ऑटो ड्राइवर का हुआ भूत से सामना | Aatma Horror Story In Hindi

⚠️ Disclaimer :- आप सभी को सूचित किया जाता है कि इस वेबसाइट पर दी गई सभी कहानियाँ काल्पनिक ( Fiction ) है और इनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, अंधविश्वास जादू-टोना फैलाना या किसी को डराना नहीं है और हमारी इस वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर केवल और केवल हम मनोरंजन के लिए कहानी बनाकर लिखते है जिसे आपका मनोरंजन हो सके और कमजोर दिल वाले लोग और बच्चे इसे सावधानी से पढ़ें धन्यवाद।
मान लो दोस्तों एक सुनसान सड़क रात तुम ऑटो चला रहे हो हेडलाइट की रोशनी में सड़क के बीचोबीच कोई लेटा है तुम गुस्से में उतरते हो और बोलते हो तुझे मरने के लिए मेरा ही ऑटो मिला था क्या? वह आदमी उठता है और तुम्हें पता चलता है वह इंसान नहीं था ठीक ऐसा ही मेरे पिताजी के साथ हुआ था।
ऑटो ड्राइवर का हुआ भूत से सामना | Aatma Horror Story In Hindi

ऑटो ड्राइवर का हुआ भूत से सामना | Horror Story In Hindi

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम विनोद कुमार है मैं हरियाणा से हूँ यह बात तब की है जब मैं दसवीं में पढ़ता था हम मिडिल क्लास परिवार थे आज भी जब पिताजी उस रात का ज़िक्र करते हैं उनके हाथ काँप जाते हैं और मैं मैं उस ऑटो की खाली सीटों को देखकर अब भी चुप हो जाता हूँ।

किस्तों वाला ऑटो और घर की आस

घर का खर्च चलाना आसान नहीं था पिताजी ने हिम्मत करके एक नया ऑटो किस्तों पर ले लिया सुबह निकलते रात को थके लौटते पर मुँह पर हँसी रहती आज अच्छी कमाई हुई बेटा माँ रसोई में बाट जोहतीं कुछ महीने ऐसे ही बीते लगता था ज़िंदगी पटरी पर आ गई है।

और कहते हैं ना होनी को कौन टाल सकता है जो लिखा है वह रास्ता बदलकर भी सामने आ जाता है।

गुरुग्राम की बुकिंग और टूटा शीशा

एक दिन पिताजी को गुरुग्राम जाने की बुकिंग मिली पैसे अच्छे थे उन्होंने झट से हाँ कर दी ऑटो घर से निकाल ही रहे थे कि अचानक आगे का शीशा किसी चीज़ से टकराकर चटख गया काँच की कनियाँ सीट पर बिखर गईं।

माँ द्वार पर आ गईं चेहरा उतर गया ए जी काँच का टूटना अशुभ होता है यह कोई आने वाली मुसीबत का इशारा है आज मत जाओ।

पिताजी हँसे स्टीयरिंग पकड़े हुए अरे मेरी रानी काँच किसी के लिए अशुभ होता है तो किसी के लिए शुभ भी क्या पता मेरे लिए शुभ हो? बुकिंग छूट जाएगी किस्त भी तो भरनी है माँ कुछ और कहतीं पर पिताजी हाथ हिलाकर निकल गए उस वक्त किसी को नहीं पता था वह शीशा सिर्फ़ काँच नहीं टूटा था रास्ता भी टूट चुका था।

रात के साढ़े ग्यारह बजे शॉर्टकट लिया

साम तक गुरुग्राम पहुँचे सामान उतरवाया बाज़ार से घर के लिए कुछ चीज़ें लीं खाली लौटने के बजाय सोचा सवारी भी ले चलूँ दो पैसे और बन जाएँगे एक स्टैंड पर ऑटो भर गया लोग बैठे बातें कर रहे थे हँसी भी थी पिताजी खुश थे ऑटो स्टारट किया और सड़क पर दौड़ने लगे।

जल्दी के चक्कर में एक जगह ऑटो रोका और शॉर्टकट पकड़ लिया आधा रास्ता पार हुआ तो घड़ी में रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे पेड़ घने होते गए बस्तियाँ छूट गईं सड़क पतली और काली तब जाकर अंदाज़ा हुआ गलत रोड आ गई है जिस रोड पर बाद में पता चला मौत इंतज़ार करती है।

सड़क के बीच में लेटा हुआ आदमी

कुछ दूर और चले तो हेडलाइट में एक शक्ल दिखी सड़क के बीचोबीच कोई उल्टा लेटा था हाथ पैर फैले पिताजी ने हॉर्न दबाया एक बार दो बार तीन वह आदमी टस से मस नहीं हुआ।

गुस्सा चढ़ आया ऑटो रोका दरवाज़ा झटका नीचे उतरे पास जाकर आवाज़ तेज़ की ओये तुझे मरने के लिए मेरा ही ऑटो मिला था क्या? हिल भी सकता है कि नहीं?

लेटी हुई देह में हलचल हुई धीरे धीरे वह उठा पहले कमर फिर गर्दन गर्दन टेढ़ी थी ऐसे जैसे हड्डी अपनी जगह पर न हो चेहरा अजीब रंग मरा मरा सा आँखें पिताजी के गले पर टिकीं पिताजी अभी भी डाँट रहे थे रात के बारह बजने को हैं लेट कर रख दिया है सड़क वह आदमी कुछ नहीं बोला सिर्फ़ टेढ़ी गर्दन घुमाए गले की तरफ़ घूरता रहा।

पीछे से आती डर भरी चीखे

तभी ऑटो के पीछे से चीख फूटी अरे भाईसाहब आ जाओ अभी आ जाओ पिताजी मुड़े सवारियों के चेहरे पसीने से भीगे थे आँखें फटी हुईं कोई सीट से उठकर दरवाज़े तक आ गया था।

पिताजी बोले अरे इस बला से तो निपट लूँ मुड़कर देखा तो वह आदमी वहाँ नहीं था सड़क खाली धूल भी नहीं उड़ी थी जैसे कभी कोई लेटा ही न हो पिताजी के पैर में झटका सा लगा एक सवारी दौड़कर आई आवाज़ फटी हुई भाईसाहब यहाँ से चलो ऑटो में बैठो जल्दी।

सब काँप रहे थे पिताजी बैठे स्टीयरिंग पकड़ा पूछा इतने डरे क्यों हो? जवाब एक साथ आया फुसफुसाहट में पहले स्टार्ट करो यहाँ से निकलो ऑटो चला थोड़ी दूर बाद फिर पूछा।

मौत का रोड

एक सवारी ने हिम्मत करके कहा आप इस रोड पर गलत आ गए शायद पहली बार आए हो यह रोड मौत का रोड माना जाता है देर रात यहाँ जो आता है वापस नहीं जाता और जिससे आप बात कर रहे थे वह कोई आम आदमी नहीं था वह भूत था आप कैसे बच गए हमें समझ नहीं आता।

पिताजी के पैरों तले ज़मीन खिसक गई याद आया वह आदमी बार बार गर्दन की तरफ़ देख रहा था हाथ गले पर गया उंगलियों के नीचे ठंडी धातु हनुमान जी का लॉकेट घर से निकलते वक्त माँ ने गले में पहनाया था ए जी यह पहन लो रात को दूर जा रहे हो।

पिताजी ने लॉकेट बाहर निकाला इसी की वजह से शायद इसी की वजह से वह कुछ नहीं बिगाड़ पाया उन्होंने लॉकेट सवारियों को दिखाया देखो हनुमान जी।

सवारियाँ अचानक गायब हो गई

लॉकेट की चमक पड़ते ही ऑटो के अंदर हवा बदल गई सवारियों के चेहरे खिंच गए आँखें गहरी हो गईं मुँह ऐसे खुले जैसे चीख अंदर दब रही हो और बाहर फटने वाली हो फिर एक साथ भयानक चीख निकली काँच काँपे।

आज तुम बच गए हो वरना इस रोड पर जो भी आता है मारा जाता है।

आवाज़ें गूँजती रहीं फिर धुएँ की तरह शरीर पतले हुए सीटें एक एक कर खाली होती गईं आखिरी चीख हवा में टूट गई ऑटो में अब सिर्फ़ पिताजी थे खाली सीटें खाली रात और गले में लॉकेट जो अभी भी ठंडा था।

तब जाकर समझ आया जिन्हें सवारी समझकर इतनी देर बैठाए घुमा रहे थे वे इंसान नहीं थे आत्माएँ थीं वही जो उस रोड पर इंतज़ार करती हैं लेटा हुआ आदमी अकेला नहीं था पूरी ऑटो पहले से भरी हुई थी।

घर वापसी और बुखार

पिताजी घर पहुँचे तो माँ द्वार पर थीं उन्होंने हाथ पकड़ा हथेली जल रही थी बदन काँप रहा था मैं भी जाग गया हम दोनों ने उन्हें सम्हाला बिस्तर पर लिटाया रात भर बुखार चढ़ा रहा।

दूसरे दिन शाम को जब थोड़े संभले पूरी बात बताई शीशा शॉर्टकट लेटा आदमी टेढ़ी गर्दन खाली सड़क और वे सवारियाँ जो धुएँ हो गईं कमरे में सन्नाटा छा गया माँ हाथ जोड़कर बैठ गईं हनुमान जी तुम्हीं ने बचाया काँच का टूटना मैंने कहा था ना।

पिताजी ने सिर झुकाया उस रात मैं मौत से बात कर रहा था और फिर कुछ दिन में पिताजी ठीक हो गए ऑटो फिर चला पर उस शॉर्टकट पर दोबारा कभी नहीं मुड़े।

Moral of the Story

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि माँ की दुआ और आस्था कभी व्यर्थ नहीं जाती, पिताजी के गले में हनुमान जी का लॉकेट माँ ने पहनाया था, और उसी ने उनकी जान बचाई, यह कहानी हमें सिखाती है कि अंधेरे रास्तों और गलत फैसलों से बचना चाहिए, साथ ही आस्था और विश्वास की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिए, डर के बावजूद यह कहानी हमें याद दिलाती है कि सही रास्ता चुनना और अपनों की बात मानना कितना जरूरी है।

Discussion / Thinking Questions

  • माँ ने काँच टूटने को अशुभ माना था, लेकिन पिताजी नहीं माने क्या आपको लगता है कि कुछ संकेतों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए?
  • सड़क पर लेटा हुआ आदमी जब उठा तो उसकी गर्दन टेढ़ी थी और आँखें गले पर टिकी थीं। आपको सबसे ज्यादा कौन-सी बात डरा गई?
  • जब पिताजी ने हनुमान जी का लॉकेट दिखाया तो सवारियाँ धुएँ की तरह गायब हो गईं। इससे आपको क्या महसूस होता है?
  • क्या आप मानते हैं कि आस्था और माँ की दुआ सच में व्यक्ति को खतरे से बचा सकती है?
  • अगर पिताजी ने शॉर्टकट नहीं लिया होता, तो क्या यह घटना होती?
  • घर पहुँचने के बाद पिताजी को बुखार क्यों आ गया होगा? क्या यह डर का असर था या कुछ और?
  • इस कहानी में डर और सुरक्षा दोनों एक साथ कैसे मौजूद हैं?
  • आपके जीवन में क्या कोई ऐसी चीज है (जैसे कोई माला, लॉकेट या आस्था) जिस पर आप भरोसा करते हैं?
  • इस कहानी से आपको सबसे महत्वपूर्ण सीख क्या मिली?
  • क्या आप रात को अकेले किसी सुनसान सड़क पर गाड़ी चलाते समय ऐसी घटना के बारे में सोचकर डरेंगे?

निष्कर्ष

यह कहानी हमें याद दिलाती है कि आस्था और माँ की दुआ मौत से भी बड़ी हो सकती है, पिताजी गलत रास्ते पर चले गए थे, लेकिन हनुमान जी के लॉकेट ने उन्हें बचा लिया, डर के साथ-साथ यह कहानी हमें सही रास्ता चुनने, संकेतों को समझने और आस्था की ताकत का अहसास कराती है, कभी-कभी वही छोटी-छोटी चीजें हमें बड़ी मुसीबत से बचा लेती हैं।

कहानी का सारांश

विनोद कुमार दसवीं कक्षा में पढ़ते थे, उनके पिताजी ऑटो चलाते थे, एक दिन गुरुग्राम की बुकिंग मिली, घर से निकलते समय ऑटो का शीशा टूट गया, माँ ने अशुभ मानकर मना किया, लेकिन पिताजी नहीं रुके, लौटते समय उन्होंने शॉर्टकट ले लिया जो “मौत का रोड” निकला, सड़क पर एक आदमी लेटा मिला, जब पिताजी ने उसे डाँटा तो वह टेढ़ी गर्दन और अजीब आँखों के साथ उठा, पीछे से सवारियाँ चीखने लगीं, वह आदमी गायब हो गया, सवारियों ने बताया कि यह रोड खतरनाक है और वह आदमी भूत था, पिताजी के गले में हनुमान जी का लॉकेट था, लॉकेट दिखाते ही सारी सवारियाँ धुएँ की तरह गायब हो गईं वे भी आत्माएँ थीं, पिताजी घर पहुँचे तो बुखार आ गया, लेकिन बच गए, उस शॉर्टकट पर वे फिर कभी नहीं गए।

मुख्य पात्र

  • विनोद कुमार – कहानी का कथावाचक और पिताजी का बेटा
  • पिताजी (ऑटो ड्राइवर) – मुख्य पात्र, जिन्होंने भूत से सामना किया
  • माँ – जिन्होंने हनुमान जी का लॉकेट पहनाया और काँच टूटने को अशुभ माना
  • लेटा हुआ आदमी और सवारियाँ – आत्माएँ / भूत

हमारा Telegram Chhanel Join करे

हमारे Hindi Horror Stories वाले Telegram Chhanel में Join होने के लिए निचे दिए गये Telegram Button पर टेब कर के आप हमारे Telegram Chhanel में Join हो सकते हैं

✦ WEB OWNER PROFILE ✦
Jary Nyala
WEB OWNER

Jary Nyala

★ ★ ★ ★ ★
✦ मेरे बारे में ✦

नमस्कार दोस्तों मै Jary Nyala हूँ, और मैं ScaryPanchal.Com चलाता हूँ क्योंकि मुझे इस बात का थोड़ा जुनून हो गया था कि Horror Story कितनी अच्छी बन सकती हैं और जब उन्हें ठीक से लिखा जाए, और आप यहाँ जितनी भी Horror Story पढ रहे हैं उनको मैंने खुद बनाया है मनोरंजन के लिए ताकि आपका मनोरंजन भी हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले और फिर मैंने सोचा कि यह Hindi Horror Stories को मे आपके साथ शेयर करूं और अपके लिए ऐसे ही Horror Story लाता रहूंगा और तब तक आप इस कहानी को अपने दोस्त वह फेमली के साथ शेयर करे ताकि उनका भी मनोरंजन हो और कहानी से कुछ अच्छी सीख या वेल्यू मिले।

❤️ THANK YOU FOR VISITING ❤️
तो ये थी दोस्तों आज कि एक डरावनी भूतिया कहानी जिसे पढ़ कर मे भी डर गया और क्या आप लोगों को भी डर लगा है और कहानी कैसी लगी कोमेंट मे जरुर बताएं और इसी तरह की बेहद डरावनी भूतिया कहानी पढ़ने के लिए बने रहे हमारी वेबसाइट Www.ScaryPanchal.Com पर और इस कहानी को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरुर कर दे धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments