Three Ghost Stories - True Horror Story In Hindi

Three Ghost Stories - True Horror Story In Hindi

हरा भरा भूतिया पार्क - Horror Stories In Hindi

मान के चलो अगर आपको मुंबई के शिवाजी नगर के पास स्थित म्युनिसिपल वाटर टैंक नंबर 17 का नाइट इंस्पेक्शन ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह टैंक आसपास की इमारतों और एक पुराने म्युनिसिपल स्कूल को पानी सप्लाई करता है।

और आपकी ड्यूटी रात 11:00 बजे से सुबह 5:30 तक है।

और इंस्पेक्शन रूम के अंदर आपको एक टॉर्च, एक वाटर लेवल रजिस्टर और एक मेटल रोड मिलेगी। सूरज निकलने से पहले बाहर मत जाना। नियमों को फॉलो करो। नियम एक पानी का लेवल 11:15, 1:15 और 3:15 पर चेक करना है। आधी रात के बाद पानी का लेवल कभी भी बढ़ना नहीं चाहिए। 

और अगर लेवल बढ़ा हुआ दिखे तो उसे रजिस्टर में लिख देना।

की पानी निकालने की कोशिश मत करना। और नियम दो, टॉर्च जलाकर टैंक के अंदर मत देखना। अगर पानी में दिख रही परछाई आपसे मेल ना खाए तो तुरंत पीछे हट जाना। पानी चेहरे याद रखता है।

और अब नियम तीन - और आपको सीढ़ी हमेशा लॉक रहनी चाहिए। अगर सीढ़ी गीली हो लेकिन पानी का लेवल नहीं बदला हो तो इंस्पेक्शन रूम के अंदर ही रहना। कोई और ऊपर आ चुका है। और‌ अब भारी नियम चार की - करीब 2:40 के आसपास आपको टैंक की दीवारों के अंदर से खटखटाने की आवाज आ सकती है।

और आवाज खोखली होगी। धीमी कोई जवाब मत देना। टैंक खाली नहीं है।

और‌ अब आखिरी नियम रहा - और हा सूरज निकलने से पहले रजिस्टर चेक करना। अगर आज की तारीख पहले से लिखी हुई मिले तो उसे काट देना और उसके सामने लिख देना। क्लियर्ड। उस तारीख के ऊपर लिखा नाम मत पढ़ना।

और आप कमरे को लॉक करो। बिना पीछे देखे बाहर निकल जाओ। अगर सुबह पानी नॉर्मल तरीके से बह रहा हो तो आपकी ड्यूटी खत्म।

और अगर ऐसा नहीं हुआ तो समझो आप मर चुके हैं और वह मोहल्ला अगले आने वाले का इंतजार करेगा।

Story 2...

भूतिया मिरर वर्ल्ड - Horror Stories In Hindi

आज रात मेरे एक कजिन ने मुझे एक ऐसे गेम के बारे में बताया जिससे आप मिरर वर्ल्ड में कदम रख सकते हो।

उसने कहा कि वह हमारी ही दुनिया का रिफ्लेक्शन है लेकिन वहां हर चीज भूखी है। अगर आप यह गेम खेलते हो तो आप मिरर वर्ल्ड घूमने नहीं जाते। आप उस दुनिया से जगह बदल लेते हो।

और अगर फिर भी आप ट्राई करना चाहते हो तो इन नियमों को ध्यान से फॉलो करना। नियम एक आप सिर्फ उसी आईने से अंदर जा सकते हो जो कभी टूटा ना हो। टूटे या दरार वाले आईने ऐसी जगह ले जाते हैं जहां से वापसी नहीं होती। ठीक 3:17 सुबह पर आईने के बिल्कुल पास खड़े हो जाओ और अपनी हथेली शीशे पर सीधी रखो।

और फिर अपना पूरा नाम धीरे से एक बार फुसफुसाओ। नियम दो जब आईने की सतह पानी की तरह लहराने लगे तो बिना पलक झपकाए आगे कदम बढ़ा देना।

और अब नियम तीन - मिरर वर्ल्ड के अंदर कभी भी सीधे आसमान की तरफ मत देखना। वहां रहने वाली चीजें आसमान का इस्तेमाल नए शरीर ढूंढने के लिए करती हैं। अगर आपको कोई चीज बिल्कुल आपकी जैसी दिखे तो भागो। वो आपको मारने की कोशिश नहीं कर रही। वो आपकी जगह लेने की कोशिश कर रही है।

और अब नियम चार - वहां रहते हुए आपको बहुत भूख लग सकती है। कुछ भी मत खाना। मिरर वर्ल्ड का खाना उन लोगों से बना होता है जो वहां बहुत देर तक रुक गए थे।

और‌ अब आखिरी नियम - और आप तभी वापस आ सकते हो जब आपकी परछाई अंदर से शीशे पर दस्तक देने लगे। तुरंत 

 पीछे हटकर वापस बाहर आ जाना। जो पीछे रह जाए उसे मत देखना।

Story 3...

भूतिया क्रिसमस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्रा - Horror Stories In Hindi

मान के चलो अगर आपको एक प्राइवेट क्रिसमस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम के लिए टेंपरेरी सेंटा चुना गया है।

कंपनी अपना नाम नहीं बताएगी। आपको एक लाल सूट, तोहफों से भरी एक बोरी और कुछ एड्रेस की लिस्ट दी जाएगी। सारी डिलीवरीज क्रिसमस ईव की रात 11:30 से सुबह 4:00 बजे तक पूरी करनी होंगी। आपको तोहफों को जज नहीं करना है। 

आपको सिर्फ नियमों को फॉलो करना है। और‌ नियम एक - बोरी के अंदर मत देखना। तोहफे पहले से ही सॉर्ट किए गए हैं। अगर किसी डिलीवरी के बाद बोरी ज्यादा भारी लगे तो जांच मत करना। और अब नियम दो - कुछ घर आपकी मैप में दिखाई नहीं देंगे। यह नॉर्मल है।

अगर घर की लाइट जली हो लेकिन दरवाजा कोई ना खोले तो तोहफा वहीं छोड़ देना। कोई ना कोई हमेशा घर पर होता है। 

और अब नियम तीन - अगर दरवाजा कोई बच्चा खोले तो पहले मत बोलना। अगर वह आपको आपके नाम से धन्यवाद दे तो तुरंत डिलीवरी खत्म कर देना।

और नियम चार - डिब्बों को हिलाना मत। ध्यान से सुनने की कोशिश मत करना। अगर कोई तोहफा गर्म लगे तो उसे धीरे से नीचे रख देना और पीछे हट जाना। वह अभी भी सेटल हो रहा है। और अब आखिरी नियम - ठीक 4:00 बजे सुबह बोरी पूरी तरह खाली हो जाएगी।

और‌ चाहे आपकी लिस्ट पूरी हुई हो या नहीं। सूट वापस कर देना। टोपी भी वापस कर देना।

और घर लौटते वक्त अगर कोई आपको मेरी क्रिसमस बोले तो जवाब मत देना। अपने हाथ देखना। अगर नाखूनों के नीचे चमकीला ग्लिटर दिखे तो आपने अच्छा काम किया है।

और‌ अगर वहां खून हो तो समज जाना की अब आप मर चुके हो और कल आपकी जगय कोई और यहा आयेगा।

Search For Horror Stories...

हरा भरा भूतिया पार्क,

भूतिया मिरर वर्ल्ड,

भूतिया क्रिसमस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्रा,

हरा भरा भूतिया पार्क,

भूतिया गवर्नमेंट एग्जामिनेशन सेंटर नंबर 24,

एक भूतिया रैंडम बॉक्स,

वो भूतिया मुकेश मिल्स,

भूतिया लाइटहाउस,

भूतिया लाइटहाउस की डरावनी कहानी,

Haunted Coastal Light House,

Haunted Coastal Light House Horror Stories,

Haunted Light House Horror Stories,

Light House Horror Stories,

Haunted Light House,

Creepy Lighthouse,

Night Shift Horror,

डरावनी कहानी,

भयानक कहानी,

Ghost Rules,

Rules Horror Story,

Hindi Ghost Story,

Horror Stories In Hindi,

Hindi Horror Stories,

New Horror Stories,

Real Horror Stories,

Real Horror Story,

Ghost Story Hindi,

Scary Story Hindi,

True Horror Story Hindi,

Paranormal Story Hindi,

Indian Horror Story,

New Hindi Horror Stories,

Real Hindi Horror Stories,

Chhalava Horror Stories,

Hindi Chhalava Horror Stories,

Darawni Khani,

Darawni Khaniya,

Chhalava Ki Kahaniya,

Bhooto KI Kahaniya,

Chudail Ki Kahaniya,

Dayan Ki Kahaniya,

Bharam Rakshak Ki Kahaniya,

Kala Jadu,

Black Magic,


Post a Comment

0 Comments