनकर रुक गया और तुम मेरे साथ चलो मेरे घर आ जाओ और रात में अकेली यहाँ जानवरों का खतरा हो सकता है।

फिर लड़की ने हल्के से मुस्कुराते हुए सिर हिलाया और ऊसने हामी भरी।

और फिर मेने उसे बाइक पर बिठाया जैसे ही बाइक चली तो लड़की ने मेरे कंधे पर हाथ रखा तो मूजको अजीब सा एहसास हुआ हाथ ठंडा था बहुत ठंडा लेकिन मूझे वह अच्छी लगी इसलिए कुछ नहीं बोला।

कार ड्राइवर कि इंट्री

और हम थोडी दूर चले हि थे कि पीछे से एक कार की हेडलाइट दिखी कार तेज़ी से हमारे पास आई और ड्राइवर ने हॉर्न बजाया और चिल्लाया रुको! रुको भाई! और मेने बाइक नहीं रोकी तो फिर अचानक कार वाले ड्राईवर ने कार को आगे निकलकर बाईक के आगे लगा दी और ऊसमे से एक ड्राइवर उतरा और वह एक मजबूत कद-काठी वाला आदमी था और उसने लोहे का डंडा निकाला और बिना कुछ कहे लड़की पर दे मारा और लड़की भूरी तरह चीखती हुई दूर जा गिरी।

और ये सब देखकर मे चौंक गया और मे गुस्से से बोला कि ये क्या कर रहे हो? और फिर ड्राइवर ने मेरे को खींचकर कार में धकेला और गाड़ी फुल स्पीड में दौड़ा दी फिर मे चिल्लाया छोड़ो मुझे वो लड़की और फिर ड्राइवर ने बीच में ही टोक दिया

और फिर बोला कि वो लड़की नहीं चुडेल है श्मशान की चुडेल बेवकुफ और पिछे से तुम्हारे कंधे से मांस नोच रही थी और तुम्हें पता भी नहीं था।

फिर मेने अपने कंधे की तरफ देखा तो बहुत खून बह रहा था और मांस का एक बड़ा हिस्सा गायब था जैसे किसी ने बड़े-बड़े दाँतों से नोच-नोचकर खाया हो और मूझे तेज़ दर्द से मेरी आँखों में पानी आ गया और मे हाफते हुए बोला कि ये ये कैसे? मे हकला सा गया।

चुड़ैल लडकी का कार के पिछे भागना

और फिर तभी कार ड्राइवर ने साइड मिरर की तरफ इशारा किया कि देखो पीछे कोन है फिर मेने साईड मिरर में देखा कि वही लड़की अब उसका चेहरा बिल्कुल बदल चुका था और भयानक चुडेल जेसा और उसकी आँखें लाल मुँह से खून टपक रहा था जीभ बाहर लटक रही थी और बाल बिखरे हुए थे और वह कार के पीछे तेज़ी से दौड़ रही थी और हर कदम पर उसकी चीख गूँज रही थी।

और वह चुड़ैल लडकी भागते हुए भहयानक आवाज मे कहती हैं कि रुको मैं तुम्हें नहीं छोड़ूंगी और मे अपनी प्यास बुझाऊंगी तूम से रुकों।

और फिर यह सब देखकर मेरा तो शरीर पसीने से तर भतर हो गया और मेने कभी भी कही पर ऐसा भयानक नजारा नहीं देखा था और लेकिन चुडेल की आवाज़ हवा में घुल रही थी जैसे मौत खुद पुकार रही हो मेरे कान में सिर्फ वही चीख गूँज रही थी उसकी आँखें घूम गईं और मे बेहोश हो गया और जब सुबह आँख खुली तो खुद को अस्पताल के बेड पर पाया कंधे पर पट्टी बँधी हुई थी और दर्द अभी भी तेज़ था और उसी ड्राइवर ने उसके पास बैठकर पानी पिलाया।

और फिर मेने काँपते स्वर में पूछा वो वो क्या था?

तो फिर उस कार ड्राइवर ने गहरी साँस ली और बताया कि तुम्हें उस रास्ते से नहीं आना चाहिए था क्योंकी आज से नौ-दस साल पहले इस श्मशान के पास माया नाम की औरत रहती थी और वह काला जादू में माहिर थी और वह छोटे-छोटे बच्चों को मारकर बलि देती थी और मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें मार डालती और उनका खून पीती थी लेकिन एक रात पुराने श्मशान में एक आदमी की बलि देते हुए गाँव वालों ने उसे पकड़ लिया और गाँव वालों ने मिलकर उसे वही जिंदा जला दिया।

फिर सबने सोचा कि अब खतरा खत्म हो गया पर लेकिन ऐसा नहीं था।

जलने के बाद उसकी आत्मा और भी भयानक हो गई क्यूंकि वो तंत्र-मंत्र करती थी और तंत्र-मंत्र करने वालों की अगर मौत भी हो जाती है तो उसके बाद भी और भी वह शक्तिशाली हो जाते है और अब वह श्मशान के रास्ते से गुजरने वाले किसी भी आदमी को मार डालती है और उसकी चीखें इतनी भयानक होती हैं कि सुनने वाला भी अन्दर तक काँप उठता है।

तांत्रिक को भूलाया गया

और फिर सभी गाँव वालों ने एक जाने माने तांत्रिक को बुलाया और तांत्रिक ने वहां का वातावरण भाप लिया और फिर तांत्रिक ने जो कहा उसे सूनकर गाव वालो के पेरो के निचे से जमीन खिसक गई।

क्योंकी तांत्रिक ने बताया कि इसका कोई समाधान नहीं है क्योंकि काला जादू करने वाली औरतों की आत्मा इस दुनिया में ही भटकती रहती है।

और वे बदला लेती हैं ऐसी आत्माओं की मुक्ति बहुत कठिन होती है और इस बला से टलने का एक ही उपाय है कोई भी गांव का आदमी उस श्मशान वाले रास्ते से ना गुजरे नही तो वो अपनी मोत का कारण खूद होंगा।

और तब से लेकर आज तक कोई भी गांव वाला उस पुराना श्मशान के पास रात मे तो क्या दिन मे भी नही भटकता है।

और मे ये सब सूनकर दंग रह गया और मेरे शरीर में ठंडी लहर दौड़ गई।

कहानी का अंत

और आज मे अस्पताल से ठीक होकर घर लौट आया हूं पर लेकिन हर रात जब मे अकेला होता हूं तो उस पुराने श्मशान की याद आ जाती है और मेरे कंधे का दर्द फिर ताज़ा हो जाता है और अंधेरे में मूजे लगता है कि कोई मेरे पीछे खड़ी है खून से सनी जीभ लटकाए और फुसफुसा रही है रुको मैं तुम्हें नहीं छोड़ूंगी।

Moral of the Story

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि गलत रास्ते और लालच कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकते हैं, सूरज ने सिर्फ आधा घंटा बचाने के लिए पुराने श्मशान का रास्ता चुना और लगभग अपनी जान गंवा बैठा, यह कहानी हमें सिखाती है कि जहां लोग दिन में भी जाने से कतराते हैं, वहां रात को जाना खुद अपनी मौत को न्योता देना है, साथ ही यह भी याद दिलाती है कि काला जादू करने वालों की आत्माएँ और भी भयानक हो जाती हैं और उनकी मुक्ति बहुत कठिन होती है।

Discussion / Thinking Questions

  • सूरज ने जानबूझकर पुराने श्मशान का रास्ता क्यों चुना? क्या आपको लगता है कि समय बचाने के लिए इतना बड़ा जोखिम लेना सही था?
  • जब लड़की ने सिर उठाया तो वह कितनी खूबसूरत लग रही थी, लेकिन बाद में उसका असली रूप कितना डरावना था? आपको सबसे ज्यादा कौन-सी बात डरा गई?
  • कार ड्राइवर ने लड़की पर लोहे का डंडा क्यों मारा? अगर वह समय पर नहीं आता तो क्या होता?
  • क्या आप मानते हैं कि काला जादू करने वाली आत्माओं की मुक्ति सच में बहुत कठिन होती है?
  • अगर सूरज उस रास्ते से नहीं जाता, तो क्या यह घटना होती?
  • माया को जिंदा जलाने के बाद भी उसकी आत्मा क्यों और शक्तिशाली हो गई?
  • इस कहानी में लालच, डर और चेतावनी तीनों कैसे एक साथ दिखते हैं?
  • आपके विचार से गाँव वालों का उस रास्ते से कभी न गुजरने का फैसला सही था?
  • इस कहानी से आपको सबसे महत्वपूर्ण सीख क्या मिली?
  • क्या आप रात को अकेले किसी सुनसान और डरावने रास्ते से गुजरते समय ऐसी घटना के बारे में सोचकर डरेंगे?

निष्कर्ष

यह कहानी हमें याद दिलाती है कि कुछ रास्ते सिर्फ रास्ते नहीं होते, बल्कि मौत के निमंत्रण होते हैं, सूरज ने समय बचाने के लालच में पुराने श्मशान का रास्ता चुना और चुड़ैल माया के चंगुल में फँस गया, काला जादू करने वाली आत्माएँ मरने के बाद और भी भयानक हो जाती हैं, डर के साथ-साथ यह कहानी हमें यह अहसास कराती है कि जहाँ लोग दिन में भी जाने से कतराते हैं, वहाँ रात को जाना खुद अपनी बर्बादी को बुलाना है।

कहानी का सारांश

सूरज दिल्ली में रहता था और बिजनेस के लिए पैसे जुटाने गांव जा रहा था, रात के ग्यारह बजे गांव पहुँचते-पहुँचते उसने आधा घंटा बचाने के लिए पुराने श्मशान वाला रास्ता पकड़ लिया, वहाँ एक खूबसूरत लड़की सड़क किनारे रो रही थी, उसने अपना नाम माया बताया और कहा कि पति ने छोड़ दिया है, सूरज उसे बाइक पर बिठाकर ले चला।

थोड़ी दूर बाद एक कार वाले ड्राइवर ने उन्हें रोका और लड़की पर लोहे का डंडा मार दिया, उसने बताया कि वह लड़की नहीं, श्मशान की चुड़ैल है जो सूरज के कंधे का मांस नोच रही थी, पीछे मुड़कर देखा तो माया का चेहरा भयानक हो चुका था, लाल आँखें, लटकी जीभ और खून से सना मुँह, वह कार के पीछे दौड़ रही थी।

सूरज बेहोश हो गया, अस्पताल में ड्राइवर ने बताया कि नौ-दस साल पहले माया काला जादू करती थी, बच्चों की बलि देती थी और मर्दों का खून पीती थी, गाँव वालों ने उसे जिंदा जला दिया था, लेकिन उसकी आत्मा और शक्तिशाली हो गई, तांत्रिक ने कहा कि ऐसी आत्मा की मुक्ति संभव नहीं, तब से कोई भी उस रास्ते से नहीं गुजरता, सूरज बच गया, लेकिन आज भी उसे वह चीख और कंधे का दर्द याद आता है।

मुख्य पात्र

  • सूरज – कहानी का कथावाचक और मुख्य पात्र
  • माया – श्मशान की चुड़ैल / आत्मा
  • कार ड्राइवर – जिसने सूरज की जान बचाई
  • गाँव वाले और तांत्रिक – सहायक पात्र, जिन्होंने माया के बारे में बताया

हमारा Telegram Chhanel Join करे

हमारे Hindi Horror Stories वाले Telegram Chhanel में Join होने के लिए निचे दिए गये Telegram Button पर टेब कर के आप हमारे Telegram Chhanel में Join हो सकते हैं

✦ WEB OWNER PROFILE ✦
Jary Nyala
WEB OWNER

Jary Nyala

★ ★ ★ ★ ★
✦ मेरे बारे में ✦

नमस्कार दोस्तों मै Jary Nyala हूँ, और मैं ScaryPanchal.Com चलाता हूँ क्योंकि मुझे इस बात का थोड़ा जुनून हो गया था कि Horror Story कितनी अच्छी बन सकती हैं और जब उन्हें ठीक से लिखा जाए, और आप यहाँ जितनी भी Horror Story पढ रहे हैं उनको मैंने खुद बनाया है मनोरंजन के लिए ताकि आपका मनोरंजन भी हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले और फिर मैंने सोचा कि यह Hindi Horror Stories को मे आपके साथ शेयर करूं और अपके लिए ऐसे ही Horror Story लाता रहूंगा और तब तक आप इस कहानी को अपने दोस्त वह फेमली के साथ शेयर करे ताकि उनका भी मनोरंजन हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले।

❤️ THANK YOU FOR VISITING ❤️
तो ये थी दोस्तों आज कि एक डरावनी भूतिया कहानी जिसे पढ़ कर मे भी डर गया और क्या आप लोगों को भी डर लगा है और कहानी कैसी लगी कोमेंट मे जरुर बताएं और इसी तरह की बेहद डरावनी भूतिया कहानी पढ़ने के लिए बने रहे हमारी वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर और इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर कर दे धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments