यक्षिणी का आतंक A Hindi Horror Story

⚠️ Disclaimer :- आप सभी को सूचित किया जाता है कि इस वेबसाइट पर दी गई सभी कहानियाँ काल्पनिक ( Fiction ) है और इनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, अंधविश्वास जादू-टोना फैलाना या किसी को डराना नहीं है और हमारी इस वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर केवल और केवल हम मनोरंजन के लिए कहानी बनाकर लिखते है जिसे आपका मनोरंजन हो सके और कमजोर दिल वाले लोग और बच्चे इसे सावधानी से पढ़ें धन्यवाद।
एक भयानक सपने से शुरू हुई अर्जुन की कहानी धीरे-धीरे हकीकत में बदल गई। मुंबई में उसकी पत्नी मधवी का रूप बदल चुका था, और चंदनपुर में एक के बाद एक मौतें हो रही थीं। याक्षिणी का साया पूरे परिवार पर मंडरा रहा था। संपत्ति के लालच ने भाई को राक्षस बना दिया। क्या अर्जुन अपनी जान बचा पाएगा या परिवार का विनाश निश्चित है?
यक्षिणी का आतंक A Hindi Horror Story

यक्षिणी का आतंक A Hindi Horror Story

घना जंगल चारों तरफ अंधेरे में डूबा हुआ था, पेड़ों के बीच हल्की धुंध फैली हुई थी और ठंडी हवा शाखाओं को हिलाए जा रही थी, अर्जुन उस जंगल के बीचोंबीच अकेला खड़ा था, वह घबराहट में चारों तरफ देखने लगा, आखिर मैं इस जंगल में कैसे आ गया? यह जगह कहाँ है?

अर्जुन अपना वाक्य भी पूरा नहीं कर पाया था कि अचानक एक लड़की की डरावनी चीख ने जंगल की खामोशी को चीर दिया, अर्जुन बहुत भयभीत हो गया और चीख की दिशा में देखने लगा, उसकी निगाहें एक ऊँचे पेड़ पर जा टिकीं, पेड़ की एक शाखा से एक लड़की उलटी लटकी हुई थी, उसके लंबे बाल जमीन तक लटक रहे थे।

हे भगवान यह क्या है? अगले ही पल वह लड़की बिजली की रफ्तार से नीचे आ गई और अर्जुन के ठीक सामने खड़ी हो गई, उसकी आँखों की पुतलियाँ पूरी तरह सफेद थीं और उसके चेहरे पर एक डरावनी मुस्कान थी, अर्जुन तुम्हारे पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे और मैंने कभी नहीं सोचा था कि तुम इतने निर्दयी बेटे निकलगे। तुम उनकी अंत्येष्टि में भी शामिल नहीं हुए।

अपने पिता का नाम सुनते ही अर्जुन के चेहरे का रंग उड़ गया, अर्जुन ने नीचे जमीन की तरफ देखा, वहाँ एक लाश पड़ी हुई थी, अचानक वह लाश धीरे-धीरे उठकर अपने पैरों पर खड़ी हो गई, चेहरा सफेद पड़ चुका था और आँखें लाल थीं, पिताजी आपके चेहरे को क्या हो गया?

वह कोई और नहीं अर्जुन के पिता ही थे, लेकिन उनका चेहरा अब इंसान जैसा नहीं लग रहा था, तुम मेरे कैसे बेटे हो? तुम मेरी चिता तक जलाने नहीं आए, अर्जुन पीछे हटने लगा, तभी उसके कानों में एक परिचित आवाज गूँजी, अर्जुन अर्जुन जागो अर्जुन जागो, आवाज धीरे-धीरे तेज होती जा रही थी, अर्जुन की आँखों के सामने अंधेरा छा गया और अगले पल वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

सपने से जागना

अर्जुन की आँखें अचानक खुल गईं, उसका पूरा शरीर पसीने से तरबतर था, वह घबराहट में उठकर बैठ गया, उसके सामने उसकी पत्नी माधवी खड़ी थी, मैं इतनी देर से तुम्हें जगाने की कोशिश कर रही हूँ, सुबह के दस बज गए हैं, क्या तुम्हें ऑफिस नहीं जाना?

माधवी मुझे अभी एक बहुत डरावना सपना आया था, कैसा सपना? अर्जुन ने उसे पूरा सपना सुनाया, सपना वाकई डरावना था, लेकिन वह सिर्फ एक सपना ही था, कभी-कभी ऐसे सपने आ जाते हैं, ज्यादा मत सोचो और जल्दी तैयार हो जाओ, मैं तुम्हारे लिए चाय लेकर आती हूँ।

माधवी कमरे से बाहर चली गई, लेकिन अर्जुन के दिमाग में वही जंगल वही सफेद चेहरा और उसके पिता की लाल आँखें घूम रही थीं, अर्जुन ने घबराहट में अपना मोबाइल उठाया और अपनी माँ का नंबर डायल किया, हैलो अर्जुन कैसे हो बेटा? माँ मैं ठीक हूँ, पापा कैसे हैं?

तुम्हारे पिता बिल्कुल ठीक हैं, वे अतुल के साथ खेतों में फसल देखने गए हैं, यह सुनकर अर्जुन ने राहत की साँस ली। उसके चेहरे का डर कुछ पल के लिए कम हो गया, लेकिन बेटा सब कुछ ठीक तो है न? तुम्हारी आवाज थोड़ी परेशान लग रही है, हाँ माँ सब ठीक है, अर्जुन ने फोन रखा और बाथरूम की तरफ चल दिया।

चंदनपुर का परिवार

अर्जुन के पिता चौधरी बलदेव चंदनपुर के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते थे, उनके दादा और परदादा गाँव के जमींदार हुआ करते थे, समय के साथ जमींदारी प्रथा खत्म हो गई लेकिन परिवार का प्रभाव और उनकी जमीन जायदाद आज भी बनी हुई थी, चंदनपुर में उनकी बहुत सारी जमीनें और कई तालाब थे जिनकी देखभाल अर्जुन का बड़ा भाई अतुल करता था।

अर्जुन को बचपन से ही खेती और गाँव की जिंदगी पसंद नहीं थी, वह शहर में बसना चाहता था, इसी वजह से उसने चंदनपुर छोड़कर मुंबई आकर अपना बिजनेस शुरू किया, मुंबई में ही उसकी मुलाकात माधवी से हुई, धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और फिर उनकी शादी हो गई, इसके बाद अर्जुन ने मुंबई को ही अपना घर बना लिया।

रसोई में खतरा

इधर रसोई में माधवी अर्जुन के लिए नाश्ता तैयार कर रही थी, अचानक किसी का हाथ उसके कंधे पर पड़ गया, माधवी चौंककर पीछे मुड़ी, उसके सामने बिल्कुल उसी चेहरे वाली एक और माधवी खड़ी थी, दोनों कुछ पल तक एक दूसरे को घूरते रहे, असली माधवी चीखना चाहती थी लेकिन उसके गले से आवाज नहीं निकल पाई।

दूसरी माधवी एक रहस्यमयी मुस्कान के साथ उसे देखने लगी, जितना चाहो कोशिश कर लो तुम्हारी आवाज नहीं निकलेगी, माधवी की आँखों में डर जम गया, अब तुम्हारा काम खत्म हो गया, अचानक दूसरी माधवी की आँखें लाल हो गईं, असली माधवी का शरीर कई फीट हवा में उठ गया, उसके अंग प्रत्यंग अजीब तरीके से मुड़ने लगे और उसकी पुतलियाँ सफेद हो गईं।

अगले ही पल उसका शरीर जोर से फर्श पर गिर पड़ा, कुछ ही पलों में उसके शरीर से धुआँ उठने लगा और थोड़ी देर में सिर्फ थोड़ी सी राख रह गई, दूसरी माधवी बिना किसी घबराहट के अपना काम करती रही और अर्जुन के लिए नाश्ता तैयार करने लगी, थोड़ी देर बाद वह चाय और नाश्ता लेकर अर्जुन के कमरे में आई, उसके चेहरे पर बिल्कुल सामान्य मुस्कान थी।

तैयार हो गए? हाँ तैयार हूँ, लो तुम्हारा पसंदीदा गरम नाश्ता, अर्जुन मुस्कुराया और नाश्ता करने लगा, उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कुछ देर पहले उसके घर में क्या हुआ था।

हरिया की मौत

इस घटना के तीन दिन बाद चंदनपुर की रात बेहद ठंडी थी, घने जंगल से सटे खेतों पर हल्की धुंध छाई हुई थी और ठंडी हवा लगातार चल रही थी, एक खेत में हरिया खाट पर बैठा आग ताप रहा था, उसकी लाठी पास ही रखी थी, आज जरूरत से ज्यादा ठंड है, अगर अपना खेत होता तो रजाई नहीं छोड़ता, लेकिन क्या करूँ चौधरी का खेत है, रखवाली तो करनी ही पड़ेगी।

पता नहीं जंगल के जानवर सिर्फ सर्दियों में ही फसल की तरफ क्यों रुख कर लेते हैं, हरिया अभी खुद से बातें कर ही रहा था कि अचानक एक लड़की की चीख ने खामोशी को चीर दिया, हरिया घबराहट में खड़ा हो गया और अपनी लाठी उठा ली, कौन है? कौन है? कौन है? उसकी आवाज जंगल से टकराकर वापस उसके पास आई।

कुछ पल फिर खामोशी छा गई, फिर वही चीख सुनाई दी, इस बार आवाज इतनी करीब थी कि ठंड के बावजूद हरिया के पसीने छूट गए, लाठी थामे हरिया आवाज की दिशा में बढ़ा, कुछ दूर चलने के बाद वह एक पेड़ के सामने रुक गया, पेड़ के नीचे काली साड़ी पहने एक बेहद खूबसूरत लड़की खड़ी थी, उसके लंबे बाल खुले हुए थे।

हरिया कुछ पल तक उसे घूरता रहा, तुम कौन हो? लड़की के चेहरे पर हल्की मुस्कान तैर गई, मुझे अलग अलग समय पर अलग अलग नामों से पुकारा गया है, तुम क्या कहना चाहती हो? मैंने तुम्हें पहले कभी नहीं देखा, लड़की धीरे धीरे हरिया के करीब आई और उसकी आँखों में देखते हुए मुस्कुराई।

आधी रात को जंगल के बीच में एक खूबसूरत लड़की तुम्हारे साथ खड़ी है और तुम सवाल पूछने में समय बर्बाद कर रहे हो? अरे लेकिन तुम्हारा कोई नाम तो होगा? है लेकिन मेरा सबसे मशहूर नाम है यक्षिणी। यक्षिणी! हरिया के चेहरे से मुस्कान गायब हो गई।

अगले ही पल लड़की की आँखों की पुतलियाँ सफेद हो गईं, उसके खुले बाल हवा में उठने लगे और उसका सुंदर चेहरा एक डरावने रूप में बदल गया, नहीं नहीं! तेज हवा का एक झोंका आया और हरिया का शरीर कई फीट ऊपर उठ गया, वह हवा में तड़पते हुए चीखने लगा, कुछ ही पलों में उसकी आँखें सफेद हो गईं और उसके अंग अकड़ने लगे। अचानक उसका शरीर जोर की आवाज के साथ जमीन पर गिर पड़ा।

यक्षिणी का चेहरा फिर सामान्य हो गया, वह हल्की मुस्कान के साथ वहाँ से चली गई और कुछ ही पलों में अंधेरे में गायब हो गई।

गाँव में डर

सुबह होते ही चौधरी के खेत पर गाँव वालों की भीड़ जमा हो गई, हरिया का शव खेत में पड़ा था और पूरे इलाके में डर का माहौल था, गाँव का मुखिया शव को देखकर बहुत परेशान खड़ा था, थोड़ी देर बाद चौधरी बलदेव भी वहाँ पहुँचे, मुखिया जी यहाँ क्या हुआ है? हरिया को किसने मारा?

चौधरी मैं काफी देर से सब देख रहा हूँ, खेत में किसी जंगली जानवर के घुसने के कोई निशान नहीं हैं, लेकिन हरिया की हालत देखकर लगता है कि उसके साथ कुछ ऐसा हुआ है जो समझना आसान नहीं, तभी भीड़ में से एक बुजुर्ग लाठी के सहारे आगे बढ़ा, चौधरी कभी कभी जो आँखों को दिखाई नहीं देता वही सबसे बड़ा खतरा होता है।

मुझे नहीं लगता कि यह किसी इंसान या जानवर का काम है, यह जरूर किसी चुड़ैल या बुरी आत्मा का काम लगता है, हाँ मुझे भी वही लग रहा है, अगर ऐसा है तो देर मत करो, गाँव में किसी साधु या तांत्रिक को बुलाओ, हमें पता लगाना होगा कि यहाँ क्या चल रहा है, चौधरी वहाँ से चले गए। थोड़ी देर बाद गाँव वालों ने हरिया का शव उठा लिया।

चौधरी भारी कदमों से हवेली लौटे, उनके चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी, कौशल्या ने अपने पति को देखा, क्या हुआ? आपके चेहरे पर इतनी चिंता क्यों है? आज सुबह खबर मिली कि हमारा नौकर हरिया खेत में मरा हुआ मिला, जब मैंने उसे देखा तो यकीन ही नहीं हुआ कि यह सब सच है।

हे भगवान लेकिन हरिया की तो किसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर उसे किसने मारा होगा? यही बात मुझे भी परेशान कर रही है, तभी अतुल वहाँ आ गया, पिताजी मुझे भी हरिया की मौत की खबर मिली, आखिर उसके साथ क्या हुआ? कोई नहीं जानता, गाँव वाले शक कर रहे हैं कि इसके पीछे कोई इंसान की ताकत नहीं है।

मैंने मुखिया से कहा है कि किसी साधु या तांत्रिक को बुलाएँ, मेरा मन बहुत बेचैन है, जब तक हरिया का हत्यारा नहीं मिल जाता हवेली से बाहर मत जाना, अरे माँ इतनी चिंता मत करो, हर डर के आगे झुकना ठीक नहीं, कौशल्या कुछ पल अपने बेटे को देखती रही और फिर चली गई।

अतुल मुझे अभी याद आया कि हमारी नहर वाली जमीन का फैसला आज होना है, वकील ने कहा है कि फैसला हमारे पक्ष में हो सकता है, कुछ औपचारिकताएँ बाकी हैं, मैं आज नहीं जा पाऊँगा, तुम चले जाना, ठीक है पिताजी, मैं कोर्ट के लिए निकलता हूँ, अतुल हवेली से निकल गया, चौधरी भी अपने कमरे में चले गए।

चौधरी की मौत

चौधरी कमरे में बैठे ही थे कि अचानक खिड़की से तेज हवा का झोंका आया, दरवाजा अपने आप बंद हो गया, चौधरी सदमे में उठकर दरवाजा खोलने गए, उन्होंने सिटकिनी खींची लेकिन दरवाजा नहीं खुला, तभी पीछे से एक लड़की की धीमी आवाज आई, दरवाजा खोलने की कोशिश मत कीजिए चौधरी, यह दरवाजा अब नहीं खुलेगा।

चौधरी का चेहरा डर से पीला पड़ गया, उन्होंने धीरे धीरे मुड़कर देखा, वही लड़की उनके सामने खड़ी थी जिसे हरिया ने पिछली रात जंगल में देखा था, तुम कौन हो? इस कमरे में कैसे आई? मुझे यक्षिणी कहते हैं और मुझे तुम्हें खत्म करने के लिए भेजा गया है, चौधरी के माथे पर पसीने की बूँदें आ गईं।

उन्होंने नौकरों को पुकारने की कोशिश की लेकिन गले से एक भी शब्द नहीं निकला, अचानक यक्षिणी की आँखें लाल हो गईं, उसने मुँह खोलकर इतनी डरावनी चीख मारी कि चौधरी ने दोनों हाथों से अपने कान ढक लिए, चीख की गूँज पूरे कमरे में फैल गई, चौधरी घुटनों के बल जमीन पर बैठ गए, उनकी आँखों की पुतलियाँ धीरे धीरे सफेद होने लगीं, कुछ पल बाद वे चीखते हुए जमीन पर गिर पड़े।

कमरे में सन्नाटा छा गया, यक्षिणी काले धुएँ में बदल गई, तेज हवा के झोंके के साथ बंद दरवाजा अपने आप खुल गया, चौधरी की चीख पूरी हवेली में गूँज गई थी, रसोई में मौजूद कौशल्या घबराकर उनके कमरे की तरफ दौड़ीं, जैसे ही वे अंदर घुसीं उनकी नजर अपने पति पर पड़ी, कौशल्या की चीख हवेली में गूँज उठी और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़ीं।

चंदनपुर में अब दो मौतें हो चुकी थीं, लेकिन इन दोनों मौतों के पीछे छिपा रहस्य अभी शुरू ही हुआ था, कौशल्या की चीख सुनकर हवेली के नौकर चौधरी के कमरे में दौड़ते हुए आए, जब थोड़ी देर बाद कौशल्या होश में आईं तो उन्होंने देखा कि अतुल नम आँखों से अपने पिता के शव को देख रहा है, आसपास खड़े नौकरों की आँखों में भी आँसू थे।

साधु महाराज का आना

माँ आखिर पिताजी को किसने मारा? जब मैं यहाँ आई तो घर के सारे नौकर इस कमरे में खड़े थे और तुम बेहोश पड़ी हुई थीं, मैं रसोई में थी बेटा, अचानक तुम्हारे पिता की चीख सुनाई दी, मैं कमरे में दौड़ी और उन्हें फर्श पर पड़े देखा, जैसे ही देखा मैं चीख उठी और बेहोश हो गई, कौशल्या की बात सुनकर अतुल ने आँखें बंद कर लीं।

तभी हवेली के बाहर कुछ लोगों के आने की आवाज सुनाई दी, गाँव का मुखिया एक साधु को साथ लेकर वहाँ पहुँचा चौधरी साहब को किसने मारा? काँपती आवाज में कौशल्या ने मुखिया को सारी बात बताई, साधु धीरे-धीरे चौधरी के शव के पास गए, उन्होंने कुछ पल शव को देखा, फिर आँखें बंद करके मंत्र पढ़ने लगे, थोड़ी देर बाद उन्होंने आँखें खोलीं।

इन्हें किसी इंसान ने नहीं मारा है, इसके पीछे यक्षिणी की शक्ति है, यह सुनकर कमरे में मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए, यक्षिणी महाराज? यक्षिणी आखिर क्या होती है? यक्षिणी को एक अत्यंत शक्तिशाली और रहस्यमयी अलौकिक स्त्री शक्ति माना जाता है, यह इस दुनिया से परे की शक्तियों से जुड़ी होती है, इसे वश में करने के लिए कठोर तपस्या करनी पड़ती है।

साधु की आवाज सुनकर कमरा और भारी हो गया, लेकिन यक्षिणी बिना वजह किसी को नहीं मारती, इसका साफ मतलब है कि किसी ने इसे बुलाया है, फिर इसे किसने बुलाया है महाराज? अभी मैं यह नहीं कह सकता, मुझे थोड़ा समय चाहिए, तब तक मैं आपके छोटे बेटे अर्जुन को सूचित कर दूँ, नहीं उसे यहाँ मत बुलाना।

लेकिन क्यों? मुझे शक है कि आपके किसी दुश्मन ने बदले की भावना से यक्षिणी को बुलाया है, मैंने हरिया की मौत की जगह भी देखी है, वही शक्ति उसके पीछे भी थी, जब तक मैं यह नहीं पता लगा लेता कि यक्षिणी को किसने बुलाया है अर्जुन को यहाँ बुलाना सुरक्षित नहीं होगा, साधु की बात सुनकर कौशल्या की चिंता और बढ़ गई।

आपका छोटा बेटा सुरक्षित रहे, मैं पता लगाऊँगा कि इस यक्षिणी के पीछे कौन है, यह कहकर साधु वहाँ से चले गए, अगली सुबह अतुल ने आँसू भरी आँखों से अपने पिता की अंतिम क्रिया पूरी की, चौधरी की मौत ने चंदनपुर गाँव को सन्नाटे में डाल दिया था।

अर्जुन को खबर मिलना

अर्जुन अपने ऑफिस में खोया हुआ बैठा था, तीन दिन पहले देखा वह डरावना सपना अभी भी उसके दिमाग में घूम रहा था, तभी उसका फोन बजा, स्क्रीन पर एक अनजान नंबर था, हैलो कौन बोल रहा है? मैं चंदनपुर से बोल रहा हूँ, आपके पिता की हत्या कल उनकी हवेली में कर दी गई, क्या? तुम क्या बकवास कर रहे हो? अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो मेरी माँ सबसे पहले मुझे बताती।

आपकी माँ को आपको बताने से मना किया गया था, यह कहते ही कॉल कट गई, अर्जुन ने तुरंत अपनी माँ को फोन किया, फोन स्विच ऑफ था, फिर उसने अतुल का नंबर डायल किया, हैलो अर्जुन क्या हुआ? भाई पापा ठीक हैं न? दोनों तरफ कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया, हाँ ठीक हैं, मैं अभी थोड़ा व्यस्त हूँ, बाद में बात करता हूँ।

कॉल कट गई, अर्जुन कुछ पल तक फोन को घूरता रहा, उसके मन में एक अजीब सा डर पैदा हो गया था, अर्जुन तुरंत घर पहुँचा, माधवी बैग पैक करो, हम अभी चंदनपुर के लिए निकल रहे हैं, लेकिन क्या हुआ? मुझे पता चला है कि पापा के साथ कुछ हुआ है, माँ का फोन बंद है और भाई भी ठीक से बात नहीं कर रहे, मेरा दिल कहता है कि घर पर सब ठीक नहीं है।

थोड़ी देर बाद अर्जुन और माधवी चंदनपुर के लिए निकल पड़े, कई घंटों की यात्रा के बाद अर्जुन चंदनपुर पहुँचा, जैसे ही गाड़ी हवेली के सामने रुकी अर्जुन और माधवी अंदर दौड़ते हुए गए, कौशल्या ने अर्जुन को देखा तो उनकी आँखें नम हो गईं। अर्जुन तुम यहाँ कैसे आ गए? माँ पापा को किसने मारा? आपने मुझे बताया तक नहीं, साधु महाराज ने मना किया था बेटा।

तभी अतुल वहाँ पहुँचा, भाई को देखकर अर्जुन ने तुरंत उसे गले लगा लिया, भाई कम से कम तुम तो बता सकते थे, मैं सिर्फ तुम्हारी भलाई चाहता था, हमें खुद नहीं पता कि पापा और हरिया को किसने मारा, क्या हरिया को भी? अर्जुन के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई देने लगी, उसी समय साधु और गाँव का मुखिया हवेली पहुँचे।

यक्षिणी का असली रूप

अरे कौशल्या बहन साधु महाराज ने अर्जुन को यहाँ बुलाने से मना किया था, मैंने नहीं बुलाया, फिर आपको अपने पिता की मौत की खबर कैसे मिली? एक अनजान व्यक्ति ने फोन करके कहा कि वह चंदनपुर से बोल रहा है, साधु ने गंभीर निगाहों से अर्जुन को देखा, फिर उनकी नजर माधवी पर पड़ी, साधु का चेहरा अचानक बदल गया।

अर्जुन यह महिला कौन है? यह मेरी पत्नी माधवी है, नहीं अर्जुन यह तुम्हारी पत्नी नहीं है, क्या? यह एक यक्षिणी है, अर्जुन का चेहरा पीला पड़ गया, आप क्या बकवास कर रहे हैं? यह मेरी पत्नी है, साधु ने अपने थैले से विभूति निकाली और माधवी की तरफ फेंक दी, जैसे ही विभूति माधवी के शरीर पर गिरी उसका चेहरा बदलने लगा।

उसकी आँखें सफेद हो गईं और कुछ ही पलों में उनके सामने खड़ी माधवी का असली रूप सामने आ गया, वह एक यक्षिणी थी और हवेली में मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए, अर्जुन कुछ कदम पीछे हट गया, तुम तुम कौन हो? तुम्हें जवाब मिल ही चुका है अर्जुन, मैं यक्षिणी हूँ, लेकिन मेरी पत्नी माधवी वह तो दो तीन दिन पहले ही, अर्जुन की आवाज काँपने लगी, उसे अहसास हो गया कि मुंबई में उसके साथ जो हुआ वह कोई सपना नहीं था।

सच्चाई का खुलासा

अचानक साधु की निगाह यक्षिणी से हटकर अतुल पर जा टिकी, अब मुझे वह व्यक्ति मिल गया है जिसने इसे बुलाया है, लेकिन मैं चाहता हूँ कि वह खुद अपने मुँह से सच्चाई बताए, पूरे कमरे में सन्नाटा छा गया, साधु की आँखें अतुल पर टिकी रहीं, अतुल के चेहरे पर अचानक एक रहस्यमयी मुस्कान आ गई, वह धीरे-धीरे जाकर यक्षिणी के पास खड़ा हो गया।

साधु महाराज ने बिल्कुल सही पहचाना माँ, यक्षिणी को मैंने ही बुलाया था, कौशल्या के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, तुमने ऐसा क्यों किया बेटा? तुमने अपने ही पिता की हत्या करवा दी, क्योंकि मुझे पता चल गया था कि पापा अपनी आधी जायदाद अर्जुन के नाम कर देने वाले थे, अतुल की आवाज में दबा हुआ गुस्सा अब खुलकर सामने आ चुका था।

मैंने कभी आपको अपनी माँ नहीं माना, मेरी माँ तब इस दुनिया को छोड़ गई थीं जब मैं सिर्फ दस साल का था, पिताजी ने दूसरी शादी की और आप इस घर में आईं, आपने मुझे अपना बेटा समझा लेकिन मैंने कभी आपको अपनी माँ नहीं माना, और जब मैंने अर्जुन को अपना भाई नहीं माना तो उसकी जायदाद में हिस्सेदारी कैसे मान सकता था? मैंने इसी मुद्दे पर पिताजी से झगड़ा किया, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया कि पूरी जायदाद मुझे नहीं देंगे।

अचानक साधु की निगाह यक्षिणी से हटकर अतुल पर जा टिकी, अब मुझे वह व्यक्ति मिल गया है जिसने इसे बुलाया है, लेकिन मैं चाहता हूँ कि वह खुद अपने मुँह से सच्चाई बताए, पूरे कमरे में सन्नाटा छा गया, साधु की आँखें अतुल पर टिकी रहीं, अतुल के चेहरे पर अचानक एक रहस्यमयी मुस्कान आ गई, वह धीरे-धीरे जाकर यक्षिणी के पास खड़ा हो गया।

साधु महाराज ने बिल्कुल सही पहचाना माँ, यक्षिणी को मैंने ही बुलाया था, कौशल्या के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, तुमने ऐसा क्यों किया बेटा? तुमने अपने ही पिता की हत्या करवा दी, क्योंकि मुझे पता चल गया था कि पापा अपनी आधी जायदाद अर्जुन के नाम कर देने वाले थे, अतुल की आवाज में दबा हुआ गुस्सा अब खुलकर सामने आ चुका था।

मैंने कभी आपको अपनी माँ नहीं माना, मेरी माँ तब इस दुनिया को छोड़ गई थीं जब मैं सिर्फ दस साल का था, पिताजी ने दूसरी शादी की और आप इस घर में आईं, आपने मुझे अपना बेटा समझा लेकिन मैंने कभी आपको अपनी माँ नहीं माना, और जब मैंने अर्जुन को अपना भाई नहीं माना तो उसकी जायदाद में हिस्सेदारी कैसे मान सकता था? मैंने इसी मुद्दे पर पिताजी से झगड़ा किया, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया कि पूरी जायदाद मुझे नहीं देंगे।

तब मैंने फैसला किया कि जो भी मेरे रास्ते में आएगा उसे खत्म कर दूँगा, फिर मुझे यक्षिणी बुलाने के बारे में पता चला, मैं जंगल गया अनुष्ठान किए और उसे अपने वश में कर लिया, उसने मेरे सामने तीन शर्तें रखीं, मैंने तीनों स्वीकार कर लीं, बदले में मैंने उसे आदेश दिया कि जो भी मेरी विरासत के रास्ते में आए उसे खत्म कर दो।

अतुल की निगाह अर्जुन पर टिक गई, शुरुआत हरिया से हुई, फिर पिताजी की बारी आई और उसने तुम्हारी पत्नी माधवी को भी खत्म कर दिया, तुम्हारी पत्नी माधवी को खत्म करने का आदेश मैंने ही दिया था, और मैंने ही उसे कहा था कि तुम्हारी पत्नी का रूप धारण करके तुम्हारे साथ रहे, कुछ घंटे पहले जो फोन तुम्हें चंदनपुर गाँव से आया था वह भी मैंने ही लगवाया था ताकि तुम यहाँ आ जाओ।

अर्जुन अगर मैं चाहता तो यक्षिणी से तुम्हें शहर में ही खत्म करवा सकता था, लेकिन मैं चाहता था कि तुम्हारा अंत यक्षिणी के हाथों अपनी आँखों के सामने देखूँ, अगर तुम्हें जायदाद चाहिए थी तो मुझसे माँग सकते थे भाई, तुम्हें मुझसे एक बार पूछना चाहिए था, ये सिर्फ भावुक बातें हैं, मुझे जायदाद चाहिए थी और मैंने अपना रास्ता खुद बना लिया।

अंत

अतुल ने गुस्से से यक्षिणी की तरफ देखा, अब इन लोगों को मेरा राज़ पता चल गया है, इन्हें सबको खत्म कर दो, तभी साधु उनके सामने आ खड़े हुए, रुक जाओ, तुम मुझे नहीं रोक सकते, यक्षिणी को सीधे नष्ट करना आसान नहीं, लेकिन जिस इंसान ने इसे बुलाया है अगर उसका अंत हो जाए तो उसका बंधन टूट जाएगा।

पहली बार अतुल के चेहरे पर घबराहट दिखाई दी, अगर तुम्हारे लालच ने तुम्हें यक्षिणी तक पहुँचाया तो मेरी तपस्या तुम्हें उससे मुक्त भी कर सकती है, साधु ने अपनी मुट्ठी में विभूति ली और अतुल पर फेंक दी, जैसे ही विभूति अतुल के शरीर पर लगी वह जोर से चीख पड़ा, उसका चेहरा बिगड़ने लगा और कुछ ही पलों बाद वह जमीन पर गिर पड़ा।

पूरी हवेली यक्षिणी की चीख से काँप उठी, अगले ही पल उसका शरीर काले धुएँ में बदलने लगा, धुआँ तेजी से ऊपर उठा और फिर जमीन में समा गया, हवेली में एक गहरा सन्नाटा छा गया, साधु धीरे-धीरे कौशल्या के पास आए, उसका चेहरा इसलिए बदल गया क्योंकि उसके अंदर की बुराई अब उसके चेहरे पर दिखाई दे रही थी, अतुल का अंत जरूरी था क्योंकि उसी के साथ यक्षिणी का बंधन भी टूटना था, अब यह गाँव सुरक्षित है।

यह कहकर साधु वहाँ से चले गए, अगले दिन अर्जुन ने आँसू भरी आँखों से अपने भाई अतुल की अंतिम क्रिया पूरी की, उसके परिवार के तीन सदस्य हमेशा के लिए उससे दूर चले गए थे, उसके पिता उसके भाई और उसकी पत्नी माधवी, चंदनपुर की हवेली में लौटकर अर्जुन काफी देर तक चुपचाप बैठा रहा, कौशल्या की आँखों से आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

Moral of the Story

इस कहानी का मुख्य नैतिक संदेश यह है कि लोभ और लालच मनुष्य को अंधा बना देता है,अतुल ने संपत्ति के लालच में अपने ही पिता, भाई की पत्नी और परिवार को नष्ट कर दिया, अंत में उसी के हाथों उसका विनाश हुआ, कहानी सिखाती है कि परिवार, रिश्ते और मानवता संपत्ति से कहीं अधिक मूल्यवान हैं, बुरी शक्तियों का सहारा लेकर अन्याय करना अंततः स्वयं के विनाश का कारण बनता है।

Discussion / Thinking Questions

  • अतुल ने संपत्ति के लालच में इतना बड़ा पाप क्यों किया? क्या परिवार में संपत्ति का बंटवारा सही तरीके से होता तो यह त्रासदी टल सकती थी?
  • याक्षिणी जैसी अलौकिक शक्ति का सहारा लेना कितना खतरनाक है? क्या मनुष्य अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं ढूंढने के बजाय ऐसी शक्तियों पर निर्भर हो जाता है?
  • अर्जुन का सपना वास्तव में एक चेतावनी थी। क्या हम अपने अंदर की आवाज या सपनों को अनदेखा करते हैं?
  • कौशल्या ने अतुल को अपना बेटा माना, फिर भी अतुल ने उसे कभी माँ नहीं माना। क्या सौतेले रिश्ते हमेशा तनावपूर्ण होते हैं या यह व्यक्ति की सोच पर निर्भर करता है?
  • कहानी के अंत में पायल की आवाज क्यों सुनाई दी? क्या याक्षिणी पूरी तरह समाप्त हो गई या अभी भी खतरा बाकी है?

निष्कर्ष

कहानी हमें यह बताती है कि लोभ मनुष्य के अंदर छिपे राक्षस को जगा देता है, अतुल ने याक्षिणी का आह्वान करके अपने परिवार को नष्ट कर दिया, लेकिन अंत में वही शक्ति उसके विनाश का कारण बनी, साधु महाराज के माध्यम से यह स्पष्ट होता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, सच्ची तपस्या और सत्य के सामने टिक नहीं पाती, कहानी का अंत रहस्यमय पायल की आवाज के साथ होता है, जो दर्शाता है कि कुछ रहस्य अभी भी अनसुलझे रह सकते हैं, कुल मिलाकर यह एक रोमांचक और शिक्षाप्रद डरावनी कहानी है जो परिवार, लोभ और कर्म के फल पर आधारित है।

कहानी का सारांश

अर्जुन मुंबई में रहता था, एक रात उसे एक भयानक सपना आता है जिसमें उसकी पत्नी मधवी और पिता का भूत उसे डराते हैं, सपने के बाद वह अपनी माँ से बात करके राहत महसूस करता है, लेकिन वास्तव में मुंबई में एक याक्षिणी मधवी का रूप धरकर असली मधवी को मार डालती है और अर्जुन के साथ रहने लगती है,

इधर चंदनपुर में चौधरी बलदेव के खेत पर रखवाली कर रहा हरिया याक्षिणी के हाथों मारा जाता है, फिर याक्षिणी चौधरी बलदेव को भी मार डालती है, गाँव वाले साधु को बुलाते हैं, साधु बताता है कि किसी ने याक्षिणी का आह्वान किया है, अतुल (अर्जुन का बड़ा भाई) ही असली अपराधी निकला, उसने संपत्ति के लालच में याक्षिणी को बुलाया था, साधु अतुल को समाप्त कर देता है जिससे याक्षिणी का बंधन टूट जाता है, अंत में अर्जुन अपने पिता, भाई और पत्नी को खो देता है, रात को जंगल से फिर पायल की आवाज आती है।

मुख्य पात्र

  • अर्जुन - कहानी का मुख्य पात्र, मुंबई में रहने वाला छोटा बेटा।
  • अतुल - अर्जुन का बड़ा भाई, संपत्ति के लालच में याक्षिणी का आह्वान करने वाला।
  • मधवी - अर्जुन की पत्नी (बाद में याक्षिणी ने उसका रूप धर लिया)।
  • याक्षिणी - अलौकिक शक्ति, जो अतुल के आदेश पर हत्याएं करती है।
  • चौधरी बलदेव - अर्जुन और अतुल के पिता।
  • कौशल्या - अर्जुन की माँ और अतुल की सौतेली माँ।
  • साधु महाराज - याक्षिणी के रहस्य को सुलझाने वाला संत।
  • हरिया - चौधरी के खेत का रखवाला, कहानी का पहला शिकार।
- यह भी पढ़ें 📖
छलावा A Horror Story In Hindi
छलावा
A Horror Story In Hindi

हमारा Telegram Chhanel Join करे

हमारे Telegram Chhanel में Join होने के लिए निचे दिए गये Telegram Button पर टेब कर के आप हमारे Telegram Chhanel में Join हो सकते हैं

✦ WEB OWNER PROFILE ✦
GuRu Kalingiya
WEB OWNER

Jary Nyala

★ ★ ★ ★ ★
✦ मेरे बारे में ✦

नमस्कार दोस्तों मै Jary Nyala हूँ, और मैं ScaryPanchal.Com चलाता हूँ क्योंकि मुझे इस बात का थोड़ा जुनून हो गया था कि Horror Story कितनी अच्छी बन सकती हैं और जब उन्हें ठीक से लिखा जाए, और आप यहाँ जितनी भी Horror Story पढ रहे हैं उनको मैंने खुद बनाया है मनोरंजन के लिए ताकि आपका मनोरंजन भी हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले और फिर मैंने सोचा कि यह Hindi Horror Stories को मे आपके साथ शेयर करूं और अपके लिए ऐसे ही Horror Story लाता रहूंगा और तब तक आप इस कहानी को अपने दोस्त वह फेमली के साथ शेयर करे ताकि उनका भी मनोरंजन हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले।

❤️ THANK YOU FOR VISITING ❤️
तो ये थी दोस्तों आज की एक डरावनी भूतिया कहानी जिसे पढ़ कर मैं भी डर गया, क्या आप लोगों को भी डर लगा? और कहानी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं, इसी तरह की बेहद डरावनी भूतिया कहानी पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर और इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर कर दें, धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments